नई सोच, नई रफ्तार: सरायकेला नगर पंचायत की पहली बैठक से विकास की दमदार शुरुआत सरायकेला ब्रेकिंग:- सरायकेला नगर पंचायत ने अपनी पहली ही बैठक में यह साफ कर दिया कि विकास अब सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि ठोस योजना के साथ आगे बढ़ने वाला मिशन है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक ने शहर के लिए एक नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। बैठक में सभी पार्षदों की सक्रिय भागीदारी और एकजुटता देखने को मिली, जो इस बात का संकेत है कि नगर के विकास के लिए टीम पूरी तरह तैयार है। खास बात यह रही कि समस्याओं की पहचान के साथ-साथ उनके समाधान के लिए स्पष्ट रोडमैप भी तैयार किया गया, जिससे विकास कार्यों को तेज गति मिल सके। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह पहल सीधे तौर पर आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जनहित में एक बड़ा फैसला लेते हुए टाउन हॉल, सामुदायिक भवन और विवाह भवन के किराए में कटौती का प्रस्ताव पारित किया गया। यह निर्णय आम लोगों के लिए राहत भरा साबित होगा और सामाजिक कार्यक्रमों को और सुलभ बनाएगा। नगर के विकास को रफ्तार देने के लिए आवश्यक मशीनों की खरीद, अतिक्रमण पर सख्ती और आवास योजनाओं में पारदर्शिता जैसे फैसले भी बैठक में लिए गए। खासतौर पर अगले तीन महीनों में 100 जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य एक सकारात्मक और जनहितकारी पहल है। सबसे प्रेरणादायक पहल रही सरायकेला से रांची और जमशेदपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव। यह कदम न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगा। अध्यक्ष ने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि नगर पंचायत कर्मियों को केवल विकास कार्यों पर केंद्रित रखा जाएगा, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो सके। पहली ही बैठक में जिस तरह की स्पष्ट सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और मजबूत संकल्प देखने को मिला, उससे यह तय है कि सरायकेला अब विकास की नई कहानी लिखने की ओर बढ़ चुका है। यह बैठक सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बदलाव की मजबूत शुरुआत साबित हुई है।

- 20 अप्रैल को बोकारो थर्मस पावर प्लांट बीटीपीएस परिसर स्थित फायर स्टेशन में सीआईएसएफ यूनिट द्वारा फायर सर्विस वीक 2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस के सभी रैंक के अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम एवं एचओपी श्री सुनील कुमार अजरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों विशेष कर विद्यार्थियों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। सीआईएसएफ द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र के कई विद्यालयों में जाकर आग से बचाव एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था। इसी क्रम में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से सुरक्षा संदेश प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार अजरिया ने अग्नि सुरक्षा के महत्व पर बोल दिया। उन्होंने हाल ही में हुए स्कॉर्पियो और मालगाड़ी की बीच दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी घटनाएं सुरक्षा के प्रति लापरवाही का परिणाम है। साथ ही उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण में हो रहे देरी को लेकर साजिश के आशंका जताई और कहा कि इससे आम जनता की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। CISF द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की सुदृढ़ करने का प्रयास सराहनीय बताया गया।1
- सरायकेला - सरायकेला जिले में इन दिनों सूरज के तेवर बेहद तीखे बने हुए हैं। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिन भर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का घर से निकलना बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और थोड़ी ही दूरी तय करने पर गला सूखने जैसी समस्या सामने आ रही है। गर्मी के इस प्रकोप के बीच शहर के चौक-चौराहों पर शीतल पेयों के ठेले सज गए हैं। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए प्राकृतिक और पारंपरिक पेयों का सहारा ले रहे हैं। बाजार में आम शरबत, नींबू पानी, सत्तू शरबत, गन्ने का जूस और बेल के शरबत की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस साल बिक्री में 50% से अधिक का उछाल आया है। दिलचस्प बात यह है कि ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक्स की तुलना में पारंपरिक पेयों की पकड़ बाजार में काफी मजबूत हुई है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अब सत्तू, गन्ने और बेल के शरबत को प्राथमिकता दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ये पेय न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने में भी बेहद कारगर साबित होते हैं। मौसम विभाग और स्थानीय विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे शीतल पेयों की मांग का यह ग्राफ लगातार ऊपर रहने के आसार हैं।2
- Post by Ravi Gupta2
- 🚨झींकपानी के घरों से मोबाईल की चोरी, चाईबासा में फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए तीन चोर मुफस्सिल थाना पुलिस ने झींकपानी क्षेत्र के घरों से मोबाईल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को संदेह के आधार पर गीतिलपी बाई पास चौक से गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक बहमन टूटी ने बताया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में मुफस्सिल थाना पुलिस ने चाईबासा बायपास चौक में पुलिस को देख कर भाग रहे बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन मोबाईल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमन निषाद खेड़िया टांगर पंतनगर, मटकम हतु निवासी हिमांशु पिंगुवा और सुरेंद्र सुंडी संकोसाइ रेंगा बसा को गिरफ्तार कर उसके पास से सात मोबाइल बरामद किया है । गिरफ्तार अमन निषाद ने बताया उनलोगो ने 18 अप्रैल को झींकपानी के रघुनाथपुर एवं इच्छापुर के घरों में घुसकर एंड्राइड मोबाइल फोन की चोरी की थी । #Chaibasa #Jhinkpani #MobileChori #ChaibasaPolice #WestSinghbhum #CrimeNews #JharkhandNews #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #TheftCase #MobileTheft #CrimeAlert #LocalNews #ChaibasaUpdate #JharkhandPolice #BulletBike #FilmStyleArrest #PoliceSuccess #NewsUpdate1
- सरायकेला : सरायकेला जिला मुख्यालय में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने जिलाध्यक्ष डॉ. जे एन दास के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकताओं ने लेंसकार्ट मुद्दा, लव जिहाद, भूम ि जिहाद, जबरन धर्म परिवर्तन और महिलाओं के विश्व सरायकेला खरसाव विकृत जेहादी मानसिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शोषण के मुद्दों पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। डॉ. जे एन दास ने कहा कि देश मे ं ऐसी घटनाए ं बढ़ रही हैं और इन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी ह ै ताकि कानून का डर बना रहे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितिका मुखी ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नही ं होगा और प्रशासन को ठोस कदम उठान े चाहिए। प्रदर्शन मे ं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और नारेबाजी कर मांगें रखीं। इस दौरान प्रांतीय धमार्चार्य सह प्रमुख भगवान सिंह, जिलामंत्री उमाकांत महतो, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, गौरक्षा प्रमुख बिट्टू सतपति, प्रचार प्रसार प्रमुख नीतीश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा से अनीषा सिन्हा, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा आद ि मौजूद रहे। संगठन ने जल्द1
- Seraikella | chandil : एनएच-33 पर गिराए गए बालू से दुर्घटना का खतरा, प्रशासन मौन... बिष्णु पद महापात्र 📲 9934893057 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर थाना से मात्र 100 मीटर दूरी पर सड़क पर बालू जमा होने से दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। आशंका है कि किसी वाहन द्वारा बालू गिराकर फरार हो गया। घंटों तक स्थिति जस की तस रहने से प्रशासन और एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल बालू हटाने एवं मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। RoadSafety | IllegalMining | Negligence1
- Seraikella | chandil : एनएच-33 पर गिराए गए बालू से दुर्घटना का खतरा, प्रशासन मौन... बिष्णु पद महापात्र 📲 9934893057 (wa) सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर थाना से मात्र 100 मीटर दूरी पर सड़क पर बालू जमा होने से दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। आशंका है कि किसी वाहन द्वारा बालू गिराकर फरार हो गया। घंटों तक स्थिति जस की तस रहने से प्रशासन और एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल बालू हटाने एवं मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। #RoadSafety #IllegalMining #Negligence1
- मैजिक की छत पर सफर पड़ा भारी: मोबाइल पर बात करते गोइलकेरा के युवक की गिरकर मौत1