भीनमाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान, नाहर अस्पताल में भव्य समारोह महिला चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद भीनमाल (विक्रम राठी) शहर के नाहर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना, डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, नाहर अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय नाहर, डॉ. जोगलेकर, डॉ. एन.के. जैन, अशोक सेठ, मदन शर्मा तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश प्रजापत द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ सम्मान समारोह के दौरान अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी मेहनत व समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत महिलाएं दिन-रात मरीजों की सेवा कर समाज को मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। अस्पताल परिवार की एकता ही सबसे बड़ी ताकत नाहर अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय नाहर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और अस्पताल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल की प्रगति और विश्वसनीयता के पीछे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण है। उन्होंने कहा कि विश्वास, गोपनीयता और सम्मान के सिद्धांतों के साथ नाहर अस्पताल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। मुंबई की कंपनी का रहा विशेष सहयोग इस आयोजन में मालाका ग्लेजिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया। टी-20 विश्व कप जीत की खुशी में जश्न कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। औपचारिक समारोह के बाद सभी ने सामूहिक प्रीतिभोज का आनंद लिया। समारोह का विशेष आकर्षण टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच रहा, जिसे सभी ने एक साथ लाइव देखा। भारत की ऐतिहासिक जीत पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इसी उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भीनमाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान, नाहर अस्पताल में भव्य समारोह महिला चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद भीनमाल (विक्रम राठी) शहर के नाहर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना, डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, नाहर अस्पताल के मैनेजिंग
ट्रस्टी अजय नाहर, डॉ. जोगलेकर, डॉ. एन.के. जैन, अशोक सेठ, मदन शर्मा तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश प्रजापत द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ सम्मान समारोह के दौरान अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी मेहनत व समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे
रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत महिलाएं दिन-रात मरीजों की सेवा कर समाज को मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। अस्पताल परिवार की एकता ही सबसे बड़ी ताकत नाहर अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय नाहर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और अस्पताल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल की प्रगति और विश्वसनीयता के पीछे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण है। उन्होंने कहा कि विश्वास, गोपनीयता और सम्मान के सिद्धांतों के साथ नाहर अस्पताल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। मुंबई की कंपनी का रहा विशेष
सहयोग इस आयोजन में मालाका ग्लेजिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया। टी-20 विश्व कप जीत की खुशी में जश्न कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। औपचारिक समारोह के बाद सभी ने सामूहिक प्रीतिभोज का आनंद लिया। समारोह का विशेष आकर्षण टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच रहा, जिसे सभी ने एक साथ लाइव देखा। भारत की ऐतिहासिक जीत पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इसी उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- मंडार पशु मेला तीसरे दिन भी चर्चाओं में - रेवदर के मंडार में आयोजित हो रहा जिला स्तरीय श्री लीलाधारी पशु मेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। संयुक्त निदेशक के एपीओ आदेश के बाद पशुपालन विभाग के कार्मिकों ने अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेले में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और एपीओ आदेश को निरस्त करने की मांग की। दरअसल, मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया मंच पर स्वागत और प्रोटोकॉल को लेकर नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए थे। इस घटनाक्रम के अगले ही दिन पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित कुमार को एपीओ कर दिया गया, जिसके बाद विभागीय कार्मिकों में नाराजगी फैल गई। उप निदेशक डॉ. कामठे चांगदेव ने बताया कि ऐसा आरोप लगाया कि विधायक का मंच पर स्वागत नहीं किया गया, लेकिन मंच पर विधायक का पूरे तरीके से सम्मान किया गया था । उसके बावजूद उन्होंने आरोप लगाया, जिसके लिए मंच से माफी भी मांगी । उनको कहा भी कि पहली बार प्रोग्राम हुआ है हमें ऐसे आयोजन की ज्यादा जानकारी नहीं थी, उसके बावजूद भी संयुक्त निदेशक के साथ ऐसा हो रहा है तो यह गलत है । विभाग से मांग की गई है कि एपीओ का आदेश रद्द किया जाए । वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हबीबभाई राजपुरा ने कहा कि मंडार क्षेत्र के लिए पहला अवसर था, सभी क्षेत्रवासी खुश थे । एक नया अवसर होने के बावजूद भी हमने हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं रखी, इसके बाद भी एक उम्दा और ऑनेस्ट अधिकारी को चालू मेले के अवसर पर एपीओ करने की दुर्घटना होती है तो नाराजगी के तौर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं । मांग यही है कि ऐसा आदेश निरस्त हो जाना चाहिए । इंसान से भूल हो जाती है, लेकिन इतनी बड़ी कमी हमसे नहीं हुई थी, जिसका यह परिणाम मिला है । विधायक को बड़ा दिल रखकर इस गलती को क्षमा करना चाहिए और आदेश को निरस्त करवाना चाहिए । विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जो परिस्थितियों पैदा हुई और जो इस तरीके का आदेश जारी हुआ है, इससे विभाग के सारे कार्मिक आघात से ग्रस्त हुए हैं, उनके उत्साह में भी कमी आई है ।1
- सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- सुमेरपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही स्क्रीनिंग, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर स्क्रीनिंग और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी और जिला नोडल अधिकारी विवेक पाल ने एनसीडी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और आशा-एएनएम की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में सिकंदर कुमावत, देवीलाल, बिंजाराम मीणा, संदीप सिंह, मोहित कुमार, इमरान खान, विशाल सिंह, पपिया कुमारी, भावना परिहार, खुशबू सिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।3
- एक व्यक्ति द्वारा पंडित जी से ग्रहों को लेकर पूछा जाता है और पंडित जी द्वारा ग्रह को लेकर ऐसा खुलासा किया जाता है कि आप भी एक बार सुनकर दंग रह जाएंगे1
- बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अलसुबह चढ़ाया ठंडा जल, बीमारी से बचाव की कामना की, आखों की रोशनी कायम रखने को ग्रामीण माता के स्नान का पानी आखों के लगाने है चामुंडेरी गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय शीतला माता मेले से पूर्व मंगलवार अल सुबह श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रातः 4 बजे से 5 बजे के बीच गांव की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में ठंडा जल चढ़ाकर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली तथा बीमारियों से बचाव की कामना की। उसके बाद सुबह सुभ मुहर्त में महिलाओं ने माताजी के लगाया बासोड़ा का भोग चामुंडेरी ग्राम में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का आगाज गांव की माता बहनों द्वारा बासोड़ा का भोग लगाने के साथ हुआ इस दौरान माता बहनों ने शीतला माता के मंगल गीत गाकर जयकारे भी लगाए गौरतलब है कि चामुंडेरी ग्राम में आयोजित शीतला माता का दो दिवसीय मेला श्री गौतम ऋषि मेले व भातुण्ड शीतला माता मेले के साथ बड़े मेले में चामुंडेरी शीतला माता के मेले का नाम भी सुमार है मान्यता है कि चामुंडेरी शीतला माता जी की पूजा अर्चना के बाद चेचक जैसी बीमारियों से भी परिवार को मुक्ति मिलती है मान्यता है कि शीतला माता को ठंडा जल अर्पित करने के बाद बासोड़ा का भोग लगाने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं फैलता और क्षेत्र रोग भय से मुक्त रहता है। माताजी के स्नान का पानी आखों पर लगाने से आंखों को भी रोग से मुक्ति मिलती है, ग्रामीणों के अनुसार यदि संयोगवश किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाए तो माता के नाम से शरीर के वजन के बराबर गुड़ का भोग लगाकर ‘बोलमा’ करने से रोग शीघ्र दूर हो जाता है। शीतला माता के चमत्कार और आस्था को लेकर दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आगामी दो दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मेले में शीतला माता के प्रति बढ़ती आस्था के अनुसार महिलाओं के जल चढ़ाने के चलते मन्दिर परिसर में पानी ढुलने और लाइन से भगदड़ ना मचे ओर ना फिसलन से कोई हादशा हो को लेकर मन्दिर प्रसासक ने बेहतरीन व्यवस्था की है कि मन्दिर में जल लेकर पहुचने पर जल पात्र बहन बेटियों से पुजारी बदाराम माली उनसे सम्मान पूर्वक ग्रहण कर माता के जल चढाकर माता का स्नान किया पानी देते है वही बासोड़ा का भोग लगाने के लिए बड़ी तादात में महिलाएं पहुचती है साथ ही दर्शन को बड़ी सख्या में श्रदालू भी पहुचते है तो मन्दिर की व्यवस्थाओं के मध्यनजर भोग लगाने के लिए मन्दिर प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया जहां आसानी से माता बहने भोग लगा कर पूजा अर्चना कर रही, बासोड़ा का भोग लगने के साथ शुरू हुआ मेला मन्दिर प्रांगण में माता बहनो ने माताजी के बासोड़ा का भोग लगाने के बाद मेले में दुकानें खुली मिठाई दुकानदारों ने मिठाई भूजिये गुलगुले बनाने को कड़ाई चढ़ाई झूले वालो ने भी श्रदालुओ के बैठने को झूले शुरू किए साथ ही मेला देखने लोगो का आवागमन शुरू हुआ लोग माता के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल पहुच रहे1
- बालोतरा। बालोतरा के विभिन्न गांव में होली के बाद 7 दिन तक गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है।1
- बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माताजी को ठंडे पानी से महिलाओं ने करवाया स्नान1
- देसूरी में अवैध देह व्यापार बंद कराने की मांगः हरिओम सागर बांध के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा1