Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस लाइन्स लखनऊ में नियुक्त आरक्षी द्वारा लगाये गये आरोपों के सम्बन्ध में कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी उक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स द्वारा दी गयी बाईट
AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
पुलिस लाइन्स लखनऊ में नियुक्त आरक्षी द्वारा लगाये गये आरोपों के सम्बन्ध में कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी उक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स द्वारा दी गयी बाईट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिना पार्किंग के चल रहा चौरसिया धर्मशाला, राहगीरों के लिए बना सिरदर्द बिना पार्किंग के चल रहा चौरसिया धर्मशाला, राहगीरों के लिए बना सिरदर्द ________________________ प्रयागराज। 8 मई 2026/ शहर में बिना पार्किंग सुविधा के गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं का संचालन न सिर्फ अवैध है, बल्कि आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब भी बन रहा है। ऐसा ही एक मामला जीटी रोड, हिम्मतगंज खुल्दाबाद स्थित चौरसिया धर्मशाला का सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मशाला में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद यहां शादी-विवाह जैसे बड़े आयोजन लगातार कराए जा रहे हैं। नतीजा यह होता है कि शादी के सीजन में सैकड़ों गाड़ियां जीटी रोड पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। गाड़ियों की लंबी कतार लगने से जीटी रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। हिम्मतगंज से खुल्दाबाद की तरफ आने-जाने वाले लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार तो मामूली टक्कर और कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी भी गेस्ट हाउस या मैरिज हॉल के संचालन के लिए पर्याप्त पार्किंग अनिवार्य है। बिना पार्किंग के व्यावसायिक गतिविधि चलाना कानून का उल्लंघन है और इस पर सीलिंग से लेकर जुर्माने तक की कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद चौरसिया धर्मशाला में धड़ल्ले से आयोजन हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि चौरसिया धर्मशाला की तत्काल जांच कराई जाए। अगर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो आयोजन पर रोक लगाई जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि जीटी रोड पर लगने वाले जाम से जनता को राहत मिल सके...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले मउआईमा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Yogi Adityanath को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले में मउआईमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी भेजी थी। मामले में थाना मऊआइमा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरईपुर के पास से आरोपी नितेश कटियार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार कटियार निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मौ. बिलाल उर्फ छोटा और अरशम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ट्यूशन से लौट रही किशोरी से बीच सड़क पर छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। कार्रवाई के बाद आरोपियों का माफी मांगते वीडियो भी सामने आया है।1
- शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अधिकारियों के सामने लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- चंद घंटों की बारिश ने सराय अकील की सड़कों को गहरे तालाब में बदल दिया है, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। जगह-जगह जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन हर साल इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठा रहता है। जनता प्रशासन से किसी बड़े हादसे से पहले इस जलभराव से निजात दिलाने की मांग कर रही है।1
- प्रयागराज के नौडिया तरहार में अवैध बालू खनन से किसान जूझ रहे हैं। खनन माफिया किसानों की ज़मीनें काट रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकियां देते हैं। कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय है, जिससे किसान आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।1
- प्रयागराज में 'जीवन एक हरियाली है' का प्रेरणादायक संदेश दिया गया है। यह विचार हमें हर पल जीने और आगे बढ़ने की लगातार प्रेरणा देता है, जिससे जीवन सकारात्मक बनता है।1
- जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत _________________________ प्रयागराज। 8 मई 2026/ जमीन के सौदे के बहाने बुलाकर एक किसान को अगवा करने और तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन शराब पिलाकर जमीन के कागजात पर दस्तखत भी करवा लिए। एयरपोर्ट थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशाम्बी के चायल थाना क्षेत्र के अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजा शाहा उर्फ पीपलगांव में उनकी पैतृक जमीन है। वर्ष 2023 में उनके परिचित राजकिरन ने नसीरपुर सिलना निवासी अनस से जमीन का सौदा तय कराया था। सौदे के समय कुछ रकम एडवांस दी गई और बाकी पैसा बैनामे के वक्त देने की बात तय हुई। तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त 2024 को राजकिरन बैनामा कराने के बहाने मदीबन को रावतपुर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। कार में ले जाकर पीड़ित को एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में असलहों के बट से बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर कचहरी ले गए और जमीन के बैनामे वाले कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में राजकिरन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अतहर और मोहम्मद रईस के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1