Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में चल रही पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। संवाददाता / मोहन ठाकुर चौथे दिन छात्रों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला, जहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ से लेकर वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन तक हर मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार और प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के महत्व पर जोर दिया और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अब सभी की नजरें प्रतियोगिता के अंतिम दिन पर टिकी हैं, जहां विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।
हिमाचल की आवाज़

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- इस बिल पर विपक्ष ने अपना विरोध जताया और कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से इस बिल को सदन में लाया गया है। इससे पहले भी इस विधेयक में संशोधन लाया था, उसे मंजूरी नहीं मिली, अब दोबारा इस तरह का संशोधन विधेयक सदन ने लाया गया है। जो उचित नहीं है, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले सभी विधायकों को पेंशन से बाहर करने का बिल लाए जिसे मंजूरी नहीं मिली अब दो विधायकों को टारगेट कर बिल लाया जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा ठीक नहीं है, फ़िर ये बिल कोर्ट में जाएगा, सरकार की फजीहत होगी। ऐसे में बिल वापिस लिया जाए। बाइट.....जयराम ठाकुर नेता विपक्ष2
- Post by Himachal Update 24 News3
- भराड़ी अजमेरपुर मेला की दूसरी संस्कृति संध्या में सुरीली गायिका दीक्षा शर्मा ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।1
- *बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से खास बातचीत | मंडी राजनीति पर बड़ा बयान | Himachal News 2026*1
- सरकार के कई आला अधिकारी प्रदेश में टुरिज्म की कमर तोडऩे पर उतारू हैं। आए दिन सरकार के यह अधिकारी सरकार को गुमराह कर नए-नए निर्णय ले रहे हैं। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की इन निर्णयों पर फजीहत भी हो रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स फीस को लेकर लिया गया निर्णय सरकार पर ही भारी पड़ा है। लेकिन अब निर्णय को सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के यह सराहनीय प्रयास हैं, लेकिन इस तरह के अधिकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह बात ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर वेलफेयर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन शर्मा, चेयरमैन रविंद्र शर्मा, महासचिव विपन शर्मा, मनाली टैक्सी ऑपरेटर युनियन के अध्यक्ष अभी ठाकुर सहित अन्य ने बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।1
- Post by Dinesh Kumar1
- रिपोर्ट 3 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर। शुक्रवार को कुल्लू में सूत्रधार कला संगम द्वारा स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया हर वर्ष की भांति इस बार भी गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर मुख्य अतिथि पधारे डॉक्टर निरंजन देव ने कहा कि कुल्लू साहित्य एवं संस्कृति का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरा है उन्होंने सूत्रधार कला संगम को कला और संस्कृति को संजोये रखने के लिए उनकी सराहना की1
- इस विधेयक के पारित होने के बाद पूर्व में कांग्रेस के गगरेट से विधायक चैतन्शर्मा और कुटलैहड़ से पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की पेंशन भी बंद हो जाएगी, क्योंकि इन दोनों पूर्व विधायकों ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट और कांग्रेस पार्टी व्हिव का भी उल्लंघन किया था। मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, 5 वर्ष तक विधायक रहने वाले सदस्य के लिए मासिक पेंशन का प्रावधान है। हालांकि इससे पहले, उन्होंने पूर्व में हिमाचल सदन में पारित उस विधेयक को भी वापस लिया, जिसे राष्ट्रपति से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। बाइट..... कुलदीप सिंह पठानिया... विधानसभा अध्यक्ष2
- Post by Himachal Update 24 News1