थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने किया पौधारोपण रामगढ़वा (आज समाचार) प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा थाना परिसर में पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष राजीव कुमार एसआई राधेश्याम यादव, एसआई मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से थाना परिसर की खाली भूमि पर फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को संदेश देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने का एकमात्र जरिया पौधारोपण ही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे पुत्र की भांति पालकर बड़ा करना भी हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसआई मनीष कुमार और एसआई राधेश्याम यादव, चौकीदार राम भरोस, चौकीदार देवेंद्र कुमार चौकीदार तालीम मियां सहित पूरा थाना परिवार मौजूद रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और सिंचाई का संकल्प भी लिया। थाना परिसर में हुई इस हरियाली की पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

- Post by Talk On Chair1
- Post by नीतीश उजाला1
- Post by Sachin Kumar1
- sheohar jila ke मीनापुर बलहा गांव मे दुरा लगते समय में हुआ मशरक बारिश सभी बराती हुए परेशान सब के कपड़े हुआ गिला 🥹🥹🥹1
- भागलपुर में अपराधी का हुआ एनकाउंटर। सम्राट चौधरी का ऐलान बिहार छोड़ दे नहीं तो अपराध छोड़ो नहीं तो होगा एनकाउंटर।1
- सुगौली के द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की 10 वीं बोर्ड की टॉपर तीन छात्राओं को 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर किया सम्मानित। छात्राएं हुई गदगद।1
- पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक बच्चा सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर लिया है।1
- सुगौली बाजार में पीएम जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन। लोगों को सस्ती दर पर मिलेगी दवाएँ1