रसधान कस्बे में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र सुरेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक की मां मिथलेश, पत्नी नीतू तथा भाई राजू और महेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा शनिवार को करीब 11:00 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- जसापुर ग्राम पंचायत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, विशाल भंडारा देर रात तक जारी जसापुर ग्राम पंचायत में 7 फरवरी से प्रारंभ हुई पावन कथा का आज विधि-विधान से समापन हुआ। कथा वाचन रामबाबू (मयंक) द्वारा अत्यंत भावपूर्ण शैली में किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचते रहे और गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। आज 14 फरवरी को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक निरंतर चलता रहेगा। विशेष बात यह रही कि आज गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। युवाओं ने प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी लगन और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आयोजन के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरा गांव भक्ति, सेवा और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आ रहा है।1
- कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में शुक्रवार की देर रात्रि खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी घटनास्थल पर बिखरे सामान और परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपराधियो की धरपकड़ शुरू कर दी थी। रविवार को मृतक अर्जुन सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गॉव अमावता तो वहा कोहराम मच गया तथा सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति जनसमूह के सभी के आखे नम हो गयी। कोतवाली अजीतमल पुलिस की मौजूदगी में शव यात्रा सिकरोड़ी घाट पर पहुची जहा परिजनो द्वारा दाहसंस्कार किया गया।1
- औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अजीतमल स्थित अपने आवास पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कांवड़ियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ग्राम असेवटा निवासी योगेश विरसिया को गले लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा अगले वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में सभासद राहुल तिवारी, अतुल सविता, अर्पित पोरवाल, मनीराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त।2
- आज शिवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्ष के साथ शिवजी की शोभायात्रा निकाल गई झींझक नगर पालिका में बड़े धूमधाम से शिवरात्रि का उत्सव मनाया गया2
- महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में युवाओं ने बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।1
- औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ देवकली शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन करने के लिए पुलिस को निर्देशित व चेक करते हुए नजर आए।1
- शनिवार को जसापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हुआ। गांव में 7 फरवरी से चल रही कथा के अंतिम दिन कथावाचक रामबाबू ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में कथा वाचन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचते रहे, जिससे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद दोपहर करीब 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक लगातार चलता रहा। भंडारे में युवाओं ने पूरी श्रद्धा, सेवा भाव और अनुशासन के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के स्वागत में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और भव्य बना। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर जयकारे लगाए और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।1
- जनपद कानपुर देहात के ग्राम तुतुआपुर में एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी मीना देवी, पत्नी विनोद कुमार, रविवार को अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घर के पास रखे भूसे से चारा निकालने गई थीं। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर देवकली मंदिर एक युवाओं की टोली ने भोले बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने की कसम ली।1