logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एआरटीओ दफ्तर में दलालो‌ का बोलबाला सिस्टम पटरी से उतरा एआरटीओ दफ्तर ‘बिना कप्तान’—दलालों का राज, सिस्टम फिर बेपटरी स्थायी एआरटीओ नदारद • अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारी की गैरहाजिरी • आरआई-पीटीओ के भरोसे संचालन • कैमरे ठप, दलाल चला रहे कंप्यूटर • सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों में चित्रकूट। जिले का एआरटीओ कार्यालय इन दिनों ‘बिना कप्तान की नाव’ साबित हो रहा है। यहां स्थायी एआरटीओ की तैनाती नहीं है और प्रयागराज के एआरटीओ राजीव कुमार सिंह के पास अतिरिक्त चार्ज होने के बावजूद उनकी मौजूदगी न के बराबर बताई जा रही है। नतीजतन पूरा सिस्टम आरआई रवि सहगल और पीटीओ दीप्ती त्रिपाठी के भरोसे चल रहा है, जिससे व्यवस्थाएं पटरी से उतरती दिख रही हैं। कार्यालय की हालत यह है कि आम जनता को अपने काम के लिए दलालों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है। बिना दलाल के फाइल आगे बढ़ना मुश्किल बताया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि दफ्तर के कंप्यूटर तक दलालों के कब्जे में हैं और वही संचालन करते नजर आ रहे हैं, जो सीधे-सीधे प्रशासनिक नियंत्रण पर सवाल खड़ा करता है। गौरतलब है कि तत्कालीन एआरटीओ आरपी सिंह के कार्यकाल में डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान कार्यालय में लगे कैमरे बंद मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई थी। लेकिन समय बीतने के साथ वही हालात फिर लौट आए हैं—न निगरानी का डर, न जवाबदेही का दबाव। सूत्रों की मानें तो दफ्तर में ‘पप्पू नेउरा’ नाम का एक दलाल पूरे सिस्टम पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और उसकी ‘बादशाहत’ के चर्चे आम हैं। इतना ही नहीं, सुरक्षा में तैनात होमगार्ड तक उसकी कारखासी करने को मजबूर बताए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही मौके पर मौजूद नहीं होंगे, तो व्यवस्था पर नियंत्रण कौन रखेगा? और जब दफ्तर का संचालन दलालों के हाथ में होगा, तो आम जनता को पारदर्शी सेवा कैसे मिल पाएगी? अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हैं या एआरटीओ कार्यालय यूं ही दलालों के भरोसे चलता रहेगा।

22 hrs ago
user_Ashok Kumar
Ashok Kumar
Newspaper advertising department Karwi, Prayagraj•
22 hrs ago
31698329-9c2c-44cc-a42f-395819d0595f

More news from Chitrakoot and nearby areas
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    13 hrs ago
  • चित्रकूट पहाड़ी के बूढ़ा सेमरवार पास बाइक सवार जीजा साले अनियंत्रित हो गिरे एक की मौत दो मामूली रूप से घायल पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार के पास का बीते बुधवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे का जहां बाइक से गिरकर बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो लोग मामली रूप से घायल हो गए मृतक 27 वर्षीय युवक शिवसागर पुत्र रामनाथ भारती निवासी भीमपुर कॉलोनी कैलहा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि शिवसागर पहाड़ी आनंदपुर अपनी ससुराल बीते बुधवार को बाइक से गया था और आनंदपुर से ही रात्रि लगभग 9:30 बजे बाइक से अपने साले सरवन पुत्र विरंजन और चचेरे साले संजय पुत्र राजेश के साथ बूढ़ा सेमरवार बाजार सामान लेने जा रहे तभी बूढ़ा सेमरवार के पास पहुंचते ही उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे बने गड्ढे में गिर गई जिससे तीनों मौके पर गिर घायल हो गई जिनमें सरवन और संजय मामूली रूप से घायल हुए तो शिवसागर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको संजय और सरवन द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था में शिवसागर को जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसको परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान शिवसागर की मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटना क्रम
    1
    चित्रकूट पहाड़ी के बूढ़ा सेमरवार पास बाइक सवार जीजा साले अनियंत्रित हो गिरे एक की मौत दो मामूली रूप से घायल पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम।    मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार के पास का बीते बुधवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे का जहां बाइक से गिरकर बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो लोग मामली रूप  से घायल हो गए  मृतक 27 वर्षीय युवक शिवसागर पुत्र रामनाथ भारती निवासी भीमपुर कॉलोनी कैलहा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि शिवसागर पहाड़ी आनंदपुर अपनी ससुराल बीते बुधवार को बाइक से गया था और  आनंदपुर से ही रात्रि लगभग 9:30 बजे बाइक से अपने साले  सरवन पुत्र विरंजन और चचेरे साले संजय पुत्र राजेश के साथ बूढ़ा सेमरवार बाजार सामान लेने जा रहे तभी बूढ़ा सेमरवार के पास पहुंचते ही उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे बने गड्ढे में गिर गई जिससे तीनों मौके पर गिर घायल हो गई जिनमें सरवन और संजय मामूली रूप से घायल हुए तो शिवसागर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको संजय और सरवन द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था में शिवसागर को जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसको परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान शिवसागर की मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटना क्रम
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Chitrakoot News
    1
    Post by Chitrakoot News
    user_Chitrakoot News
    Chitrakoot News
    Garment Shop करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12हवीं का रिजल्ट कब होगा जारी जाने इस वीडियो में,#breakingnews #resultout UP board result jari UP board result 2026 UP board result kab hoga jari UP board result UP board result 12th UP board result 10th
    1
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12हवीं का रिजल्ट कब होगा जारी जाने इस वीडियो में,#breakingnews #resultout
UP board result jari 
UP board result 2026 
UP board result kab hoga jari 
UP board result 
UP board result 12th
UP board result 10th
    user_BHARAT PUBLIC NEWS
    BHARAT PUBLIC NEWS
    TV News Anchor करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    1
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    1
    Post by प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • 🚨 बड़ी प्रशासनिक खबर: नागौद SDM पद पर हुआ बदलाव 🚨 📍 नागौद/सतना सतना जिले के नागौद अनुविभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर नागौद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य (आईएएस) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें नागौद SDM के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री शांडिल्य ने प्रशासनिक सक्रियता और जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता के बीच अच्छी छवि बनाई। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा को नागौद SDM का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 18 अप्रैल की पूर्वाह्न से प्रभावी कर दिया गया है। वहीं, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य 24 अप्रैल को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित फीडबैक सत्र में शामिल होंगे, जहां वे अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभव साझा करेंगे। 👉 इस बदलाव से नागौद क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। सतना जिले से रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट
    4
    🚨 बड़ी प्रशासनिक खबर: नागौद SDM पद पर हुआ बदलाव 🚨
📍 नागौद/सतना
सतना जिले के नागौद अनुविभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर नागौद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य (आईएएस) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें नागौद SDM के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री शांडिल्य ने प्रशासनिक सक्रियता और जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता के बीच अच्छी छवि बनाई। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा को नागौद SDM का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 18 अप्रैल की पूर्वाह्न से प्रभावी कर दिया गया है।
वहीं, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य 24 अप्रैल को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित फीडबैक सत्र में शामिल होंगे, जहां वे अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभव साझा करेंगे।
👉 इस बदलाव से नागौद क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सतना जिले से रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट
    user_Ravendra Uramaliya Media satna
    Ravendra Uramaliya Media satna
    Local News Reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.