logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली में खेलकर गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबने से हुई मौत के बाद पसरे मातम ने न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं बल्कि लगभग आधे गाँव में होली का हर्षोल्लास हल्का कर दिया जबकि मृतक के पास पड़ोसियों में पल भर में ही दुखों में बदला मालुम हुआ शाहाबाद (हरदोई) 5 मार्च । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर इलाके में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि उधरनपुर निवासी श्याम सिंह (40) पुत्र रामबक्स होली पर रंग खेलने के बाद अपने बेटे के साथ बेहटाकोला गांव के पास बहने वाली गर्रा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन गोताखोरों ने नदी से उनका शव बरामद कर लिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और खुशियों का त्योहार होली गम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

16 hrs ago
user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
OmdevDixit (Pappu Dixit)
Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

होली में खेलकर गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबने से हुई मौत के बाद पसरे मातम ने न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं बल्कि लगभग आधे गाँव में होली का हर्षोल्लास हल्का कर दिया जबकि मृतक के पास पड़ोसियों में पल भर में ही दुखों में बदला मालुम हुआ शाहाबाद (हरदोई) 5 मार्च । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर इलाके में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि उधरनपुर निवासी श्याम सिंह (40) पुत्र रामबक्स होली पर रंग खेलने के बाद अपने बेटे के साथ बेहटाकोला गांव के पास बहने वाली गर्रा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन गोताखोरों ने नदी से उनका शव बरामद कर लिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और खुशियों का त्योहार होली गम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा* कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा के गांव विन्जी के पास काली नदी में गुरुवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को नदी के किनारे पानी में तैरते हुए देखने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि काली नदी में आए दिन मगरमच्छ दिखाई देते रहते हैं, जिससे नदी किनारे खेतों पर जाने वाले किसानों और पशु चराने वालों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना प्रशासन को भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    *फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा*
कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा 
के गांव विन्जी के पास काली नदी में गुरुवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को नदी के किनारे पानी में तैरते हुए देखने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि काली नदी में आए दिन मगरमच्छ दिखाई देते रहते हैं, जिससे नदी किनारे खेतों पर जाने वाले किसानों और पशु चराने वालों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना प्रशासन को भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Chandan singh Kushwaha
    Chandan singh Kushwaha
    Citizen Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद शाहाबाद में हर वर्ष नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। सराय दरवाजे के पास नाला पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे साफ है कि सफाई कार्य कागजों तक ही सीमित रह गया है।
    4
    नगर पालिका परिषद शाहाबाद में हर वर्ष नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। सराय दरवाजे के पास नाला पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे साफ है कि सफाई कार्य कागजों तक ही सीमित रह गया है।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नदी में डूब कर किस की हुई मौत परिजनों में कोहराम शाहाबाद कोतवाली के उधरनपुर मे नदी में दूध डूबकर किसान की हुई मौत लगभग 20 घंटे के बाद नदी से शब हुआ बरामद शाहाबाद के उतरनपुर में बुधवार को दोपहर तकरीबन 2:30 बजे के करीब गांव के निवासी राम सिंह 40 वर्ष पुत्र रामबक्श रंग खेलने के बाद अपने 12 साल बेटे अनुराग के साथ नदी में नहाने के लिए गया अचानक नदी में राम सिंह डूब गया अनुराग ने घर आकर परिजनों को बताया इसके बाद राम सिंह की काफी तलाश की गई बृहस्पतिवार की सुबह गोताखोरों के द्वारा राम सिंह की तलाश की गई दोपहर तकरीबन 12:00 राम सिंह का सब गोताखोरों ने ढूंढ निकाला पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
    1
    नदी में डूब कर किस की हुई मौत परिजनों में कोहराम
शाहाबाद कोतवाली के उधरनपुर मे  नदी में दूध डूबकर किसान की हुई मौत लगभग 20 घंटे के बाद नदी से शब हुआ बरामद शाहाबाद के उतरनपुर में बुधवार को दोपहर तकरीबन 2:30 बजे के करीब गांव के निवासी राम सिंह 40 वर्ष पुत्र रामबक्श रंग खेलने के बाद अपने 12 साल बेटे अनुराग के साथ नदी में नहाने के लिए गया अचानक नदी में राम सिंह डूब गया अनुराग ने घर आकर परिजनों को बताया इसके बाद राम सिंह की काफी तलाश की गई बृहस्पतिवार की सुबह गोताखोरों के द्वारा राम सिंह की तलाश की गई दोपहर तकरीबन 12:00 राम सिंह का सब गोताखोरों ने ढूंढ निकाला पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    निष्पक्ष,निडर एवं निर्भीक पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग: होली के पावन अवसर पर आज क्षेत्र के पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक पत्रकारिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर मनाना ही इसकी असली परंपरा है।
    2
    ब्रेकिंग:
होली के पावन अवसर पर आज क्षेत्र के पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक पत्रकारिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर मनाना ही इसकी असली परंपरा है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
    1
    थाना संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    23 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई:थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम श्री रवि प्रकाश सिंह द्वारा दी गयी बाइट....
    1
    हरदोई:थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम श्री रवि प्रकाश सिंह द्वारा दी गयी बाइट....
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by पंकज सिंह
    1
    Post by पंकज सिंह
    user_पंकज सिंह
    पंकज सिंह
    Farmer कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​मुख्य बिंदु: ​भारत की ओर से संवेदना: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर आयतुल्लाह अली खमेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। ​अमेरिकी संसद में हंगामा: अमेरिका में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी एक सुनवाई के दौरान पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैगिनिस को जबरन बाहर निकाला गया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनका हाथ दरवाजे में फंसने से टूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ​श्रीलंका और ईरान के बीच तनाव: श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोत को अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति नहीं दी है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री ने श्रीलंका के तट के पास ईरानी पोत पर हुए अमेरिकी हमले को 'बर्बरता' बताते हुए कड़ी निंदा की है। ​सोशल मीडिया के लिए आकर्षक कैप्शन: ​"ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बड़ी खबरें! भारत ने खमेनेई के निधन पर जताई संवेदना, वहीं अमेरिकी संसद में पूर्व सैनिक के साथ बदसलूकी का वीडियो आया सामने। श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोत को रुकने से किया मना। पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए पढ़ें। #IranIsraelWar #India #USA #InternationalNews #BreakingNews #ShuruApp"
    1
    ​मुख्य बिंदु:
​भारत की ओर से संवेदना: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर आयतुल्लाह अली खमेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
​अमेरिकी संसद में हंगामा: अमेरिका में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी एक सुनवाई के दौरान पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैगिनिस को जबरन बाहर निकाला गया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनका हाथ दरवाजे में फंसने से टूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
​श्रीलंका और ईरान के बीच तनाव: श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोत को अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति नहीं दी है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री ने श्रीलंका के तट के पास ईरानी पोत पर हुए अमेरिकी हमले को 'बर्बरता' बताते हुए कड़ी निंदा की है।
​सोशल मीडिया के लिए आकर्षक कैप्शन:
​"ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बड़ी खबरें! भारत ने खमेनेई के निधन पर जताई संवेदना, वहीं अमेरिकी संसद में पूर्व सैनिक के साथ बदसलूकी का वीडियो आया सामने। श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोत को रुकने से किया मना। पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए पढ़ें। #IranIsraelWar #India #USA #InternationalNews #BreakingNews #ShuruApp"
    user_लापता खबरी
    लापता खबरी
    Kannauj, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.