खड़ी पिकअप में लगी भीषण आग, जलकर राख; परिवार की रोजी-रोटी पर संकट काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात हुई घटना, आग लगने के कारणों की जांच शुरू बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात एक खड़ी पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप (संख्या UP60T 7588) पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन स्वामी मकसूद अहमद पुत्र नूर हसन, निवासी काजीपुरा, ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी पिकअप को बाउंड्री के भीतर खड़ी कर घर चले गए थे। देर रात आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। मकसूद अहमद ने कहा कि यही पिकअप उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। वाहन के जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संबंधित वाहन एजेंसी से नुकसान की भरपाई की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
खड़ी पिकअप में लगी भीषण आग, जलकर राख; परिवार की रोजी-रोटी पर संकट काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात हुई घटना, आग लगने के कारणों की जांच शुरू बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात एक खड़ी पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप (संख्या UP60T 7588) पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन स्वामी मकसूद अहमद पुत्र नूर हसन, निवासी काजीपुरा, ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी पिकअप को बाउंड्री के भीतर खड़ी कर घर चले गए थे। देर रात आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। मकसूद अहमद ने कहा कि यही पिकअप उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। वाहन के जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संबंधित वाहन एजेंसी से नुकसान की भरपाई की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
- 🌿 सावन की प्रथम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएँ! भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। हर हर महादेव! सावन की प्रथम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएँ! भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। हर हर महादेव!1
- Jo nikhari se Kishan Pali Road hai vah Road abhi Ek Mahina pahle bana Hua Hai is Road Ka Hal dekhiae yah Bihar ke road1
- बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की कथित पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की कथित पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻1
- जन सुराज के जीत का श्रेय,बाकीपुर की महान जनता को जाता हैं,सभी ने,भावनाओ से उपर उठकर प्रशांत किशोर को विजयी बनाया और बिहार को एक नया पथ प्रसस्त किया है, इसके लिए दिल से धन्यबाद, जन सुराज के जीत का श्रेय,बाकीपुर की महान जनता को जाता हैं,सभी ने,भावनाओ से उपर उठकर प्रशांत किशोर को विजयी बनाया और बिहार को एक नया पथ प्रसस्त किया है, इसके लिए दिल से धन्यबाद, जय बिहार🙏 जय जन सुराज🙏1
- सहसराव गांव में ग्रामीणों के सहयोग से जर्जर सड़क की हुई मरम्मत, लोगों को मिली राहत आंदर प्रखंड के सहसराव गांव में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत आखिरकार ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 2 बजे आपसी सहयोग से करा दी।सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।बरसात के दिन होने के कारण सड़क पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने इस दिशा में पहल नहीं की।जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा।जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।1
- जातिगत जनगणना समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन बलिया। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि आम जनता, किसानों, छात्रों, युवाओं और छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से देशव्यापी जातिगत जनगणना कराने, राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए करों में कमी करने, पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, नई शिक्षा नीति पर पुनर्विचार करने, किसानों को सस्ती खाद-बीज एवं मुफ्त सिंचाई के लिए बिजली देने, छोटे किसानों और व्यापारियों का कर्ज तथा बिजली बिल माफ करने, गन्ना किसानों का बकाया मूल्य तत्काल भुगतान कराने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने राष्ट्रपति से मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की अपील की।2
- गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर होगा विराट प्रदर्शन... बलिया। भारत के राजपत्र संविधान, शासनादेश के अनुपालन में गोंड जाति को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एकरूपता करने हेतु गोंड(धुरिया) जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने! हाईस्कूल से लगायत स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईंटीआई, पॉलीटेक्निक, विधि के छात्रों को छात्रवृत्ति/ फीस प्रतिपूर्ति देने। हर जिले में आदिवासी जनजाति छात्रावास की स्थापना करने, भूमिहीन जनजाति गोंड समुदाय को बसने हेतु आवासीय पट्टा व कृषि हेतु कृषि पट्टा देने। उत्तर प्रदेश में केन्द्र की भांति स्वतंत्र रूप से उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग का गठन करने! गोंड समुदाय का उत्पीड़न करने इन पर हमला करने वालों पर अनु.जाति/ अनु.जनजाति उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने सहित स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी के दौरान शहीद हुए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के स्मृति में जिला व प्रदेश स्तर पर संग्रहालय/स्मृति भवन का निर्माण कराने। विभिन्न विभागों में खाली पड़े अनुसूचित जनजाति के सीटों पर बैकलाग़ के माध्यम से भर्ती करने की मांग को लेकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर दारूल सफा लखनऊ जीपीओ स्थित बाबा साहब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा, महात्मा गांधी जी प्रतिमा का माल्यार्पण गोंड समुदाय उ.प्र. के द्वारा किया जायेगा तथा गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु ज्ञापन पत्रक मुख्य मंत्री जी व महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित किया जायेगा। तत्पश्चात सभी गोंड समुदाय के लोग झूलेलाल पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए पहुंचेंगे! मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित उक्त कार्यक्रम की अग्रिम सूचना से सम्बन्धित पत्रक 3 अगस्त 2026 को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर आयोजित विराट प्रदर्शन की सफलता हेतु गांव गांव का दौरा कर प्रचार प्रसार अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है! इस दौरान गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, जिला उपाध्यक्ष शिवजी गोंड, अमित कुमार गोंड, सुधीर गोंड, धर्मेन्द्र गोंड, मुन्ना गोंड, शिवकुमार गोंड भी प्रमुख रूप से रहे।1
- सावन के प्रथम पावन सोमवार के अवसर पर बाबा लखनेश्वर नाथ धाम लखनेश्वरडीह में रिशु सिंह ने क्या कहा सुने। #followerseveryone1
- बलिया: बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभाँव थाना के पास एक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के प्रभाव से दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरुआती इलाज के तुरंत बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!1