चंद्रप्रकाश शहीदों को दे रहे श्रद्धांजलि:27 साल में 400 शहीदों के पोट्रेट बनाकर फैमिली को सौंपे करगिल की जंग ने जयपुर के चित्रकार में ऐसा देश प्रेम जगाया कि चित्रों से शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जुट गए। करगिल के बाद राजस्थान का ऐसा कोई शहीद नहीं होगा, जिनके घर चंद्रप्रकाश गुप्ता के हाथों बना पोट्रेट न पहुंचा हो। वे शहीदों के तैल चित्र (पोट्रेट) बनाते हैं। 50 वर्षीय गुप्ता का शहीदों के प्रति यह प्रेम 27 साल पुराना है। अब तक 400 से ज्यादा शहीदों के पोट्रेट उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। गुप्ता के पिता सिनेमाहॉल पर कपड़े वाले बैनर की पेंटिंग किया करते थे। चंद्रप्रकाश ने पिता से कूची चलाना सीखना 15 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। वर्ष 1999 के करगिल युद्ध में राजस्थान के अजय आहूजा शहीद हुए तो उन्होंने संकल्प लिया कि उनकी कूची शहीदों के सम्मान में भी चलेगी। शुरुआत में शहीदों के फोटो सैनिक कल्याण बोर्ड या परिजनों से ही मिल पाते थे। इसमें थोड़ी दिक्कत होती थी। पिता बृजमोहन चंद्रप्रकाश 1985 से तैल चित्र बना रहे हैं। करगिल में राजस्थान से पहले शहीद अजय आहूजा का तेल चित्र बनाकर इस पहल की शुरुआत की थी। तब से शहीदों को यह अनूठी श्रद्धांजलि चल रही है। वे शहीदों के परिवार को 12 गुणा 15 इंच का पोट्रेट बनाकर देते हैं। चित्र बनाने में शहीद के बैच, रैंक, स्टार, युद्ध की ड्रेस, सीने के ऊपर मेडल बनाने तक में रंग भरने का ध्यान रखा जाता है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के शहीद नवलगढ़ के सुरेंद्रकुमार मोंगा, पहली महिला शहीद किरण शेखावत के परिजनों को विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी के हाथों से पोट्रेट दिलवाया।

- सोशल मीडिया पोस्ट दावा कर रही है कि बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बन गया है। इसके बाद, राज्य में 'जय श्री राम' के नारे लगने की बात कही जा रही है।1
- दिव्या मदेरणा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 'भारत में महिलाएं, शक्ति और सार्वजनिक जीवन' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, उनके संघर्षों और नीतिगत निर्णयों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला।1
- कोलकाता एयरपोर्ट पर आज कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन से खासा व्यस्त माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। यात्रियों को उड़ान समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।1
- जयपुर के अंबर इलाके से RJ52SD7160 नंबर की एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरियों को उजागर करती है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।2
- प्रहलाद सिंह खटाना ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को 'कुएं का मेंढक' बताते हुए राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी।1
- जयपुर के अंबर में कच्ची सड़क और लगी स्ट्रीट लाइटें दोनों ही खराब स्थिति में हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और वे तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को लेकर TMC और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक संदेश में शुभेन्दु अधिकारी से इन दलों की जड़ों की सीबीआई जांच कराने और बुलडोजर चलाकर उन्हें उखाड़ने की मांग की गई है। इसका मकसद बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना है।1
- जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फटने से एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1