Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओमप्रकाश सिंघल बने ‘महामुर्खाधिराज’, सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। तरुण मित्र समाज मंडली द्वारा आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में इस वर्ष सर्व समाज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल को ‘महामुर्खाधिराज’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि हास्य-व्यंग्य और सामाजिक मेलजोल की भावना के साथ प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज महासभा के सदस्यों और समाजजनों ने ओमप्रकाश सिंघल का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रतीक स्वरूप सम्मान भेंट किया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने इसे आपसी सद्भाव, हंसी-खुशी और सामाजिक एकता को बढ़ाने वाला आयोजन बताया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।
SANDEEP SHARMA
ओमप्रकाश सिंघल बने ‘महामुर्खाधिराज’, सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। तरुण मित्र समाज मंडली द्वारा आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में इस वर्ष सर्व समाज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल को ‘महामुर्खाधिराज’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि हास्य-व्यंग्य और सामाजिक मेलजोल की भावना के साथ प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज महासभा के सदस्यों और समाजजनों ने ओमप्रकाश सिंघल का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रतीक स्वरूप सम्मान भेंट किया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने इसे आपसी सद्भाव, हंसी-खुशी और सामाजिक एकता को बढ़ाने वाला आयोजन बताया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।
More news from Bharatpur and nearby areas
- Post by News 931
- डीग में कामां रोड पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया मोर्चरी में मृतक बाईक सवार है कामां थाना के गॉव छिछरवाडी निवासी रामेश्वर पुत्र फूल सिंह लोधा मृतक रोजाना की तरह मजदूरी कर लौट रहा था डीग से कामां डीग कस्बे में कामां रोड स्थित रेलवे फाटक के पास की घटना1
- Post by Dk rajput Rajput1
- खुशखेड़ा: कल सायं पकड़े गए अवैध पटाखों के गोदाम के बारे में क्या बताया एडिशनल SP अतुल साहू ने सुनिए...1
- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा । केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। परमात्मा का सत्य परिचय ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है। प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे। गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।3
- महोबा (उत्तर प्रदेश) में बनी एक पानी की टंकी से पानी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस टंकी के निर्माण पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह टंकी केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई थी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के तहत दिए गए ठेकों में पारदर्शिता की कमी है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। हालांकि, इस मामले में स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही निर्माण में हुई संभावित लापरवाही या तकनीकी खामी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का झरना ये पानी की टंकी यूपी के महोबा में बनाई गई। इसको बनाने में जनता के 65 लाख रुपए खर्च किए गए। टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी से झरने की तरह पानी गिरने लगा। असल में ये सबूत है मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का। जल जीवन मिशन और इस जैसी तमाम योजनाएं सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बन कर रह गई हैं। इन योजनाओं के तहत BJP से जुड़े लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है और उसके बाद जनता के पैसों की लूट खसोट होती है। मोदी का साफ संदेश है- 'तुम भी खाओ, मुझे भी खिलाओ'2
- खुशखेड़ा : अवैध पटाका फैक्ट्री का भंडाफोड़, जयपुर रेंज आई जी राघवेंद्र सुहासा पहुंचे मौके पर, क्या कहा सुनिए1