ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
- जालौन जिले के कोंच में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।1
- कोंच,ग्राम पंचायत खैरावर व्यौना रियासत में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से भड़के ग्रामीण, प्रधान के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरावर व्यौना रियासत में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से गुरुवार सुबह 11:30 बजे ग्रामीणों का आक्रोश उस समय सामने आ गया, जब अंतिम संस्कार के लिए परेशान ग्रामीण मृतक के शव को ट्रैक्टर में रखकर ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर शव रखकर जमकर नारेबाजी की और गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। मृतक के शव को प्रधान के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को फोन पर दी। सूचना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे गांव के श्मशान घाट ले गए।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।3
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।1
- आरक्षण के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे हजारों युवा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा माधौगढ़। आरक्षण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को माधौगढ़ में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवक “आरक्षण हटाओ, देश बचाओ” समेत विभिन्न नारे लगाते हुए गांधी चबूतरे से तहसील परिसर तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हाथों में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग वाले बैनर नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज प्रकाश को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें रखते हुए इसे आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर अवसर मिलना चाहिए। गांधी चबूतरे से शुरू हुआ पैदल मार्च तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाए, ताकि आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी बात पर गंभीरता से विचार हो सके। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।1
- जालौन... नया रावतान. लकड़ी बांस के सहारे विधुत व्यवस्था अगर हादसा होता है तो जिम्मेदारी किसकी नया रावतान मे 15 घरों मे बांस बल्लियो के सहारे केबिल गयी है इस समय चारो और जलभराव है जिससे करेंट की संभवना बढ़ जाती है देखने वाली बात होंगी कब यहाँ विधुत पोल लगाये जाते है1
- कोंच में अचानक भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार, मलबे में दबकर कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त बारिश बनी आफत: रामजानकी मंदिर की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त कोई जनहानि नही गाड़ी मालिक का पता नही चल सका1