logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन 20 को धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को रोटरी क्लब ( बिहार - झारखंड) की जिलापाल श्रीमती नम्रता नाथ का आगमन धनबाद में होने जा रहा है इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल , दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन शामिल होंगे। जीवन ज्योति संस्थान के सचिव श्री राजेश परकेरिया जी ने सभी को बताया कि इस शिविर में लोगों का निःशुल्क ई सी जी, इको टेस्ट, शुगर टेस्ट, रक्तचाप जॉच एवं अन्य सभी प्रकार के जाँच निःशुल्क किए जाएंगे। इस शिविर का आयोजन दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण, बेकारबंध, धनबाद में प्रातः 10.00 am से किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस शिविर का लाभ जीवन ज्योति एवं ब्लाइंड स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ - साथ  अन्य कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के प्रबंधक श्री सौमित दत्ता जी ने बताया कि इस शिविर में बहुत ही अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शामिल हो रही है जिसका लाभ  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है। हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

7 hrs ago
user_प्रेम कुमार साव
प्रेम कुमार साव
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
7 hrs ago
3dec4701-5f19-4fdb-a8b5-302bc1c2d09e

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन 20 को धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को रोटरी क्लब ( बिहार - झारखंड) की जिलापाल श्रीमती नम्रता नाथ का आगमन धनबाद में होने जा रहा है इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल , दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन शामिल होंगे। जीवन ज्योति संस्थान के सचिव श्री राजेश परकेरिया जी ने सभी को बताया कि इस शिविर में लोगों का निःशुल्क ई सी जी, इको टेस्ट, शुगर टेस्ट, रक्तचाप जॉच एवं अन्य सभी प्रकार के जाँच निःशुल्क किए जाएंगे। इस शिविर का आयोजन दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण, बेकारबंध, धनबाद में प्रातः 10.00 am से किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस शिविर का लाभ जीवन ज्योति एवं ब्लाइंड स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ - साथ  अन्य कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के प्रबंधक श्री सौमित दत्ता जी ने बताया कि इस शिविर में बहुत ही अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शामिल हो रही है जिसका लाभ  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है। हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *हम कुर्सी के लिए नहीं, आपके भरोसे के लिए मैदान में हैं। नेता बनकर दूर नहीं रहेंगे, बेटा बनकर हर घर का हिस्सा बनेंगे। आपका दर्द हमारी जिम्मेदारी, आपका सपना हमारा संकल्प। वार्ड का विकास ही हमारी असली पहचान होगा*
    1
    *हम कुर्सी के लिए नहीं,
आपके भरोसे के लिए मैदान में हैं।
नेता बनकर दूर नहीं रहेंगे,
बेटा बनकर हर घर का हिस्सा बनेंगे।
आपका दर्द हमारी जिम्मेदारी,
आपका सपना हमारा संकल्प।
वार्ड का विकास ही हमारी असली पहचान होगा*
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कतरास क्षेत्र के शाखा टांड़ में चार पहिया वाहन एवं ट्रक के बीच बुधवार को संध्या बुधवार को संध्या जोरदार टक्कर हुई जिससे चार पहिया वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इसको बचाने के क्रम में एक और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में
    1
    कतरास क्षेत्र के शाखा टांड़ में चार पहिया वाहन एवं ट्रक के बीच बुधवार को संध्या बुधवार को संध्या जोरदार टक्कर हुई जिससे चार पहिया वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इसको बचाने के क्रम में एक और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    3 hrs ago
  • दो पक्ष भिड़े, पुलिस वाहन में तोड़फोड़, असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील,रेंगुनी में गिरे हुए पार्सल की पूछताछ को लेकर हुआ विवाद धनबाद ।पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है। असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था, जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया। जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा, तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई। मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई। रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
    1
    दो पक्ष भिड़े, पुलिस वाहन में तोड़फोड़,
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील,रेंगुनी में गिरे हुए पार्सल की पूछताछ को लेकर हुआ विवाद
धनबाद ।पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है।
असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था, जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया। जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा, तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई। मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई।
रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • धनबाद,जनता के दरबार में रुस्तम अंसारी, बोले – शहर की तस्वीर बदलनी है।
    1
    धनबाद,जनता के दरबार में रुस्तम अंसारी, बोले – शहर की तस्वीर बदलनी है।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    2 hrs ago
  • श्री सुधांशु जी महाराज का कथा आयोजन 17 तारीख प्रथम दिवस झारखंड प्रदेश बोकारो जिला सेक्टर थर्ड चक्की मोड प्रारंभ
    1
    श्री सुधांशु जी महाराज का कथा आयोजन 17 तारीख प्रथम दिवस झारखंड प्रदेश बोकारो जिला सेक्टर थर्ड चक्की मोड प्रारंभ
    user_SHASHVAT NEWS
    SHASHVAT NEWS
    Social worker चास, बोकारो, झारखंड•
    12 hrs ago
  • वार्ड संख्या 36 की सम्मानित जनता से अपील वार्ड नंबर 36 की पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करती हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है। आपका एक-एक वोट वार्ड 36 के उज्जवल भविष्य और निरंतर विकास की दिशा तय करेगा। आइए, विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। धन्यवाद। श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी का चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर छाप कर्मा संख्या 2 पर मोहर लगाकर विजयी बनावे धन्यवाद
    1
    वार्ड संख्या 36 की सम्मानित जनता से अपील
वार्ड नंबर 36 की पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करती हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दें।
उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है।
आपका एक-एक वोट वार्ड 36 के उज्जवल भविष्य और निरंतर विकास की दिशा तय करेगा।
आइए, विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
धन्यवाद।
श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी का चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर छाप कर्मा संख्या 2 पर मोहर लगाकर विजयी बनावे धन्यवाद
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    13 hrs ago
  • देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख जुलैखा बीबी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई।इस दौरान।विकास योजना को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में पंचायत समिति मद से किए गए कार्यों की समीक्षा किया।कुछ पंचायतों में काम अधूरा है।उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    1
    देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख जुलैखा बीबी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई।इस दौरान।विकास योजना को लेकर  चर्चा किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में पंचायत समिति मद से किए गए कार्यों की समीक्षा किया।कुछ पंचायतों में काम अधूरा है।उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    3 hrs ago
  • कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में कतरास में एक विशाल पद यात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा कतरी नदी किनारे श्री श्री सूर्यनारायण मन्दिर से प्रारम्भ होकर पचगढ़ी बाजार कतरास बाज़ार तक आयोजित की गई. इस पदयात्रा में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा मन्नू आलम रमेश टुडू डब्लू महथा राजेंद्र प्रसाद राजा समेत सेकड़ो लोग शामिल थे. इस मौके पर लोगो से मेयर प्रत्याशी के समर्थन में आगामी 23 फरवरी को गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक नंबर 6 पर बिस्कुट छाप में मतदान करने एवं भारी मतों से श्री अग्रवाल को मेयर पद का ताज पहनाने की अपील की गई.
    1
    कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में कतरास में एक विशाल पद यात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा कतरी नदी किनारे श्री श्री सूर्यनारायण मन्दिर से प्रारम्भ होकर पचगढ़ी बाजार कतरास बाज़ार तक आयोजित की गई. इस पदयात्रा  में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा मन्नू आलम रमेश टुडू डब्लू महथा राजेंद्र प्रसाद राजा समेत सेकड़ो लोग शामिल थे. इस मौके पर लोगो से मेयर प्रत्याशी के समर्थन में आगामी 23 फरवरी को गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक नंबर 6 पर बिस्कुट छाप में मतदान करने एवं भारी मतों से श्री अग्रवाल को मेयर पद का ताज पहनाने की अपील की गई.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.