Shuru
Apke Nagar Ki App…
सन्नाटे में गूंज उठी गोलियों की आवाज आवास विकास कालोनी में मची खलबली हरदोई गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास कॉलोनी में एक युवक (स्थानीय लोगों के अनुसार नाम आलोक) द्वारा कई राउंड फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों में चले गए। कॉलोनीवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक मौके से निकल गया। पुलिस ने घर से वह बंदूक बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल फायरिंग में होने की बात कही जा रही है। फायरिंग की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच में जुटी है और यह भी देख रही है कि बंदूक युवक के पास कैसे आई। 24/09/2026 Reporter: Ram Sagar Hardoi
राम सागर
सन्नाटे में गूंज उठी गोलियों की आवाज आवास विकास कालोनी में मची खलबली हरदोई गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास कॉलोनी में एक युवक (स्थानीय लोगों के अनुसार नाम आलोक) द्वारा कई राउंड फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों में चले गए। कॉलोनीवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक मौके से निकल गया। पुलिस ने घर से वह बंदूक बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल फायरिंग में होने की बात कही जा रही है। फायरिंग की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच में जुटी है और यह भी देख रही है कि बंदूक युवक के पास कैसे आई। 24/09/2026 Reporter: Ram Sagar Hardoi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन झंडे वाले दादा मियां के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन शाहाबाद, हरदोई। नगर के मोहल्ला गिलजई में स्थित झंडे वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। उर्स में आयोजित कव्वाली की महफिल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सूफियाना कलाम और कव्वालियों का आनंद लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक एवं सूफियाना माहौल को और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। जामामस्जिद चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- एसपी कार्यालय में जनसुनवाई अशोक कुमार मीणा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं तुरंत निस्तारण के लिए दिए आदेश हरदोई, 24 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी श्री मीणा ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कार्यालय में महिला पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहीं, जिससे महिला फरियादियों को अपनी बात रखने में सहूलियत हुई। एसपी की इस जनसुनवाई पहल की आम जनता ने सराहना की है। पुलिस कार्यालय हरदोई में जनसुनवाई करते एसपी अशोक कुमार मीणा* #HardoiPolice #Jansunwai #SPHardoi @Uppolice1
- हरदोई जिले में शुक्रवार की सुबह सुन्नी धाम में शिवमय हुआ माहौल सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में शुक्रवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार हुआ। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दिव्य दर्शन किए।3
- शाहाबाद में मोदी राठौर युवा सेना ने निकाली भव्य पदयात्रा भाजपा के समर्थन में दिखाया दमखम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल हरदोई। शाहाबाद नगर में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मोदी राठौर युवा सेना की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मोदी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। . पदयात्रा महुआ टोला चुंगी से शुरू होकर बाजार, अल्लाहपुर सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई महुआ टोला स्थित एक मैरिज हॉल में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के समर्थन में नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। . पदयात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएगा। . विपिन मोदी ने कहा कि संगठन भाजपा के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। इसी दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की। . उन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। . बाइट — विपिन मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी राठौर युवा सेना1
- “गांजा तस्करी पर हरदोई पुलिस का शिकंजा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार” 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हरदोई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द पुत्र महेश निवासी ओमनगर थाना कोतवाली देहात, जुली पत्नी अरविन्द निवासी ओमनगर थाना कोतवाली देहात तथा रोहित पुत्र राजकुमार निवासी दौलतियापुर थाना माधोगंज, हरदोई के रूप में हुई है। बरामद गांजे के संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 450/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरविन्द के विरुद्ध कोतवाली देहात व सुरसा थाने में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जुली और रोहित के विरुद्ध भी संबंधित थानों में आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में उ0नि0 राहुल शर्मा, उ0नि0 अखिल कुमार, म0उ0नि0 डॉली शर्मा, का0 गौरव कुमार, का0 अनुज प्रताप तथा का0 आशीष विश्वकर्मा शामिल रहे।1
- *कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तो/अभियुक्ता को 03 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार करने के संबंध में -* *कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तो/अभियुक्ता को 03 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार करने के संबंध में -*1
- हरदोई की खबर फटाफट राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र रिपोर्टर राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी1
- हरदोई की खबर फटाफट राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र रिपोर्टर राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी1