Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के केशव नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल मौके पर। शॉर्ट सर्किट की आशंका। लखनऊ में गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका लखनऊ के मंडियांव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर पुलिस चौकी के पास एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सामान जलकर खाक होने लगा। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
लखनऊ के केशव नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल मौके पर। शॉर्ट सर्किट की आशंका। लखनऊ में गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका लखनऊ के मंडियांव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर पुलिस चौकी के पास एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सामान जलकर खाक होने लगा। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- West Bengal और Tamil Nadu में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। लाखों मतदाता वोट डाल रहे हैं। बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों और तमिलनाडु के त्रिकोणीय मुकाबले पर देशभर की नजरें टिकी हैं। #पश्चिमबंगालचुनाव #तमिलनाडुचुनाव #मतदान2026 #लोकतंत्र #राजनीतिखबर #WestBengalElection #TamilNaduElection #VotingDay #Election2026 #BreakingNews1
- डिजिटल जनगणना 2026 प्रशिक्षण में बदइंतज़ामी की पराकाष्ठा: ड्यूटी में लगे शिक्षकों को भोजन तो दूर की बात,पीने के पानी और बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं, हरदोई देश की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक डिजिटल जनगणना 2026-27 के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदेश भर में शुरू हो चुका है। सरकार इस योजना को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बताकर प्रस्तुत कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर की सच्चाई कई जगहों पर इस दावे को चुनौती देती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील के अंतर्गत स्थित बी.एन. डिग्री कॉलेज में सामने आया, जहां प्रशिक्षण व्यवस्था ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोली, बल्कि कर्मचारियों की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों प्रशिक्षु कर्मचारियों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं* हो पाई,न ही प्रशिक्षण संबंधी डिजिटल बोर्ड* आदि की ही कोई व्यवस्था रही । लगभग 40 डिग्री तापमान में न तो पंखे चल रहे थे और न ही पीने के पानी की कोई पर्याप्त व्यवस्था थी। क्योंकि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश की योजना निर्माण की आधारशिला है-और उसकी कार्य नहीं हो सकता, लेकिन जमीनी स्तर की सच्चाई कई जगहों पर इस दावे को चुनौती देती नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों प्रशिक्षु कर्मचारियों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। लगभग 40 डिग्री तापमान में न तो पंखे चल रहे थे और न ही पीने के पानी की कोई पर्याप्त व्यवस्था थी। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो गई जब भोजन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आई। चाय वितरण सीढ़ियों के बीच में किया गया, जिससे भीड़ और अव्यवस्था और बढ़ गई। दोपहर के भोजन में गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की रही, जबकि वितरण व्यवस्था इतनी खराब थी कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षु प्रांगण से बाहर जाकर भोजन करने को मजबूर हो गए।जो प्रशिक्षु रुके भी, उनमें से कई को भोजन ही नहीं मिल पाया। मौके पर मौजूद कर्मियों का जवाब था—“सब्जी खत्म हो गई, रायता खत्म हो गया।” यह जवाब अपने आप में पूरी व्यवस्था की गंभीरता को दर्शाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कोई सुनी-सुनाई बात नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप्स इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करती हैं।1
- लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "पश्चिम बंगाल चुनाव में जो आशंका थी कि मतदान के समय या मतदान के पहले TMC के गुंडे कभी भी अराजकता कर सकते हैं और आज वो आशंका सच साबित हुई। भाजपा ने लगातार भारत निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायतें भी दी हैं भाजपा वहां प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है TMC को पश्चिम बंगाल से जाना होगा तमिलनाडु में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है..."1
- यूपी : लखनऊ में इकाना स्टेडियम के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स भिड़ रही थीं, दर्शक दीर्घा में भी एक अलग मैच चल रहा था।1
- *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी व एटीएम धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार, 9 एटीएम कार्ड, नकदी व चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदी में उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*1
- Post by Journalist Rais Samachar News India1
- Iran से जुड़े 34 टैंकर Strait of Hormuz पार कर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जहाज़ ₹8,500 करोड़ का तेल लेकर निकले। United States की नाकेबंदी और प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। #ईरानअमेरिका #हॉर्मुज़स्ट्रेट #वैश्विकराजनीति #तेलसंकट #अंतरराष्ट्रीयसमाचार #IranUS #OilTrade #WorldNews #Geopolitics #BreakingNews1
- राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना इलाके में अवैध निर्माण पर बड़ी लापरवाही और सवालों से घिरी कार्रवाई सामने आई है। दो साल पहले जिस इमारत को सील किया गया था, वही अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गई—और अब ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद भी उसे गिराया नहीं गया। 23 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय बैरंग लौट गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस अवैध निर्माण को गिराने का आदेश था, उसे फिर से सिर्फ “सील” कर दिया गया—जैसे पूरा मामला औपचारिकता निभाने तक सीमित हो। सबसे बड़ा सवाल—जब बिल्डिंग अवैध थी तो उसे बनने कैसे दिया गया? और जब ध्वस्तीकरण का आदेश था, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो साफ जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें की गईं, जिससे पूरे सिस्टम की नीयत पर सवाल उठने लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सरकारी धन और संसाधनों के इस्तेमाल के बावजूद नतीजा शून्य—क्या यह महज लापरवाही है या कुछ और बड़ा खेल?1
- लखनऊ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। गाजीपुर घटना और लखनऊ में मेयर के बयान को लेकर प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहा पर सपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन।1