logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलसूण्ड की चौपाल में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को लगाई फटकार जैसलमेर। ग्राम पंचायत फलसूण्ड में शनिवार रात आयोजित जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत के साथ केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह जनसुनवाई और समाधान केंद्रित नजर आया। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं को खुलकर मंत्री के सामने रखा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को परेशान करने वाली लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भीषण गर्मी के हालात को देखते हुए श्री शेखावत ने पेयजल एवं बिजली व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि कहीं जल संकट या अनावश्यक बिजली कटौती की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर महंत प्रतापपुरी, सांगसिंह भाटी, अनुपमा जोरवाल, अभिषेक शिवहरे, जितेंद्र सिंह सांदू, दलपत हिंगड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Gopal singh jodha
Gopal singh jodha
Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
1 hr ago
751305cb-cfa0-4560-9508-7002c249852d

More news from Jodhpur and nearby areas
  • लाइट नहीं है कल सुबह में गई थी 9:00amबजे अभी तक लाइट नहीं आएगी कोई भी चीज का सॉल्यूशन होना चाहिए हमारे ग्रामीण इलाका में अभी तक लाइट का विकास नहीं पानी का विकास नहीं रोड का कोई विकास नहीं पानी का विकास होना चाहिए हर घर पानी आना चाहिए
    1
    लाइट नहीं है 
कल सुबह में गई थी 9:00amबजे
अभी तक लाइट नहीं आएगी 

कोई भी चीज का सॉल्यूशन होना चाहिए 
हमारे ग्रामीण इलाका में अभी तक लाइट का विकास नहीं पानी का विकास नहीं 
रोड का कोई विकास नहीं 
पानी का विकास होना चाहिए 
हर घर पानी आना चाहिए
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    Shergarh, Jodhpur•
    3 hrs ago
  • भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरा युवक,रेस्क्यू टीम पहुँची मौके पर भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरा युवक,रेस्क्यू टीम पहुँची मौके पर बायतु भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में युवक गिर गया। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत की जानकारी मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक घमंडाराम प्रजापत उम्र 35 वर्ष निवासी भियाड़ मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।150-200 फीट गहरे कुएं में युवक गया। वही जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व जोधपुर से आई SDRF की रेस्क्यू टीम की मदद से युवक का शव बाहार निकला गया। मृतक का शव भियाड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही भियाड़ व शिव पुलिस पहुंची मौके पर।
    1
    भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरा युवक,रेस्क्यू टीम पहुँची मौके पर 
भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरा युवक,रेस्क्यू टीम पहुँची मौके पर 
बायतु 
भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में  युवक गिर गया। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत की जानकारी मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक घमंडाराम प्रजापत उम्र 35 वर्ष निवासी भियाड़ मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।150-200 फीट गहरे कुएं में  युवक गया। वही जानकारी मिलने के बाद  स्थानीय पुलिस व जोधपुर से आई SDRF की रेस्क्यू टीम की मदद से युवक का शव बाहार निकला गया। मृतक का शव भियाड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही भियाड़  व शिव पुलिस पहुंची मौके पर।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जैसलमेर के फतहगढ़ तहसील के देवड़ा गांव में एक ग्रामीण ने जर्जर बिजली लाइन को हटाने की गुहार लगाई है। उनकी ढाणी और मकान के ऊपर से गुजर रही यह पुरानी लाइन परिवारों और मवेशियों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। पहले भी इस लाइन से उनके मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं।
    2
    जैसलमेर के फतहगढ़ तहसील के देवड़ा गांव में एक ग्रामीण ने जर्जर बिजली लाइन को हटाने की गुहार लगाई है। उनकी ढाणी और मकान के ऊपर से गुजर रही यह पुरानी लाइन परिवारों और मवेशियों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। पहले भी इस लाइन से उनके मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं।
    user_Raju Singh
    Raju Singh
    फतेहगढ़, जैसलमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के बालोतरा में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत जारी है। एक ओर लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पानी की टंकी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है और जल संकट बढ़ने की आशंका है।
    1
    राजस्थान के बालोतरा में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत जारी है। एक ओर लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पानी की टंकी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है और जल संकट बढ़ने की आशंका है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मातृ दिवस पर बड़मेर जिले में माताओं के निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को याद किया गया। अपनी जान की परवाह किए बिना ममता की लाज बचाने वाली माँओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
    2
    मातृ दिवस पर बड़मेर जिले में माताओं के निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को याद किया गया। अपनी जान की परवाह किए बिना ममता की लाज बचाने वाली माँओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
    user_कलाकार
    कलाकार
    Tour operator पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • शिव भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जानकारी के अनुसार मृतक युवक घमंडाराम प्रजापत उम्र 35 वर्ष निवासी भियाड़ मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। 150-200 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, 15 घण्टे बाद भी स्थानीय पुलिस व जोधपुर से आई SDRF की रेस्क्यू टीम की मदद से युवक का शव बाहार निकला गया। मृतक का शव भियाड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही भियाड़ व शिव पुलिस पहुंची मौके पर।
    1
    शिव भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, 
जानकारी के अनुसार मृतक युवक घमंडाराम प्रजापत उम्र 35 वर्ष निवासी भियाड़ मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
150-200 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक,
15 घण्टे बाद भी स्थानीय पुलिस व जोधपुर से आई SDRF की रेस्क्यू टीम की मदद से युवक का शव बाहार निकला गया। मृतक का शव भियाड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही भियाड़  व शिव पुलिस पहुंची मौके पर।
    user_पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    शेओ, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोधपुर के देवमाली में कैंसर का झाड़ा लगवाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते देवमाली के रास्तों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। गोपाल गुर्जर के अनुसार, इस अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं को तीन महीने तक हर माह तीन दिन रुकना पड़ता है।
    1
    जोधपुर के देवमाली में कैंसर का झाड़ा लगवाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते देवमाली के रास्तों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। गोपाल गुर्जर के अनुसार, इस अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं को तीन महीने तक हर माह तीन दिन रुकना पड़ता है।
    user_Kailash poonar
    Kailash poonar
    Carpenter लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by RAWALGIRI
    1
    Post by RAWALGIRI
    user_RAWALGIRI
    RAWALGIRI
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.