कैमूर/बिहार, अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर सख्ती, असंतोषजनक प्रगति वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन स्थगित 31 जुलाई तक 100 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट कराने का निर्देश, समयसीमा नहीं मानने पर होगी कार्रवाई कैमूर। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी चैनपुर अंशु कुमार ने अपार आईडी निर्माण में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभागीय निर्देशों के अनुपालन को लेकर उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 31 जुलाई 2026 तक विद्यालय में नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी की 100 प्रतिशत अपार आईडी हर हाल में जनरेट कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि अपार आईडी निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वही अंशु कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं इस कार्य की नियमित निगरानी करें और विद्यालय स्तर पर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर इसकी रिपोर्ट समय पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बताते हुए चलें कि उन्होंने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। इसलिए सभी विद्यालय इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 31 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों से विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर अनावश्यक प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।
कैमूर/बिहार, अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर सख्ती, असंतोषजनक प्रगति वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन स्थगित 31 जुलाई तक 100 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट कराने का निर्देश, समयसीमा नहीं मानने पर होगी कार्रवाई कैमूर। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी चैनपुर अंशु कुमार ने अपार आईडी निर्माण में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभागीय निर्देशों के अनुपालन को लेकर उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 31 जुलाई 2026 तक विद्यालय में नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी की 100 प्रतिशत अपार आईडी हर हाल में जनरेट कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि अपार
आईडी निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वही अंशु कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं इस कार्य की नियमित निगरानी करें और विद्यालय स्तर पर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर इसकी रिपोर्ट समय पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त
नहीं की जाएगी। आपको बताते हुए चलें कि उन्होंने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। इसलिए सभी विद्यालय इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 31 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों से विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर अनावश्यक प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।
- #पूर्णगुरु_संतरामपालजीमहाराज सिद्ध तारै पिंड आपना, साधु तारै खंड। उसको सतगुरु जानियो, जो तार देवै ब्रह्मांड।। साधक अपना ही कल्याण कर सकता है। परमात्मा से परिचित जो संत हुए हैं वो कुछ डिवीजन, खंड को ही लाभ दे सकते हैं। और सतगुरु उसको जानना जो पूरे विश्व का कल्याण कर दे। Sant Rampal Ji Maharaj ✰हमे एक ही बात बार-बार क्यों सुनाई/दिखाई जाती है?✰ अवश्य पढ़ें पवित्र सद्ग्रंथों पर आधारित संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक *ज्ञान गंगा*। निःशुल्क पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपना नाम, पूरा पता, और मोबाइल नंबर हमें व्हाट्सएप करें : +91 74968018251
- करीब 31 लाख रुपये की 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार,बाइक व मोबाइल भी जब्त मोहनिया :-कैमूर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है वाहन जांच के दौरान एक अपाचे बाइक से करीब 155.75ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बुधवार सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोहनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना मोड़ से उगहनिडीह जाने वाली सड़क पर हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 155.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू, पिता स्व. सूर्यनाथ सिंह, निवासी बरेज, थाना मोहनियां, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन तथा टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UP 65 CP 0798) भी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था2
- कैमूर जिले के तेलहाड कुंड में लगभग 9 करोड़ रुपए के लगात से बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज।1
- चोर टीटी बल्लारशाह जंक्शन रेलवे अपना मनमानी यात्रियों का परेशानी यह टीटी अपने आप को ज्यादा पॉवर वाला समझ रहा हैं जिसका टिकट है उन लोगों को परेशान करने के लिए उनका टिकट ले लेते है और अगले स्टेशन पर उतर कर उनका पैसा छीन लेते हैं यह बल्हरशा स्टेशन का है इस1
- जंतर-मंतर आंदोलन में प्रदर्शनकारियों को खाना और पानी पहुंचाने वाले मोहम्मद जुनैद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिस उनके घर पहुंची, परिवार से पूछताछ की, बैंक पासबुक और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई, और उनकी बहन के ससुराल व खाला के घर भी गई। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि कार्रवाई कानून के तहत हुई। जंतर-मंतर आंदोलन में प्रदर्शनकारियों को खाना और पानी पहुंचाने वाले मोहम्मद जुनैद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिस उनके घर पहुंची, परिवार से पूछताछ की, बैंक पासबुक और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई, और उनकी बहन के ससुराल व खाला के घर भी गई। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि कार्रवाई कानून के तहत हुई। इस वीडियो में जानिए पूरा घटनाक्रम, जुनैद के आरोप, पुलिस का पक्ष और आखिर इस पूरे मामले पर क्यों छिड़ गई है देशभर में बहस। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Awaaz-e-Bharat को Subscribe करना न भूलें। #JantarMantar #MohammadJunaid #TheRedMic #UPPolice #ProtestNews #AwaazEBharat #DelhiProtest #BreakingNews #IndiaNews #ViralNews1
- मढिया में घटित घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का वक्तव्य *थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मढिया में घटित घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर महोदय का वक्तव्य।*1
- कैमूर/बिहार, अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: पिकअप वाहन, में लदे दो मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कैमूर। जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशी तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो मवेशियों को बरामद करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन संख्या UP61T-1783 के माध्यम से अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद दुर्गावती थाना पुलिस ने छाता-कल्याणपुर रोड पर नाकेबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए दो मवेशी बरामद हुए, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय कुमार, पिता बसावन यादव, निवासी मोहरों, थाना नुआंव, जिला कैमूर तथा मनीष कुमार यादव, पिता अशोक सिंह, निवासी तियारा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वही दुर्गावती थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध तस्करी गिरोह के तार अन्य किन क्षेत्रों से जुड़े हैं। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।1