logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बाराबंकी प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_खबरों का रणक्षेत्र
खबरों का रणक्षेत्र
Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूरत में एक गाई बा ka 😭🙏🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️😭🤗🙏🚶😡🙏🙏🙏🚶
    1
    सूरत में एक गाई बा ka 😭🙏🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️😭🤗🙏🚶😡🙏🙏🙏🚶
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटो ं का नुकसानः एंटी इनकम्बेंसी से बचन े के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव
    1
    भाजपा के सर्वे में UP

में 52-67 सीटो ं का नुकसानः एंटी इनकम्बेंसी से बचन े के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राज्यसभा में राघव चड्ढा ने NEET पेपर लीक पर रखी बात, बोले— "पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी है" नई दिल्ली: राज्यसभा में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब वह विपक्ष में बैठते थे, तब सरकार से सवाल पूछना उनका हथियार था। लेकिन अब सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठने के बाद समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।
    1
    राज्यसभा में राघव चड्ढा ने NEET पेपर लीक पर रखी बात, बोले— "पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी है"
नई दिल्ली: राज्यसभा में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब वह विपक्ष में बैठते थे, तब सरकार से सवाल पूछना उनका हथियार था। लेकिन अब सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठने के बाद समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Local News Reporter कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के गुरसेल माता मंदिर पर दर्शन करने आई महिला की सोने फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। को मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान हुई घटना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सीतापुर जनपद के पैंतेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैकी टोला निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ बुधवार को गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। आरोप है कि इसी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात उचक्के ने गायत्री देवी के गले से सोने की चेन चुरा ली। बिजली आने के बाद जब गायत्री देवी ने अपने गले में चेन नहीं देखी, तो उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। दोनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के गुरसेल माता मंदिर पर दर्शन करने आई महिला की सोने 
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। को मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान हुई घटना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सीतापुर जनपद के पैंतेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैकी टोला निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ बुधवार को गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।
इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। आरोप है कि इसी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात उचक्के ने गायत्री देवी के गले से सोने की चेन चुरा ली। बिजली आने के बाद जब गायत्री देवी ने अपने गले में चेन नहीं देखी, तो उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। दोनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सूरत में गया फिर से पानी का, सतर्क रहें और सावधान रहें अरविंद कुमार समाचार भारत
    1
    सूरत में गया फिर से पानी का, सतर्क रहें और सावधान रहें अरविंद कुमार समाचार भारत
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रामपुर भवानीपुर गांव में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग नगदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक बताते चलें बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भवानीपुर गांव में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग नगदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक
    1
    रामपुर भवानीपुर गांव में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग नगदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक
बताते चलें बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भवानीपुर गांव में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग नगदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.