logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलसाना में विशाल श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन, एक वर्ष पूर्ण होने पर सजा दिव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु पलसाना। श्री श्याम संकीर्तन के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे के लाल चौक में गुरुवार रात विशाल श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रभु इच्छा तक चलता रहा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पावन सानिध्य श्री श्री 1008 निम्बार्क रत्न महंत मनोहर शरण शास्त्री जी महाराज का रहा। भजन संध्या में श्याम रस के प्रसिद्ध गायक पप्पू शर्मा (खाटू वाले), प्रिया पाल एवं अमित खंडेलवाल (सीकर वाले) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानकारी देते हुए निम्बार्क रत्न महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज ने बताया कि यह श्याम संकीर्तन आज से एक वर्ष पहले शुरू किया गया था, जो हर माह की ग्यारस को पलसाना के बालाजी मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होता है। 30 अप्रैल को इस संकीर्तन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ही यह विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम का दिव्य दरबार आकर्षक रूप से सजाया गया। बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। जैसे ही भजनों की प्रस्तुति शुरू हुई, श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। देर रात तक भक्तजन नाचते-गाते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहे।

22 hrs ago
user_SIKAR NATION NEWS
SIKAR NATION NEWS
Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 1 से 15 मई 2026 तक होने वाली स्वजनगणना में जिले के सभी नागरिक अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं - आशीष मोदी (जिला कलेक्टर, सीकर) #sikar @diprrajasthan @ashish_modi01
    1
    1 से 15  मई 2026 तक होने वाली स्वजनगणना में जिले के सभी नागरिक अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं - आशीष मोदी (जिला कलेक्टर, सीकर)
#sikar 
@diprrajasthan 
@ashish_modi01
    user_SIKAR NATION NEWS
    SIKAR NATION NEWS
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Harish Rajasthani
    1
    Post by Harish Rajasthani
    user_Harish Rajasthani
    Harish Rajasthani
    Court reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #murder #surajgarh #jhunjhunu
    1
    #murder #surajgarh #jhunjhunu
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    1
    Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    user_सम्राट vlog नवलगढ़
    सम्राट vlog नवलगढ़
    Local News Reporter नवलगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Adv Ajeet Singh
    1
    Post by Adv Ajeet Singh
    user_Adv Ajeet Singh
    Adv Ajeet Singh
    Administrative attorney दांतारामगढ़, सीकर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Dinesh rulan
    3
    Post by Dinesh rulan
    user_Dinesh rulan
    Dinesh rulan
    Yoga instructor दांतारामगढ़, सीकर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात का वीडियो
    1
    खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात का वीडियो
    user_SIKAR NATION NEWS
    SIKAR NATION NEWS
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.