logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात 2 बजे एटीएम में घुसे दो लुटेरे, बैंक मैनेजर ने बाहर से शटर गिराकर किया बंद नागौर, राजस्थान। देर रात करीब 2 बजे एटीएम में घुसे दो लुटेरों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बैंक के अलर्ट के बाद मौके पर पहुंची महिला बैंक मैनेजर ने सूझबूझ दिखाते हुए एटीएम का शटर बाहर से गिरा दिया। दोनों संदिग्ध अंदर ही बंद हो गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिलते ही बैंक मैनेजर तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना जोखिम उठाए बाहर से शटर बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद दोनों आरोपियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

19 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

रात 2 बजे एटीएम में घुसे दो लुटेरे, बैंक मैनेजर ने बाहर से शटर गिराकर किया बंद नागौर, राजस्थान। देर रात करीब 2 बजे एटीएम में घुसे दो लुटेरों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बैंक के अलर्ट के बाद मौके पर पहुंची महिला बैंक मैनेजर ने सूझबूझ दिखाते हुए एटीएम का शटर बाहर से गिरा दिया। दोनों संदिग्ध अंदर ही बंद हो गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिलते ही बैंक मैनेजर तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना जोखिम उठाए बाहर से शटर बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद दोनों आरोपियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पिपरिया में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार पिपरिया। मौसम बदला तो बीमारियों ने भी दस्तक दे दी। पिपरिया में इन दिनों वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी-खांसी, जुकाम और पेट के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि शासकीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या मौसमी बीमारियों के बढ़ते असर को साफ बयां कर रही है। पिपरिया शासकीय अस्पताल में पदस्थ मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा के मुताबिक इन दिनों वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी-जुकाम और पेट के संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। लोगों से अपील की गई है कि मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतें और बुखार, सर्दी-खांसी या अन्य लक्षण होने पर लापरवाही न करते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।
    1
    पिपरिया में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार
पिपरिया। मौसम बदला तो बीमारियों ने भी दस्तक दे दी। पिपरिया में इन दिनों वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी-खांसी, जुकाम और पेट के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि शासकीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या मौसमी बीमारियों के बढ़ते असर को साफ बयां कर रही है।
पिपरिया शासकीय अस्पताल में पदस्थ मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा के मुताबिक इन दिनों वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी-जुकाम और पेट के संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। लोगों से अपील की गई है कि मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतें और बुखार, सर्दी-खांसी या अन्य लक्षण होने पर लापरवाही न करते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजीव गांधी वार्ड में पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित, सरकार की योजनाओं को सराहा पिपरिया - आंगनवाडी केंद्र राजीव गांधी वार्ड में पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम किया गया, हितग्राहियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई, पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के बारे मे बताया गया । महिलाओं को सरकार द्वारा कई योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में संवाद किया गया, बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता में भाग लिया गया महिलाओं को स्वास्थ एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। पोषण माह की थीम पर आधारित गतिविधिया की गई । कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ऊषा कार्यकर्ता के साथ वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे ।
    4
    राजीव गांधी वार्ड में पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित, सरकार की योजनाओं को सराहा
पिपरिया - आंगनवाडी केंद्र राजीव गांधी वार्ड में पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम किया गया, हितग्राहियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई, पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के बारे मे बताया गया ।
महिलाओं को सरकार द्वारा कई योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में संवाद किया गया, बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता में भाग लिया गया महिलाओं को स्वास्थ एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। पोषण माह की थीम पर आधारित गतिविधिया की गई ।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ऊषा कार्यकर्ता के साथ वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे बैंक कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे बैंक कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे आईडीएफसी बैंक पिपरिया के दो कर्मचारियों पर युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार दोपहर 12:00 के लगभग की बताई जा रही है। लखनपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता ने बैंक से पर्सनल लोन लिया है, जिसकी ईएमआई इस माह समय पर जमा नहीं हो सकी थी। आरोप है कि बैंक कर्मचारी हर्ष झिझोतिया और शुभम गुर्जर ईएमआई की राशि मांगने उसके घर पहुंचे और बाद में दुकान पर आकर प्रदीप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक एवं वित्तीय कंपनियों को ईएमआई वसूली और वाहन सिजिंग के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
    1
    ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे बैंक कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे बैंक कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी हरचंद में ईएमआई की राशि मांगने पहुंचे आईडीएफसी बैंक पिपरिया के दो कर्मचारियों पर युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार दोपहर 12:00 के लगभग की बताई जा रही है। लखनपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता ने बैंक से पर्सनल लोन लिया है, जिसकी ईएमआई इस माह समय पर जमा नहीं हो सकी थी। आरोप है कि बैंक कर्मचारी हर्ष झिझोतिया और शुभम गुर्जर ईएमआई की राशि मांगने उसके घर पहुंचे और बाद में दुकान पर आकर प्रदीप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक एवं वित्तीय कंपनियों को ईएमआई वसूली और वाहन सिजिंग के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • श्राद्ध तिथि पर संयुक्त रूप से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आयोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "श्राद्ध नहीं, पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धा - आज फिर महका सेवा का आंगन!" !! ॐ पितृभ्यो नम: !! पितृपक्ष का ये पवित्र समय हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वज आज भी हमारे आसपास हैं, हमारे संस्कारों में हैं। इसी भाव को सार्थक करते हुए आज राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर में चार सेवाभावी परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों की श्राद्ध तिथि पर संयुक्त रूप से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आयोजन किया। आज जिन पुण्यात्माओं की स्मृति में यह अन्नदान हुआ - 1. लाड़सपुरा निवासी रेलवे पॉइंट्स मैन श्री राजेश कुमार जी कुशवाहा द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री गोविंद प्रसाद जी कुशवाहा की श्राद्ध तिथि पर। 2. रामगंज वार्ड निवासी सर्वश्री रमेश भावसार, सुरेश भावसार, माधव भावसार, जगदीश भावसार एवं भरत भावसार की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती राधाबाई भावसार जी की श्राद्ध तिथि पर। 3. जवाहर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री जियालाल जी चौरसिया की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी बाई चौरसिया जी की श्राद्ध तिथि पर पुत्र अजय चौरसिया (अजय प्रिंटिंग प्रेस) द्वारा। 4. इंदिरा वार्ड निवासी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त श्री सतीश जी शुक्ला एवं श्री प्रेमनारायण जी शुक्ला द्वारा स्वर्गीय श्रीमती संध्या शुक्ला जी की श्राद्ध तिथि पर। शास्त्र कहते हैं - "अन्नदानं परं दानम्" अर्थात अन्न से बड़ा कोई दान नहीं। और जब ये दान पितरों के नाम पर हो, तो उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं सभी दानदाता परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर आपके पितरों को मोक्ष प्रदान करें। "आपके पितरों का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे"।
    1
    श्राद्ध तिथि पर संयुक्त रूप से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आयोजन-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
"श्राद्ध नहीं, पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धा - आज फिर महका सेवा का आंगन!"
!! ॐ पितृभ्यो नम: !!
पितृपक्ष का ये पवित्र समय हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वज आज भी हमारे आसपास हैं, हमारे संस्कारों में हैं।
इसी भाव को सार्थक करते हुए आज राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर में चार सेवाभावी परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों की श्राद्ध तिथि पर संयुक्त रूप से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आयोजन किया।
आज जिन पुण्यात्माओं की स्मृति में यह अन्नदान हुआ -
1. लाड़सपुरा निवासी रेलवे पॉइंट्स मैन श्री राजेश कुमार जी कुशवाहा द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री गोविंद प्रसाद जी कुशवाहा की श्राद्ध तिथि पर।
2. रामगंज वार्ड निवासी सर्वश्री रमेश भावसार, सुरेश भावसार, माधव भावसार, जगदीश भावसार एवं भरत भावसार की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती राधाबाई भावसार जी की श्राद्ध तिथि पर।
3. जवाहर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री जियालाल जी चौरसिया की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी बाई चौरसिया जी की श्राद्ध तिथि पर पुत्र अजय चौरसिया (अजय प्रिंटिंग प्रेस) द्वारा।
4. इंदिरा वार्ड निवासी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त श्री सतीश जी शुक्ला एवं श्री प्रेमनारायण जी शुक्ला द्वारा स्वर्गीय श्रीमती संध्या शुक्ला जी की श्राद्ध तिथि पर।
शास्त्र कहते हैं - "अन्नदानं परं दानम्" अर्थात अन्न से बड़ा कोई दान नहीं। और जब ये दान पितरों के नाम पर हो, तो उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।
राम रहीम रोटी बैंक परिवार सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं सभी दानदाता परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर आपके पितरों को मोक्ष प्रदान करें।
"आपके पितरों का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे"।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *मकान-जमीन और जरूरी दस्तावेजों के लिए भटक रही महिला, अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार!* नरसिंहपुर। आजाद वार्ड निवासी पूजा कतिया ने अपने मकान, जमीन और जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेजों को लेकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी मां के निधन के बाद वह खुद को उनकी अकेली वारिस बता रही है। आवेदन में उन्होंने ने आरोप लगाया है कि उसके आधार, राशन कार्ड, जमीन से जुड़े कागजात सहित अन्य दस्तावेज रिश्तेदारों और एक अन्य व्यक्ति के पास हैं। महिला ने अपनी जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी एवं उन्हें वापस दिलाने की मांग की है।
    1
    *मकान-जमीन और जरूरी दस्तावेजों के लिए भटक रही महिला, अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार!*
नरसिंहपुर। आजाद वार्ड निवासी पूजा कतिया ने अपने मकान, जमीन और जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेजों को लेकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी मां के निधन के बाद वह खुद को उनकी अकेली वारिस बता रही है। आवेदन में उन्होंने ने आरोप लगाया है कि उसके आधार, राशन कार्ड, जमीन से जुड़े कागजात सहित अन्य दस्तावेज रिश्तेदारों और एक अन्य व्यक्ति के पास हैं। महिला ने अपनी जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी एवं उन्हें वापस दिलाने की मांग की है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨ इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨ नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य बिंदु: 🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए। 🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔 #Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨ इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨ नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य बिंदु: 🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए। 🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔 #Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore
    1
    इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨

इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨
नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य बिंदु:
🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए।
🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔
#Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore

इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨
इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨
नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य बिंदु:
🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए।
🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔
#Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है। मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए। काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है? जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है। डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है। मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए। काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है? जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है।
    1
    डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है।

मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए।

काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी।

अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है?

जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है।


डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है।
मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए।
काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी।
अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है?
जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है।
    user_Itarsi insider
    Itarsi insider
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एक EMI चूकी तो घर पहुंच गए बैंक कर्मचारी, पिता से गाली-गलौज के बाद दुकान पर युवक से मारपीट का आरोप सोहागपुर। एक ईएमआई समय पर जमा नहीं हुई तो बैंक की वसूली टीम उपभोक्ता के घर पहुंच गई। आरोप है कि पहले बुजुर्ग पिता से गाली-गलौज की गई और जब उन्होंने बेटे के दुकान पर होने की बात कही तो दोनों कर्मचारी सीधे दुकान पहुंच गए। यहां भी विवाद नहीं थमा और उपभोक्ता से हाथ-मुक्कों व थप्पड़ों से मारपीट करने का आरोप है। मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पिपरिया के कर्मचारी हर्ष झिंझोतिया और शुभम गुर्जर के खिलाफ सोहागपुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला लखनपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा से जुड़ा है। प्रदीप सेमरी हरचंद में कृषि मशीनरी एवं ऑनलाइन की दुकान पर काम करते हैं। उनके पिता रमेश कुशवाहा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पिपरिया से पर्सनल लोन लिया है, जिसकी ईएमआई हर माह 5 तारीख को जमा होती है। इस बार किसी कारण से ईएमआई समय पर जमा नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार सोमवार को बैंक कर्मचारी हर्ष और शुभम ईएमआई की वसूली के लिए रमेश कुशवाहा के घर पहुंचे। रमेश ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप दुकान पर है, वह पैसे जमा कर देगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों कर्मचारियों ने रमेश के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कर्मचारी सेमरी हरचंद स्थित प्रदीप की दुकान पर पहुंचे। प्रदीप का आरोप है कि वहां भी दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ईएमआई समय पर जमा नहीं करने को लेकर सवाल-जवाब किए। प्रदीप ने गाली देने से मना करते हुए पैसे जमा करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट कर दी। मामले में प्रदीप की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    एक EMI चूकी तो घर पहुंच गए बैंक कर्मचारी, पिता से गाली-गलौज के बाद दुकान पर युवक से मारपीट का आरोप
सोहागपुर। एक ईएमआई समय पर जमा नहीं हुई तो बैंक की वसूली टीम उपभोक्ता के घर पहुंच गई। आरोप है कि पहले बुजुर्ग पिता से गाली-गलौज की गई और जब उन्होंने बेटे के दुकान पर होने की बात कही तो दोनों कर्मचारी सीधे दुकान पहुंच गए। यहां भी विवाद नहीं थमा और उपभोक्ता से हाथ-मुक्कों व थप्पड़ों से मारपीट करने का आरोप है। मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पिपरिया के कर्मचारी हर्ष झिंझोतिया और शुभम गुर्जर के खिलाफ सोहागपुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामला लखनपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा से जुड़ा है। प्रदीप सेमरी हरचंद में कृषि मशीनरी एवं ऑनलाइन की दुकान पर काम करते हैं। उनके पिता रमेश कुशवाहा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पिपरिया से पर्सनल लोन लिया है, जिसकी ईएमआई हर माह 5 तारीख को जमा होती है। इस बार किसी कारण से ईएमआई समय पर जमा नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बैंक कर्मचारी हर्ष और शुभम ईएमआई की वसूली के लिए रमेश कुशवाहा के घर पहुंचे। रमेश ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप दुकान पर है, वह पैसे जमा कर देगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों कर्मचारियों ने रमेश के साथ गाली-गलौज की।
इसके बाद दोनों कर्मचारी सेमरी हरचंद स्थित प्रदीप की दुकान पर पहुंचे। प्रदीप का आरोप है कि वहां भी दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ईएमआई समय पर जमा नहीं करने को लेकर सवाल-जवाब किए। प्रदीप ने गाली देने से मना करते हुए पैसे जमा करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट कर दी।
मामले में प्रदीप की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.