logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP के करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार MP के करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार भोपाल/बालाघाट। मध्य प्रदेश में एथेनॉल के नाम पर सामने आए कथित करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान बालाघाट जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी इससे पहले अविनाश से तीन बार पूछताछ कर चुकी थी। एसआईटी के अनुसार अविनाश कावरे हर्ष राइस इंडस्ट्री में 20 प्रतिशत हिस्सेदार है। इसी राइस मिल में सरकारी फोर्टिफाइड चावल की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में मिल के दूसरे साझेदार विनोद शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में आरोप है कि सरकार द्वारा एथेनॉल उत्पादन के लिए भेजे गए फोर्टिफाइड चावल को निर्धारित स्थान पर न पहुंचाकर निजी राइस मिलों की ओर मोड़ा गया। इस पूरे मामले में कई राइस मिलें, ट्रांसपोर्टर और एथेनॉल प्लांट जांच के दायरे में हैं। एसआईटी लगातार दस्तावेजों, ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले के व्यापक वित्तीय दायरे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। Food Corporation of India (FCI) ने हाल में स्पष्ट किया था कि जांच जारी है और मीडिया में बताए गए कुछ बड़े आंकड़े तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

3 hrs ago
user_Deepak ojha
Deepak ojha
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
2e0478d9-251b-44d8-9707-752a16d65423

MP के करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार MP के करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे गिरफ्तार भोपाल/बालाघाट। मध्य प्रदेश में एथेनॉल के नाम पर सामने आए कथित करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान बालाघाट जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी इससे पहले अविनाश से तीन बार पूछताछ कर चुकी थी। एसआईटी के अनुसार अविनाश कावरे हर्ष राइस इंडस्ट्री में 20 प्रतिशत हिस्सेदार है। इसी राइस मिल में सरकारी फोर्टिफाइड चावल की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में मिल के दूसरे साझेदार विनोद शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में आरोप है कि सरकार द्वारा एथेनॉल उत्पादन के लिए भेजे गए फोर्टिफाइड चावल को निर्धारित स्थान पर न पहुंचाकर निजी राइस मिलों की ओर मोड़ा गया। इस पूरे मामले में कई राइस मिलें, ट्रांसपोर्टर और एथेनॉल प्लांट जांच के दायरे में हैं। एसआईटी लगातार दस्तावेजों, ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले के व्यापक वित्तीय दायरे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। Food Corporation of India (FCI) ने हाल में स्पष्ट किया था कि जांच जारी है और मीडिया में बताए गए कुछ बड़े आंकड़े तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • क्रिकेटर अजिंक्य Rahane की संन्यास पर बीसीसीआई का सम्मान
    1
    क्रिकेटर अजिंक्य Rahane की संन्यास पर बीसीसीआई का सम्मान
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम छीपाबड़ौद - बारां विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया। शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
    4
    सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम

सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता संपन्न,राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर, समीक्षा और रक्षिता प्रथम
छीपाबड़ौद - बारां
विद्या भारती से संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर, छीपाबड़ौद में शनिवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की भावपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने मधुर स्वर, प्रभावशाली गायन एवं अनुशासित मंच संचालन से उपस्थित आचार्य-दीदियों, भैया-बहिनों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन कौशल, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया।
शनिवारीय कार्यक्रम संयोजक भारती सिरोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* समीक्षा प्रजापति एवं रक्षिता माहेश्वरी ने "वो देश मेरे" गीत की प्रस्तुति पर प्राप्त किया। *द्वितीय स्थान* बहिन चंचल तथा *तृतीय स्थान* बहिन गरिमा कुशवाह ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं का सम्मान सोमवार की वंदना सभा में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • खेत पर कार्य के दौरान युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुंडियार निवासी अशोक सहरिया (35) पुत्र गजानंद सहरिया की खेत पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाहाबाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।
    1
    खेत पर कार्य के दौरान युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा


शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुंडियार निवासी अशोक सहरिया (35) पुत्र गजानंद सहरिया की खेत पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाहाबाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विदिशा के लटेरी के मुरवास में वन विभाग ने वन भूमि पर दोबारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़ी फसल पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर अवैध खेती स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा खेती कैसे हो गई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #Vidisha #Lateri #ForestDepartment #ForestLand #Encroachment #Farmers #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #Agriculture #ViralNews #YouTubeShorts #Reels
    1
    विदिशा के लटेरी के मुरवास में वन विभाग ने वन भूमि पर दोबारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़ी फसल पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर अवैध खेती स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा खेती कैसे हो गई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#Vidisha #Lateri #ForestDepartment #ForestLand #Encroachment #Farmers #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #Agriculture #ViralNews #YouTubeShorts #Reels
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Shivpuri Mobile Court Action | 'सरपंच (भाजपा)' लिखी गाड़ी पर भी चालान | 34 Vehicles Fined | DRM INDIA NEWS TV
    1
    Shivpuri Mobile Court Action | 'सरपंच (भाजपा)' लिखी गाड़ी पर भी चालान | 34 Vehicles Fined | DRM INDIA NEWS TV
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Sironj दो शावकों के साथ नजर आई मादा तेंदुआ, लोगों में कौतूहल
    1
    Sironj दो शावकों के साथ नजर आई मादा तेंदुआ, लोगों में कौतूहल
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 24 घंटे में बड़ा खुलासा! 🚨 युवक-युवती के साथ लूट एवं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गुना पुलिस की बड़ी सफलता। 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी। महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रभावी कार्रवाई। 👮‍♀️⚖️ #GunaPolice #Guna #Police #Crime #WomenSafety #ZeroTolerance #MPPolice
    1
    24 घंटे में बड़ा खुलासा! 🚨
युवक-युवती के साथ लूट एवं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गुना पुलिस की बड़ी सफलता। 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी। महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रभावी कार्रवाई। 👮‍♀️⚖️
#GunaPolice #Guna #Police #Crime #WomenSafety #ZeroTolerance #MPPolice
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.