श्रावण के अंतिम सोमवार पर पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BAGHPAT DESK : बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर परिसर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में शिव भक्त सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें भारी पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शामिल है। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में भक्त भगवान आशुतोष को जल अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी मंदिर से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जहां भगवान परशुराम कांवड़ लेकर पहुंचे थे और भगवान को जल अर्पित किया था। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि सामान्य दिनों में भी 20 से 30 हजार श्रद्धालु रोजाना मंदिर में आते हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

- दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ▶️स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 H1N1 संक्रमण के मामले शामिल हैं। ▶️सिंह ने कहा, डॉक्टरों, कर्मचारियों या दवाइयों की कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है।1
- DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए। DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए।1
- आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों से जमीन से लेकर सदन तक कश्यप निषाद मल्लाह केवट समाज की 17 जातियो के लिए कर रहे संघर्ष का परिणाम 2027 निषाद समाज का का सफर1
- सभी मुस्लिम भाइयों को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से ईद- मिलाद -उन -नबी की हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।1
- गंगाजल हाथ में, भ्रष्टाचार के बंटवारे की सौगंध!....... निगम पार्षदों का कथित वीडियो वायरल, ‘काली कमाई’ बराबर बांटने की बात से मचा हड़कंप शाहजहांपुर। गंगाजल हाथ में था और कथित तौर पर बात हो रही थी भ्रष्टाचार की कमाई के बंटवारे की। शाहजहांपुर से सामने आया बताया जा रहा एक वायरल वीडियो नगर निगम की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को सोशल मीडिया पर नगर निगम पार्षद बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि गंगाजल हाथ में लेकर कथित भ्रष्टाचार की रकम को बराबर बांटने की सौगंध ली जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, कथित रूप से निगम की आमदनी को 60 पार्षदों के बीच बराबर बांटने और किसी एक सदस्य पर कार्रवाई या संकट आने पर सभी के एकजुट रहने की बातें कही जा रही हैं। यदि वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावे जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह केवल राजनीतिक चर्चा नहीं, बल्कि नगर निगम की पारदर्शिता और जनता के पैसों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला बन जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है—जनता ने पार्षदों को विकास और जनसेवा के लिए चुना है या कथित बंटवारे की सौगंध लेने के लिए? गंगाजल हाथ में लेकर भ्रष्टाचार के कथित बंटवारे की बातें सामने आने का दावा अपने आप में इतना गंभीर है कि प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान, वीडियो की तारीख-स्थान और बातचीत के वास्तविक संदर्भ की पुष्टि भी जरूरी है। अगर वीडियो फर्जी या भ्रामक है तो उसकी पोल भी खुले, और अगर वीडियो असली है तो जिम्मेदार निगम पार्षदों की जवाबदेही भी तय हो। जनता के टैक्स से चलने वाले नगर निगम में एक-एक रुपये का हिसाब जनता को मिलना चाहिए। विकास के नाम पर जनता का पैसा कहां खर्च हुआ, किसे मिला और किसके हिस्से में क्या आया—इन सवालों से बचने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है गंगाजल की सौगंध अगर भ्रष्टाचार के बंटवारे के लिए थी, तो यह लोकतंत्र और जनता के भरोसे के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ होगा। और अगर नहीं थी, तो फिर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी नगर निगम और प्रशासन की है।1
- *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”* *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”*1
- भारतीय शोषित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंगाई बेरोजगारी मुद्दे पर बात करते हुए1
- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मैं उनकी भावना का समर्थन करता हूं। #WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मैं उनकी भावना का समर्थन करता हूं। मैंने हमेशा सही सोच को उचित मंच तक पहुंचाने का काम किया। Phd के अभ्यर्थी भी जब इससे पहले अपनी चिंताओं को रख रहे थे। उनकी चिंता थी कि UGC के तहत नियम बिहार में नहीं बनें। इन बातों को भी मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा आज जिन बदलावों की मांग हो रही है...मैं प्रयास करूंगा कि मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान निकालने का निवेदन करूंगा।"1