logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रैल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रैल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की विस्तृत जानकारी जांजगीर-चांपा। श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 21 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक हॉटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। समिति के अभिषेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति, मानव कल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्थिव शिवलिंग का निर्माण टिला और तालाब की पवित्र मिट्टी से किया जाएगा। पूजन के बाद सभी शिवलिंगों का विधिवत नदी में विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 501 सनातनी परिवार शामिल होंगे। प्रत्येक परिवार से 2100 रुपये का सहयोग निर्धारित किया गया है, जिसमें पूजा की पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सर्व आचार्यों का प्रवेश, भगवान शिव का जलाभिषेक, श्रृंगार और महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालु भगवान शिव को 50 ग्राम दूध अर्पित कर अभिषेक करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में महादेव को ही अतिथि स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और अब जांजगीर-चांपा में भी इसे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। पूजन में बैठने के लिए पति-पत्नी होना अनिवार्य नहीं है, बल्कि भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्य भी एक साथ बैठकर पूजा कर सकते हैं। समिति के अनुसार वर्तमान समय में विश्व अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है, ऐसे में भगवान शिव की आराधना के माध्यम से विश्व शांति और मानवता के कल्याण की कामना की जाएगी। सनातन धर्म का मूल भाव शाश्वत और सर्वसमावेशी है, इसलिए समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। प्रेस वार्ता में प्रदीप राठौर, गोपाल, अशोक शर्मा, राघवेंद्र पांडेय, प्रफुल्ल तिवारी, उपेंद्र तिवारी, रोहित शुक्ला, चंकी तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। *ड्रोन से होगा गुलाब जल का छिड़काव* आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत और धार्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम स्थल पर गुलाब जल का छिड़काव किया जाएगा। *सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 दमकल वाहन तैनात* आयोजन स्थल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दमकल वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। *महादेव के अभिषेक का पहला भव्य आयोजन* जांजगीर में इस प्रकार का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें सामूहिक रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। *समिति करेगी पूजन सामग्री की पूरी व्यवस्था* कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी पूजन सामग्री की व्यवस्था श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा की जाएगी। *श्रद्धालुओं को किया जाएगा रुद्राक्ष का वितरण* कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों को आस्था और स्मृति के रूप में रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। *प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था* पूजन-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे हर भक्त इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके। *5000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था* कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लगभग पांच हजार लोगों के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

9 hrs ago
user_Press Press
Press Press
Janjgir, Janjgir-Champa•
9 hrs ago
2edcff11-26e0-484b-8c35-7bc316378f2d

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,
    1
    जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
    1
    बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews
    1
    सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर  मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 min ago
  • थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। 👤 आरोपी का विवरण: नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र – 29 वर्ष निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी
    2
    थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है।
आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
👤 आरोपी का विवरण:
नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर
उम्र – 29 वर्ष
निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज                                        
आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग
ने शुक्रवार की रात  23.12  बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 
विववरण       –  मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
  • स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड पर दो बईक की हुई टक्कर परिजनों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश बघेल पिता पुनदास बघेल अमृत 44 वर्ष निवासी परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली ने शुक्रवार की रात 21.10 बजे थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै परसाकापा थाना लालपुर जिला मुगेली में रहता हूं ग्राम पंचायत परसाकापा का सरपंच हूँ मेरा भतीजा मर्गश कुमार बधेल पिता विनोद बघेल जा चकरभाठा में क्रेडिट एक्सस ग्रामीण लिमिटेड बिल्हा ब्राचा में काम करता है जो शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पर फोन से मेरे भतीजा के साथ काम करने वाला लड़का लखन निषाद मुझे फ़ोन करके बताया की आपके भतीजा मर्गष कुमार बघेल का स्टेट बैंक चकरभाठा के सामन मेन रोड में मोटर सायकल से एक्सीडट हो गया है बताया एवं इसे उठाकर ईलाज हेतू श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर ले जा रहे है वहीं पहुंचा बोले तब में मै अपने पुरे परिवार सहित श्रीमगला हास्पीटल बिलासपुर जाकर देखा तो मरा भतीजा का एक्सीडट हाने से काफी चोट लगा है दांत टूट गया होट कट गया है एवं बाये साईड का फसली में चोट लगा है ICU में भर्ती है ईलाज चल रहा है मेरा भतीना का दोस्त लखर निषाद बताया कि मर्गष कुमार बघेल अपन प्लेटिना माटर सायकल क्रमाक CG 25J0817 में चकरभाठा केम्प तरफ से नयापारा की ओर जा रहा था जिसे एक मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट किया है बताये तब में अपने साथी इन्दल सिंह आंगरे, लखन निषाद के साथ नयापार। चकरभाठा आया और घटना स्थल स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड जाकर वहा के आस पास के रहने वाले लागों से घटना के संबंध में पूछतात किया तो पता चला की वहीं पर स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने रहने वाल निखिल धुरी पिता स्वसुरेश धुरी निवासी चकरभाठा के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मर्गश कुमार बचल के माटर सायकल को ठोंकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है। जिससे चोट आयी है श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर में भती होकर इलाज करा रहा है। जिसकी रिपार्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये पररर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 281,125(a)bns के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड पर दो बईक की हुई टक्कर परिजनों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई रिपोर्ट 
शुक्रवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश बघेल पिता पुनदास बघेल अमृत 44 वर्ष निवासी परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली ने शुक्रवार की रात 
21.10 बजे थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै परसाकापा थाना लालपुर जिला मुगेली में रहता हूं ग्राम पंचायत परसाकापा का सरपंच हूँ मेरा भतीजा मर्गश 
कुमार बधेल पिता विनोद बघेल जा चकरभाठा में क्रेडिट एक्सस ग्रामीण लिमिटेड बिल्हा ब्राचा में काम करता है जो शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पर फोन से मेरे भतीजा के साथ काम करने वाला लड़का लखन निषाद मुझे फ़ोन करके बताया की आपके भतीजा मर्गष कुमार बघेल का स्टेट बैंक चकरभाठा के सामन मेन रोड में मोटर सायकल से एक्सीडट हो गया है बताया एवं इसे उठाकर ईलाज हेतू श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर ले जा रहे है वहीं पहुंचा बोले तब में मै अपने पुरे परिवार सहित श्रीमगला हास्पीटल बिलासपुर जाकर देखा तो मरा भतीजा का एक्सीडट हाने से काफी चोट लगा है दांत टूट गया होट कट गया है एवं बाये साईड का फसली में चोट लगा है ICU में भर्ती है ईलाज चल रहा है मेरा भतीना का दोस्त लखर निषाद बताया कि मर्गष कुमार बघेल अपन प्लेटिना माटर सायकल क्रमाक CG 25J0817 में चकरभाठा केम्प तरफ से नयापारा की ओर जा रहा था जिसे एक मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट किया है बताये तब में अपने साथी इन्दल सिंह आंगरे, लखन निषाद के साथ नयापार। चकरभाठा आया और घटना स्थल स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड जाकर वहा के आस पास के रहने वाले लागों से घटना के संबंध में पूछतात किया तो पता चला की वहीं पर स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने रहने वाल निखिल धुरी पिता स्वसुरेश धुरी निवासी चकरभाठा के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मर्गश कुमार बचल के माटर सायकल को ठोंकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है। जिससे चोट आयी है श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर में भती होकर इलाज करा रहा है। जिसकी रिपार्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये पररर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 281,125(a)bns के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.