तारापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 दुकानदारों से 4900 रुपया जुर्माना वसूली तारापुर में लगातार लग रहे जाम और लोगों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया, जिसमें पुलिस बल भी मौजूद रहा। सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग स्थित शहीद चौक, बैंक ऑफ इंडिया के पास और सब्जी हाट क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 9 दुकानदारों से 4900 रुपये जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे खुले में मटन, चिकन व अन्य सामान बेचने वालों के टेबल-चौकी जब्त किए गए और बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों को चेतावनी दी गई। प्रशासन की सख्ती देख कई दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया। जेसीबी से फुटपाथ खाली कराया गया। पहले जारी नोटिस के बावजूद नियम तोड़ने पर अब 10 हजार रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
तारापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 दुकानदारों से 4900 रुपया जुर्माना वसूली तारापुर में लगातार लग रहे जाम और लोगों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने किया, जिसमें पुलिस बल भी मौजूद रहा। सुल्तानगंज–देवघर मुख्य
मार्ग स्थित शहीद चौक, बैंक ऑफ इंडिया के पास और सब्जी हाट क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 9 दुकानदारों से 4900 रुपये जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे खुले में मटन, चिकन व अन्य सामान बेचने वालों के टेबल-चौकी जब्त
किए गए और बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों को चेतावनी दी गई। प्रशासन की सख्ती देख कई दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया। जेसीबी से फुटपाथ खाली कराया गया। पहले जारी नोटिस के बावजूद नियम तोड़ने पर अब 10 हजार रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
- मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर दियारा स्थित हिरा राही बहियार में छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस दौरान लक्ष्मीपुर बिंद टोली निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी महफूज आलम फरार हो गया।1
- Post by THE LIVE1
- ipl start to kishanpur मुंगेर जिला के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गांव में टूर्नामेंट स्टार्ट हो चुका है आपलोग भाग ले सकते हैं।।1
- परशुराम जयंती पर समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का लिया संकल्प1
- IPL 20261
- मुंगेर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुरानी रंजिश में अपने ही गोतिया की हत्या करने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके में एक व्यक्ति कमर में देशी कट्टा खोंसे संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by THE LIVE1