logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामकथा में राम विवाह व धनुष भंग प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर, मंगल गीतों से गूंजा पंडाल जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव कटेखेड़ा में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस मंगलवार को राम विवाह एवं धनुष भंग का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। कथा वाचक महंत गणेश दास जी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर में शिव धनुष उठाने की शर्त रखी थी, जिसे बड़े-बड़े राजा-महाराजा भी नहीं उठा सके। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने सहज भाव से शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह धनुष भंग हो गया। यह दृश्य देखकर जनकपुरी में हर्ष का वातावरण छा गया और भगवान राम व माता सीता का विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। महंत गणेश दास जी के भावपूर्ण वर्णन को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंगल गीतों के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में परीक्षित की भूमिका सुदामा देवी और जगदीश यादव ने निभाई। आयोजन की व्यवस्थाएं आदेश, दुर्वेश, संदेश, विनेश, बिंटू, रवि, पंकज, अजय, सतेंद्र, सौरभ, दिव्यांश, कृष्णा, प्रिंस और लव सहित अन्य युवाओं ने संभाली। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा सुनने और धर्म लाभ लेने की अपील की। फोटो:-गांव कटेखेड़ा में आयोजित रामकथा में राम विवाह व धनुष भंग का प्रसंग सुनाते कथा वाचक महंत गणेश दास जी।

3 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
2df0b6ff-5cf2-4d3e-b6c0-67631407280b

रामकथा में राम विवाह व धनुष भंग प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर, मंगल गीतों से गूंजा पंडाल जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव कटेखेड़ा में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस मंगलवार को राम विवाह एवं धनुष भंग का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। कथा वाचक महंत गणेश दास जी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर में शिव धनुष उठाने की शर्त रखी थी, जिसे बड़े-बड़े राजा-महाराजा भी नहीं उठा सके। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने सहज भाव से शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह धनुष भंग हो गया। यह दृश्य देखकर जनकपुरी में हर्ष का वातावरण छा गया और भगवान राम व माता सीता का विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। महंत गणेश दास जी के भावपूर्ण वर्णन को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंगल गीतों के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में परीक्षित की भूमिका सुदामा देवी और जगदीश यादव ने निभाई। आयोजन की व्यवस्थाएं आदेश, दुर्वेश, संदेश, विनेश, बिंटू, रवि, पंकज, अजय, सतेंद्र, सौरभ, दिव्यांश, कृष्णा, प्रिंस और लव सहित अन्य युवाओं ने संभाली। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा सुनने और धर्म लाभ लेने की अपील की। फोटो:-गांव कटेखेड़ा में आयोजित रामकथा में राम विवाह व धनुष भंग का प्रसंग सुनाते कथा वाचक महंत गणेश दास जी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    1
    जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    1
    अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rohit Kumar
    4
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by अंकित कुमार पत्रकार
    1
    Post by अंकित कुमार पत्रकार
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    4 hrs ago
  • दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    1
    दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं
प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं
इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया
सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    13 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    1
    वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    Graphic designer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
    1
    जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.