Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में प्रेमिका अपनी प्रेमी के ऊपर लग रही थी गंभीर आरोप प्रेमी ने किया खुलासा
Ptrkar deepak Shukla meja
प्रयागराज में प्रेमिका अपनी प्रेमी के ऊपर लग रही थी गंभीर आरोप प्रेमी ने किया खुलासा
- नारायण दास तिवारीLalganj, Mirzapur👏2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गौहनिया चौराहे से पहले स्थित देसी शराब के ठेके पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकारी नियमों के अनुसार देसी शराब की दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है। लेकिन यहां हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त ठेके पर सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है और यह बिक्री “ब्लैक” में की जा रही है। यानी तय समय से पहले और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। सुबह के समय, जब अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं, उस दौरान इस ठेके पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह काम काफी समय से बिना किसी डर के चल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अवैध बिक्री से क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। सुबह-सुबह शराब की उपलब्धता से सामाजिक माहौल बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है, खासकर युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ठेका संचालकों के हौसले बुलंद हैं। अब सवाल यह उठता है कि संबंधित आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले पर कब संज्ञान लेगा और क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह चलता रहेगा।1
- प्रयागराज: जसरा में लगी भीषण आग, सरजू यादव का घर और कई लोगों का भूसा जलकर राख प्रयागराज के जसरा क्षेत्र के चदैयाबारी गांव में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से सरजू यादव का घर पूरी तरह जल गया। इसके अलावा आसपास के कई लोगों का रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में भारी नुकसान हुआ है।1
- Post by AMAN KUMAR1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- Post by Raju Yadav1
- थाना जिगना अंतर्गत नरवरिया बाजार में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार हुआ गंभीर रूप से घायल घटना1
- मेजा क्षेत्र के गुनई गहरपुर गांव निवासी लालजी पटेल पुत्र स्व. केवला प्रसाद का कच्चा मकान मंगलवार शाम गिर गया परिवार बाल बाल बचे आशियाना गिर जाने से वह मायूस हो गए। जब मकान भर-भरा कर गिरा, उस वक्त घर के सभी लोग उसमें से निकलकर अपनी जान बचाया। घर के सदस्य बाल-बाल बच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था1
- बांदा जनपद के विधानसभा 233 बबेरू क्षेत्र में सर्राफा कारीगर तेज प्रकाश उर्फ पप्पू सोनी की बीते शुक्रवार हुई निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, आज प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर यह भी पता लगाया जाए कि इस हत्या में और कौन-कौन लोग शामिल हैं ताकि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए, साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए और पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए, इसके अतिरिक्त उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक के माता-पिता दोनों को वृद्धा पेंशन दी जाए, बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, मृतक का जो भी बैंक ऋण है उसे पूर्ण रूप से माफ किया जाए, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए तथा पूरे परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके और उन्हें न्याय के साथ-साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो सके, इस दौरान उनके साथ जेडीयू जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम भवन पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम रूप पटेल, नगर विकास प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद याज्ञिक, धर्मेंद्र कुमार, सक्रिय सदस्य राम मूरत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात दोहराई।4
- जसरा क्षेत्र में बदला मौसम का मिज़ाज, ओलावृष्टि के साथ बारिश जनपद प्रयागराज के जमुनापार स्थित तहसील बारा के अंतर्गत जसरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज़ हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में ओलावृष्टि का रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही आसमान में बादलों का जमाव बना हुआ था, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम अचानक बिगड़ गया। बारिश के साथ बर्फ के गोलों (ओलों) की बौछार शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। इस अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है।1