logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में लाखों के वाटर कूलर बंद, भीषण गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग हरदोई बेनीगंज नगर में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए बड़े और मिनी वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही अधिकांश वाटर कूलर बंद पड़े हैं और धूल फांक रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और मजबूरी में दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के चमारन टोला, मुराऊ टोला, पासी टोला, फैंसी टोला, बाजार टोला और सिकलिन टोला समेत कई स्थानों पर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े और मिनी वाटर कूलर लगाए गए थे। लेकिन अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं या उनमें समय से पानी नहीं भरा जाता। कुछ वाटर कूलरों से ठंडे पानी की जगह गर्म पानी निकल रहा है, वहीं कई जगहों पर गंदगी भी पसरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पासी टोला निवासी एक महिला ने बताया कि फैंसी टोला में हाल ही में लगाया गया बड़ा वाटर कूलर ठंडक शुरू होने से ही बंद पड़ा है। वहीं बारात घर के पास लगा वाटर कूलर भी लंबे समय से खराब है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं किया गया। बाजार टोला में भी शुरुआत से ही बड़ा वाटर कूलर खराब पड़ा है, जबकि यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा सिकलिन टोला समेत अन्य स्थानों पर भी कई वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कई छोटे वाटर कूलरों की टोटियां तक गायब हैं, जिससे लोगों को पानी पीने में परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मजबूरन लोग दुकानों से पानी की बोतल और अन्य पेय पदार्थ खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संजय अग्रहरि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराया जाएगा।

on 12 March
user_Dheerendra Singh
Dheerendra Singh
Voice of people हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
6f5e876b-de56-40a7-8d7c-69857f8db66d

नगर में लाखों के वाटर कूलर बंद, भीषण गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग हरदोई बेनीगंज नगर में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए बड़े और मिनी वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही अधिकांश वाटर कूलर बंद पड़े हैं और धूल फांक रहे हैं। ऐसे में लोगों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और मजबूरी में दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के चमारन टोला, मुराऊ टोला, पासी टोला, फैंसी टोला, बाजार टोला और सिकलिन टोला समेत कई स्थानों पर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े और मिनी वाटर कूलर लगाए गए थे। लेकिन अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं या उनमें समय से पानी नहीं भरा जाता। कुछ वाटर कूलरों से ठंडे पानी की जगह गर्म पानी निकल रहा है, वहीं कई जगहों पर गंदगी भी पसरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पासी टोला निवासी एक महिला ने बताया कि फैंसी टोला में हाल ही में लगाया गया बड़ा वाटर कूलर ठंडक शुरू होने से ही बंद पड़ा है। वहीं बारात घर के पास लगा वाटर कूलर भी लंबे समय से खराब है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं किया गया। बाजार टोला में भी शुरुआत से ही बड़ा वाटर कूलर खराब पड़ा है, जबकि यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा सिकलिन टोला समेत अन्य स्थानों पर भी कई वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कई छोटे वाटर कूलरों की टोटियां तक गायब हैं, जिससे लोगों को पानी पीने में परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मजबूरन लोग दुकानों से पानी की बोतल और अन्य पेय पदार्थ खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संजय अग्रहरि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरगदिया, प्रताप नगर, महादेवपुरवा में अनुयायियों ने छका भंडारा हरदोई: आज बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की सड़कें जय भीम के नारों से ऐसी गूंजीं कि फिजा में सिर्फ नीले रंग का गुलाल और बाबा साहेब के प्रति अटूट आस्था ही नजर आई। बता दें कि, मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का, जहां समूचे क्षेत्र ने अपनी पूरी ताकत और उत्साह झोंक दिया। गांव, गाली, सड़क क्या, कस्बा हर तरफ युवाओं का ऐसा रेला उमड़ा कि लगा मानो सड़कों पर 'नीला समंदर' उतर आया हो। डीजे पर बजते भीम गीतों और युवाओं के थिरकते कदमों ने ऐसा समां बांधा कि राहगीर भी रुक-रुक कर इस भव्यता को निहारते रहे।आमतौर पर ऐसी रैलियों में अफरा-तफरी की आशंका रहती है, लेकिन समूचे क्षेत्र के जांबाजों ने दिखा दिया कि वे बाबा साहेब के केवल अनुयायी ही नहीं, बल्कि उनके बताए 'अनुशासन' के सच्चे सिपाही भी हैं। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में गजब का संयम देखने को मिला।खाकी वर्दी वाले भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, ताकि शांति में कोई खलल न पड़े। वहीं, रैली में शामिल युवाओं के बीच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर 'स्टेटस' अपडेट करने की ऐसी होड़ मची रही जहां इंटरनेट का पारा भी चढ़ गया। कुल मिलाकर, बेनीगंज ने आज सिर्फ जयंती नहीं मनाई, बल्कि एकजुटता और जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसकी गूंज काफी दिनों तक सुनाई देगी। वहीं बरगदिया स्थित अंबेडकर स्थल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व 'सपा' जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की सरदार ने बाबा साहब के समर्पण के इतिहास को दोहराते हुए प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जय भीम बाबा साहब अमर रहे के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा...
    1
    बरगदिया, प्रताप नगर, महादेवपुरवा में अनुयायियों ने छका भंडारा 
हरदोई: आज बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की सड़कें जय भीम के नारों से ऐसी गूंजीं कि फिजा में सिर्फ नीले रंग का गुलाल और बाबा साहेब के प्रति अटूट आस्था ही नजर आई। बता दें कि, मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का, जहां समूचे क्षेत्र ने अपनी पूरी ताकत और उत्साह झोंक दिया। गांव, गाली, सड़क क्या, कस्बा हर तरफ युवाओं का ऐसा रेला उमड़ा कि लगा मानो सड़कों पर 'नीला समंदर' उतर आया हो। डीजे पर बजते भीम गीतों और युवाओं के थिरकते कदमों ने ऐसा समां बांधा कि राहगीर भी रुक-रुक कर इस भव्यता को निहारते रहे।आमतौर पर ऐसी रैलियों में अफरा-तफरी की आशंका रहती है, लेकिन समूचे क्षेत्र के जांबाजों ने दिखा दिया कि वे बाबा साहेब के केवल अनुयायी ही नहीं, बल्कि उनके बताए 'अनुशासन' के सच्चे सिपाही भी हैं। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में गजब का संयम देखने को मिला।खाकी वर्दी वाले भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, ताकि शांति में कोई खलल न पड़े। वहीं, रैली में शामिल युवाओं के बीच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर 'स्टेटस' अपडेट करने की ऐसी होड़ मची रही जहां इंटरनेट का पारा भी चढ़ गया। कुल मिलाकर, बेनीगंज ने आज सिर्फ जयंती नहीं मनाई, बल्कि एकजुटता और जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसकी गूंज काफी दिनों तक सुनाई देगी। वहीं बरगदिया स्थित अंबेडकर स्थल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व 'सपा' जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की सरदार ने बाबा साहब के समर्पण के इतिहास को दोहराते हुए प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जय भीम बाबा साहब अमर रहे के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा...
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रियल न्यूज हरदोई सुरसा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5,0के अंतर्गत सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा के द्वारा डिजिटल युग के जमाने में बढ़ते जोखिमों के देखते हुए महिलाओं को सजग सतर्क करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे वह किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना दें ना अपनी निजी जानकारी साझा करें और कुछ महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिष्यों के लिए एंबुलेंस 1090 वूमेन पावर लाइन 1930 साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का आपातकालीन समय पर उपयोग किया जा सके। और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के बारे में भी समझाया।
    1
    रियल न्यूज 
हरदोई सुरसा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5,0के अंतर्गत सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा के द्वारा डिजिटल युग के जमाने में बढ़ते जोखिमों के देखते हुए महिलाओं को सजग सतर्क करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे वह किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना दें ना अपनी निजी जानकारी साझा करें और कुछ महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिष्यों के लिए एंबुलेंस 1090 वूमेन पावर लाइन 1930 साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का आपातकालीन समय पर उपयोग किया जा सके। और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के बारे में भी समझाया।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से क्या होगा?'... जब हरदोई में BJP विधायक ने योगी-मोदी को बता दिया साक्षात 'भगवान'! #HardoiNews #YogiModiBhagwan #SyamPrakashBJP #PoliticsToday #UPPolitics #BreakingNews #सियासी_भक्ति #पत्थर_बनाम_पावर #विधायक_की_आरती #कलयुग_के_भगवान #चापलूसी_की_हद #NetajiOnFire #AmbedkarJayanti2026 #PasiSamajSammelan #DalitPolitics #HardoiPolitics #यूपी_की_राजनीति
    1
    पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से क्या होगा?'... जब हरदोई में BJP विधायक ने योगी-मोदी को बता दिया साक्षात 'भगवान'!
#HardoiNews
#YogiModiBhagwan
#SyamPrakashBJP
#PoliticsToday
#UPPolitics
#BreakingNews
#सियासी_भक्ति
#पत्थर_बनाम_पावर
#विधायक_की_आरती
#कलयुग_के_भगवान
#चापलूसी_की_हद
#NetajiOnFire
#AmbedkarJayanti2026
#PasiSamajSammelan
#DalitPolitics
#HardoiPolitics
#यूपी_की_राजनीति
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
    3
    हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।
रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    1
    #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना मल्लावां के अंतर्गत एक शिल्पी नाम की महिला की ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी । हरदोई police अधीक्षक ।
    1
    थाना मल्लावां के अंतर्गत एक  शिल्पी नाम की महिला की  ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी ।
हरदोई police अधीक्षक ।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.