logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बाँसखापा में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। खेती के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे वाली लाइन से जोड़ने पर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बिजली कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तीनों ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे, जिन्हें बकाया राशि के चलते विभाग ने ठीक नहीं कराया। वहीं कुछ लोगों ने निजी ट्रांसफॉर्मर लगवाकर उन्हें 24 घंटे वाली डीएलएफ लाइन से जोड़ लिया, जिससे अन्य लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, साथ ही बिजली विभाग पर पैसे लेकर काम करने के आरोप भी लगाए। धरने में हरिशंकर पटेल, वीरेन्द्र पटेल, संतोष पटेल, ललन पटेल, विक्रम पटेल, सुनील कुशवाहा, रज्जो बाई, चंदा बाई, कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

17 hrs ago
user_सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर न्यूज़
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बाँसखापा में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। खेती के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे वाली लाइन से जोड़ने पर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बिजली कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तीनों ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे, जिन्हें बकाया राशि के चलते विभाग ने ठीक नहीं कराया। वहीं कुछ लोगों ने निजी ट्रांसफॉर्मर लगवाकर उन्हें 24 घंटे वाली डीएलएफ लाइन से जोड़ लिया, जिससे अन्य लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, साथ ही बिजली विभाग पर पैसे लेकर काम करने के आरोप भी लगाए। धरने में हरिशंकर पटेल, वीरेन्द्र पटेल, संतोष पटेल, ललन पटेल, विक्रम पटेल, सुनील कुशवाहा, रज्जो बाई, चंदा बाई, कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आशा-उषा कार्यकर्ता, 4 दिनों से जारी धरना, जिलाध्यक्ष बोली अधिकारी दे रहे उड़ाने की धमकी सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा, उषा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई के लिए पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठी हैं। जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम बबीता चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर रही हैं। धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पिछले 8 महीनों से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिला। इस कारण उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। बबीता चौबे ने कहा कि आशा, उषा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी हैं, फिर भी उन्हें समय पर मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते 7 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियां तक दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।” जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इससे पहले कई बार शासन और विभागीय अधिकारियों को आवेदन एवं चर्चाओं के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: 1. 8 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान 2. केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा घोषित मानदेय वृद्धि को लागू करना 3. मासिक मानदेय का समय पर नियमित भुगतान 4. स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विभागीय संसाधनों में सुधार 5. सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना
    1
    मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आशा-उषा कार्यकर्ता, 4 दिनों से जारी धरना, जिलाध्यक्ष बोली अधिकारी दे रहे उड़ाने की धमकी 
सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा, उषा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई के लिए पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठी हैं। जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम बबीता चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर रही हैं।
धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पिछले 8 महीनों से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिला। इस कारण उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। बबीता चौबे ने कहा कि आशा, उषा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी हैं, फिर भी उन्हें समय पर मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते 7 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियां तक दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे।”
जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इससे पहले कई बार शासन और विभागीय अधिकारियों को आवेदन एवं चर्चाओं के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. 8 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान
2. केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा घोषित मानदेय वृद्धि को लागू करना
3. मासिक मानदेय का समय पर नियमित भुगतान
4. स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विभागीय संसाधनों में सुधार
5. सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिवनी मालवा में किसानों की बड़ी परेशानी | 5 दिन में बिक रहा गेहूं, बारिश से भीगा अनाज
    1
    सिवनी मालवा में किसानों की बड़ी परेशानी | 5 दिन में बिक रहा गेहूं, बारिश से भीगा अनाज
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज दिनाक 24/04/2026 को मेरे बेटे शिवांश यादव का मुंडन हुआ ग्राम मुरली हूरि ज़िंदबाबा के स्थान पर और भंडारा हुआ जिसमे गांव के सभी लोगों ने आकर कार्यकर्म को सफल बनाया धन्यवाद
    1
    आज दिनाक 24/04/2026 को मेरे बेटे शिवांश यादव का मुंडन हुआ ग्राम मुरली हूरि ज़िंदबाबा के स्थान पर और भंडारा हुआ जिसमे गांव के सभी लोगों ने आकर कार्यकर्म को सफल बनाया धन्यवाद
    user_RAKESH YADAV
    RAKESH YADAV
    Mobile Phone Shop रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमोड़ी एवं लड्डू खिलाकर किया एक दूसरे का मुंह मीठा आमला। पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को झालमूडी लड्डू खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित पांचों राज्य के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा की जीत के साथ सुबह से ही उत्साहित दिखाई दिए। जैसे जैसे देर श्याम हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित हुई तो भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शनिचर बाजार से जनपद चौक तक विजय जुलूस निकला एवं जनपद चौक पर जमकर आतिशबाजी की साथ ही एक दूसरे को झालमोड़ी एवं मीठा खिलाया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्धांजलि है। मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने पश्चिम बंगाल सहित असम पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन को दिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने भाजपा की जीत को सत्य एवं विकास की जीत बताया।
    1
    पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमोड़ी एवं लड्डू खिलाकर किया एक दूसरे का मुंह मीठा
आमला। पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को झालमूडी लड्डू खिलाकर विजय उत्सव मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित पांचों राज्य के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा की जीत के साथ सुबह से ही उत्साहित दिखाई दिए।
जैसे जैसे देर श्याम हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित हुई तो भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शनिचर बाजार से जनपद चौक तक विजय जुलूस निकला एवं जनपद चौक पर जमकर आतिशबाजी की साथ ही एक दूसरे को झालमोड़ी एवं मीठा खिलाया।
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्धांजलि है।
मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने पश्चिम बंगाल सहित असम पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने भाजपा की जीत को सत्य एवं विकास की जीत बताया।
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्री राम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयी जश्न भाजपा को पश्चिम बंगाल पांडिचेरी आसाम में मिली ऐतिहासिक जीत रायसेन भारत देश के तीन राज्य पश्चिम बंगाल पांडिचेरी और असम में विधानसभा चुनाव के नतीजो की आज घोषणा हुई इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय पंचम लहराकर अपनी जीत दर्ज की है वही इस विजय फतेह पर देश भर में जीत का जश्न चालू है और कार्यकर्ता पदाधिकारी एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे हैं इसी बीच जिला मुख्यालय रायसेन के सागर मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के श्रीराम परिसर कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम उत्साह और आतिश बाजियों के साथ भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का विजई जश्न के साथ मनाया गया जय जय श्री राम के नारे लगाए हर-हर मोदी घर घर मोदी सबका साथ सबका विकास सहित कार्यकर्ताओं ने उद्घोष किया इस विजय जश्न के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाहा बृजेश चतुर्वेदी राकेश तोमर अशोक राठौर चंद्र कृष्ण रघुवंशी हल्ला महाराज भगवान दास अंशुल शर्मा बालमुकुंद मेघवंशी लीला कृष्ण मीना लोहट जगदीश अहिरवार राजेंद्र मीणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    श्री राम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयी जश्न भाजपा को पश्चिम बंगाल पांडिचेरी आसाम में मिली ऐतिहासिक जीत
रायसेन भारत देश के तीन राज्य पश्चिम बंगाल पांडिचेरी और असम में विधानसभा चुनाव के नतीजो की आज घोषणा हुई इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय पंचम लहराकर अपनी जीत दर्ज की है वही इस विजय फतेह पर देश भर में जीत का जश्न चालू है और कार्यकर्ता पदाधिकारी एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे हैं इसी बीच जिला मुख्यालय रायसेन के सागर मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के श्रीराम परिसर कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम उत्साह और आतिश बाजियों के साथ भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का विजई जश्न के साथ मनाया गया जय जय श्री राम के नारे लगाए हर-हर मोदी घर घर मोदी सबका साथ सबका विकास सहित कार्यकर्ताओं ने उद्घोष किया इस विजय जश्न के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाहा बृजेश चतुर्वेदी राकेश तोमर अशोक राठौर चंद्र कृष्ण रघुवंशी हल्ला महाराज भगवान दास अंशुल शर्मा बालमुकुंद मेघवंशी लीला कृष्ण मीना लोहट जगदीश अहिरवार राजेंद्र मीणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    2
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
    1
    पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायसेन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 170 से ज्यादा सीटें मिलने की खुशी में जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से इस जीत को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया।जिला कार्यालय में भी गूंजे जीत के नारे सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत के नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि यह जीत केवल पश्चिम बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे भाजपा और सनातन की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश चतुर्वेदी हल्ला महाराज (बबलू ठाकुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    रायसेन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 170 से ज्यादा सीटें मिलने की खुशी में जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से इस जीत को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया।जिला कार्यालय में भी गूंजे जीत के नारे
सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत के नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि यह जीत केवल पश्चिम बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे भाजपा और सनातन की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश चतुर्वेदी हल्ला महाराज (बबलू ठाकुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडीदीप की स्टेण्डर्ड कंपनी में भीषण आग, बायलर प्लांट जलकर खाक
    1
    मंडीदीप की स्टेण्डर्ड कंपनी में भीषण आग, बायलर प्लांट जलकर खाक
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.