ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित पडरौना कुशीनगर।जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं के अनुपालन का परीक्षण किया गया। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाए, सीसीटीवी प्रणाली लगातार सक्रिय रखी जाए तथा सीलिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण और सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तैनात वीआरसी ऑपरेटरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में सैयद कमाल असगर रिजवी, मुरलीधर शुक्ल, ब्रजभूषण प्रजापति, अरविन्द निषाद, शशि कुमार मद्धेशिया, प्रशान्त जायसवाल, महेश एवं आलोक कुमार मिश्रा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त वीआरसी ऑपरेटरों में राजन कुमार मद्धेशिया, इस्तेयाक, सलाउद्दीन अंसारी, शैलेश कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय, अनित कुमार मौर्य, बबलू चौधरी, किशन कुमार मद्धेशिया, अरविन्द कुमार गौतम, मनोरमा शर्मा, भरत प्रसाद एवं सुधीर प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु. जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित पडरौना कुशीनगर।जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं के अनुपालन का परीक्षण किया गया। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाए, सीसीटीवी प्रणाली लगातार सक्रिय रखी जाए तथा सीलिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण और सत्यापन सुनिश्चित करने के भी
निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तैनात वीआरसी ऑपरेटरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में सैयद कमाल असगर रिजवी, मुरलीधर शुक्ल, ब्रजभूषण प्रजापति, अरविन्द निषाद, शशि कुमार मद्धेशिया, प्रशान्त जायसवाल, महेश एवं आलोक कुमार मिश्रा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त वीआरसी ऑपरेटरों में राजन कुमार मद्धेशिया, इस्तेयाक, सलाउद्दीन अंसारी, शैलेश कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय, अनित कुमार मौर्य, बबलू चौधरी, किशन कुमार मद्धेशिया, अरविन्द कुमार गौतम, मनोरमा शर्मा, भरत प्रसाद एवं सुधीर प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु. जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- कुबेरस्थान क्षेत्र के गंगारानी के पास गेहूं के खेत में लगी आग - तेज हवा के साथ आग तेजी से फैली - तेज हवाओं की वजह से कुबेरस्थान–पडरौना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची आग - आग के तेजी फैलाव की वजह से बड़गांव गांव में आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर हुई खाक - ग्रामीणों में मचा हड़कंप जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा - फायर सर्विस पहुंची पर पानी खत्म होने से बढ़ी मुश्किल - ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू -1
- कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारीगांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल र्तप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आगए, जिससे लाखदों रुपये का कीमती सामान जलकरखाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास कया, नेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सुचना मिलते ही फायर ब्रगेडमौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद आग परनियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारणस्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे्ी चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिनपीडित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा हैऔर पीडितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दीगई है।1
- कितना दर्दनाक मंजर सामने दिख रहा है गांव सिटी के लिए जाने वाली 220 वोल्टेज की लाइन पर एक युवक/युवती का अंत हो गया। ऐसी घटनाएं तब होती है जब लोग डिप्रेशन में होते हैं या बिना सोचे समझे विद्युत तार पर चढ़ जाते है। ट्रांसफॉर्म पर चढ़ने की क्या जरूरत थी जबकि मालूम होता है कि बिजली पकड़ लेती है तो छोड़ती भी नहीं। मुझे समझ नहीं आ रहा है यह लापरवाही है या जानबूझकर किया गया है स्वयं द्वारा। पर ऐसे हाई इलेक्ट्रिक खंबे एवं तारों से दूर रहना चाहिए स्वयं की सुरक्षा पहले करो।1
- कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारी गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आ गए, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- adhikariyon ki laparvahi1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- नौरंगिया के सबया गांव में भीषण आग-पलभरमें राख हुआ लाखों का सामान!, कुशीनगर जनपदके नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारीगांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखतेविकराल र्तप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आगए, जिससे लाखदों रुपये का कीमती सामान जलकरखाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास कया, नेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सुचना मिलते ही फायर ब्रगेडमौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद आग परनियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारणस्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे्ी चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिनपीडित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा हैऔर पीडितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दीगई है।1