Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका सरदारपुरा: चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे। परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
Anand Sharma
सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका सरदारपुरा: चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे। परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारजा नदी कांच की झोपड़ी गांव में 2 वर्षीय से बच्ची का अपरण किया, 7 घंटे बाद पुलिस एवं ग्रामीण के सहयोग से बच्ची को किया बरामद1
- 🚀 ONLINE WORK | CALLING WORK क्या आप घर से Online Work शुरू करना चाहते हैं? अब आप अपने मोबाइल और इंटरनेट के जरिए Calling Work कर सकते हैं और अपने performance के अनुसार earning का opportunity पा सकते हैं। 📱💼 साथ ही आपको Digital Skills सीखने का मौका मिलता है, जैसे: ✅ Lead Generation ✅ Facebook & Instagram Ads ✅ WhatsApp Automation ✅ YouTube Guidance ✅ AI Graphic & Video Creation ⏰ रोज़ाना अपने समय के अनुसार 1–2 घंटे देकर शुरुआत की जा सकती है। अगर आप सच में Online Work सीखकर शुरुआत करना चाहते हैं, तो सिर्फ जानकारी लेने के बजाय आज ही पहला कदम उठाइए। 👉 Interested हैं? WhatsApp पर “START” लिखकर भेजें। 75686281432
- करौली: 100 फीट गहरे कुएं में गिरे दंपती, सिविल डिफेंस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पति सुरक्षित, पत्नी की मौत करौली: 100 फीट गहरे कुएं में गिरे दंपती, सिविल डिफेंस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पति सुरक्षित, पत्नी की मौत गुनेसरा (करौली) सदर थाना क्षेत्र के गुनेसरा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खेत में बने करीब 100 फीट गहरे कुएं में एक दंपती के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पानी में डूबने से उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासनिक सतर्कता से बची युवक की जान जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब 8:45 बजे गुनेसरा गांव में दंपती के कुएं में कूदने/गिरने की सूचना मिली थी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिविल डिफेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के जवानों ने कुएं में उतरकर जीवित युवक सीताराम उर्फ काला को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन करौली अस्पताल के लिए रवाना किया। प्राथमिक जांच में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला महिला का शव सिविल डिफेंस अधिकारियों के मुताबिक, महिला पानी में काफी गहराई तक डूब गई थी। करीब सवा से डेढ़ घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद महिला बच्चन बाई मीणा का शव बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू के बाद शव को पोस्टमार्टम और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया। सीआई सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दंपती दुर्घटनावश कुएं में गिरे थे या पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया।1
- श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।1
- गाजे-बाजे के साथ निकली श्री बिनोरी बालाजी की 14वीं विशाल पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली श्री बिनोरी बालाजी की 14वीं विशाल पदयात्रा लालसोट। धार्मिक नगरी लालसोट से श्री बिनोरी बालाजी महाराज की 14वीं विशाल पैदल यात्रा शनिवार को झंडा पूजन के साथ रवाना हुई। श्री बड़ वाले बालाजी सेवा समिति, सर्राफा बाजार के सानिध्य एवं ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 कपिल दास जी महाराज के आशीर्वाद से निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- 🚩 देवनारायण जोधपुरिया जी झंडा लेकर श्योपुर पधारे। 🙏❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से आपका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान। ☕🌹 निस्वार्थ चाय सेवा के साथ आपका स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य है। 🙏💙 जय देवनारायण जी! 🚩 #न्यूज़4
- त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद सवाई माधोपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर वन विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल स्रोतों, संवेदनशील स्थानों तथा वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पैदल रास्तों पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग की टीमें लगातार इन स्थानों पर निगरानी रख रही हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस, प्रशासन एवं वन विभाग के आपसी समन्वय से मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी मेले की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।1
- ❤️☕ बड़ौदा से आए राजू भाई मोजीराम जी से रात करीब 11 बजे पाली से वापस आते हुए मुलाकात हुई। 🙏 देवनारायण महाराज के कार्यक्रम से लौटते समय हुई इस आत्मीय मुलाकात के लिए बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ❤️🙏 🚩 जय श्री देवनारायण जी महाराज! 🚩1
- श्योपुर के पत्रकार मुन्ना राठौर ने कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच हालातों पर किया कवरेज बीएमओ ने की अभद्रता श्योपुर जिले की कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों विवादों में आ गया है यहां पर पदस्थ बीएमओ साहब तो बड़े गजब के निकले कवरेज कर रहे पत्रकार से अभद्रता कर दी....वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ1