विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। गाजीपुर के छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार शाम कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के अचानक बाहर निकलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गोद लिया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर विद्यालय का गेट खोलकर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट बाद 5:30 बजे हिंदी विषय के संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका ने दोनों को कक्षा में नहीं पाया। इसके बाद पूरे परिसर और आसपास उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। परिजनों को सूचना देने के बाद विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कोतवाली में तहरीर दी। देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। विद्यालय के मुख्य गेट पर गार्ड और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को जांच सौंपी। फिलहाल पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राओं की लोकेशन वाराणसी में मिली और उन्हें बरामद कर लिया गया है। दोनों को गाजीपुर लाया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलने के बाद कहां गईं और किन परिस्थितियों में वहां पहुंचीं।

- #madhyapradeshnews #sadakbanao #schoolthikkaro #viralvideos #awaazebharat1
- नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध ‘नया उत्तर प्रदेश’ नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध ‘नया उत्तर प्रदेश’ गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, संरक्षण और स्वावलंबन से जुड़े प्रयासों पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया।1
- सोनार समाज की हुंकार अबकी बार आर या पार निर्णायक होगा वार वाराणसी स्थित संकुल में सोनार समाज की महासभा में हुंकार भरी गई। और सरकार को चेतावानी दिया गया कि सरकार अगर उनकी मांगी को अनदेखा करती है तो सुनार समाज आगामी चुनाव में जवाब जरूर देगा। #varanasinews1
- सच की आवाज दबे नहीं, निष्पक्ष जांच के लिए पत्रकार एकजुट हों1
- महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी में भक्तिभाव से गणेश पूजन एवं आरती पुणे। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी में सायंकालीन श्री गणेश आरती का आयोजन सोसायटी के अध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय जी ने अपने संपूर्ण परिवार के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया। इस पावन अवसर पर सोसायटी के सभी गणेश भक्त उपस्थित रहे और भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन एवं आरती श्रद्धापूर्वक संपन्न की। आरती के दौरान “गणपति बाप्पा मोरया” के जयघोष से संपूर्ण सोसायटी परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में श्री गणेश जी के प्रति श्रद्धा, भक्ति और आस्था का भाव दिखाई दिया। पूजन एवं आरती के पश्चात सभी भक्तजनों ने भगवान श्री गणेश का प्रसाद श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान गणपति बाप्पा से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय जी1
- वाराणसी: शिवपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत की सूचना जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- पांडेयपुर चौकी में पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार, आरोपी पुलिसकर्मी के मेडिकल की मांग पर अड़े मीडियाकर्मी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- आजमगढ़ : शम्भूपुर गोलीकांड में आधी रात मचा हड़कंप, बच्चे को गोली मारने के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग, आरोपी अरविंद की भी मौत समाचार भारत अरुण पाण्डेय आजमगढ़ आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर में पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को कमरे में बंधक बनाकर बैठे आरोपी अरविंद सिंह ने पुलिस की घेराबंदी के बीच एक बच्चे को भी गोली मार दी। बच्चे की जान बचाने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आरोपी और बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार शाम पत्नी और दो पंडितों को गोली मारने के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस टीम आरोपी को बच्चों समेत बाहर निकालने के लिए समझाती रही और बाहर आने की चेतावनी देती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त चेतावनी के बावजूद आरोपी ने अपने एक बच्चे को गोली मार दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कमरे में मौजूद दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान हुई यह खूनी वारदात दिल दहला देने वाली है। इस पूरी घटना में आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी, दो पंडितों और अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस एनकाउंटर में वह खुद भी ढेर हो गया। इस पूरी खूनी दास्तान की सिलसिलेवार कहानी इस प्रकार है: 1. पूजा का आयोजन क्यों किया गया था? आरोपी अरविंद सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेहद हिंसक स्वभाव का था। वह अक्सर घर में अपनी मां और पत्नी बबीता के साथ मारपीट करता था। परिवार वालों को शक था कि अरविंद पर किसी 'ऊपरी हवा' या बुरी आत्मा का साया है। उसकी बुद्धि ठीक कराने और शांति के लिए उसकी मां और पत्नी ने मंगलवार (22 सितंबर 2026) को घर पर एक विशेष अनुष्ठान और पूजा का आयोजन रखा था, जिसके लिए 5 पंडितों को बुलाया गया था।1