सुपौल में बेमौसम बारिश ने बदली तस्वीर: ईद की रौनक फीकी, किसानों की बढ़ी चिंता सुपौल में बदलते मौसम ने अचानक करवट लेते हुए क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने जहां एक ओर ईद के त्योहार की रौनक पर असर डाला है, वहीं दूसरी ओर किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। ईद के मौके पर आमतौर पर बाजारों में चहल-पहल और लोगों की आवाजाही देखने को मिलती है, लेकिन बारिश के कारण लोगों को घरों में ही सीमित रहना पड़ा। कई स्थानों पर नमाज के दौरान भी बारिश ने व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे त्योहार की खुशियों में कुछ कमी महसूस की गई। जहां आज खबर को शनिवार दोपहर 12:00 कवरेज किया गया है इधर, लगातार हो रही बारिश ने किसानों के लिए बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। खासकर गेहूं और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने से कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मक्का की फसल भी जलभराव के कारण खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की विशेष सहायता की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन किसान राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में इस तरह के अचानक बदलाव भविष्य में खेती के लिए चुनौती बन सकते हैं। फिलहाल, लोग जहां मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।

- नवहट्टा (सहरसा)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण हेतु नवहट्टा पूर्वी मंडल में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराना था। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में मंडल प्रभारी सह प्रशिक्षक बैजनाथ सहनी (BN सहनी) को कार्यक्रम के सफल संचालन एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के गुर सिखाए। वरिष्ठ नेताओं ने भरा जोश: प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र यादव, अभिषेक पाण्डेय, मनोज यादव, पंकज पाठक, ब्रजकिशोर झा "पप्पन" और हीरेंद्र मिश्र 'हीरा' ने सत्र को संबोधित किया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान है। उन्होंने आगामी सांगठनिक चुनौतियों और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। बूथ स्तर की सक्रियता पर चर्चा: कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, BLA-2 एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आने वाले समय में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों पर चलने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।1
- सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में आंधी-तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बीते शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बिहार के कई जिलों में भारी तबाही मचाई, लेकिन नवहट्टा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। चंद्रायण पंचायत में तेज हवा और बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मक्का, गेहूं और मूंग की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। जहां कुछ दिन पहले तक खेतों में हरियाली लहलहा रही थी, वहां अब सिर्फ बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब फसल बर्बाद हो जाने के बाद उनके सामने बड़ी आर्थिक संकट खड़ी हो गई है। कर्ज चुकाने की चिंता में किसान परेशान हैं और रो-रोकर अपना दुख बयां कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि “हम लोग कर्जा लेकर खेती किए थे, अब सब बर्बाद हो गया, समझ में नहीं आ रहा कि कर्ज कैसे चुकाएंगे। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।” सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी तबाही के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अधिकारी स्थल का निरीक्षण करें और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।1
- घोघरडीहा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के भुतही बलान पूर्वी तटबंध से राम जानकी मंदीर होते हुए मदन कामत जी घर तक रोड का हाल बहुत खराब है इसे बनवाने की कृपा किया जाए । सुनिऐ आचार्य श्री लाल झा जी से व्यथा1
- Post by Ranjeet1
- बिहार दिवस 2026 के उपलक्ष्य में अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम लौकही प्रखंड स्थित बरुआर मिडिल स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश मंडल, वरिष्ठ शिक्षक कपिल देव यादव, अध्यक्ष रंजीत कुमार, हरि नारायण, देवनाथ यादव, मो. खलील ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।1
- मधुबनी के प्रसिद्ध मिथिला हाट में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मिथिला हाट परिसर के भंसा घर में आग लगी है। रविवार होने की वजह से यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।1
- एक रात की मूसलाधार बारिश ने बिहार के खेतों में खड़ी उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया—महीनों की मेहनत, कर्ज और सपनों का सहारा बनी फसल बर्बाद, अब सवाल उठता है कि हर साल आपदा के बाद भी किसानों के लिए स्थायी राहत और मजबूत व्यवस्था क्यों नहीं बन पाती?1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by मो फिजाकत1