Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर मंतर पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। इस अनोखे प्रदर्शन की यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
Talib Siddique
जंतर मंतर पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। इस अनोखे प्रदर्शन की यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी में बेखौफ चोरों ने भारी तांडव मचाया है। चोर एक परिवार के लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी और यहाँ तक कि जमीन के जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए हैं। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1
- कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में शादी के करीब ढाई महीने बाद ही एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी नोएडा से शादी के जेवर और नगदी समेटकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। पीड़ित ने पचासा गांव के रहने वाले अंशु पटेल पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है और अपनी पत्नी की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कौशांबी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस विशेष अभियान के चक्रव्यूह में फंसकर लगातार वांछित अपराधी और वारंटी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस कार्रवाई के तहत थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने लूट की वारदात से संबंधित एक वांछित अभियुक्त और दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं, करारी थाना पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग के मामले से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को दबोचा। इसके अलावा, सराय अकिल थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के एक अभियुक्त को पकड़ा, जबकि कोखराज थाना पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। चरवा थाना पुलिस द्वारा एटीएम चोरी कर रुपये निकालने वाले एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंझनपुर, महेवाघाट, कौशाम्बी, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट, कोखराज और सैनी थाना पुलिस टीमों द्वारा कुल 21 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा गया। इस प्रकार इस पूरे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के अंतर्गत पुलिस ने कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन की गूंज अब उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी तक पहुंच गई है। जिला मुख्यालय मंझनपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजसेविओं ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एडीएम को सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। इसके साथ ही, सोनम वांगचुक के साथ हुई कथित अभद्रता को लेकर सरकार से माफी मांगने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार शांतिपूर्ण विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान NEET अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की गई। इस प्रदर्शन के बीच एडवोकेट विक्रम सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वे और उनके साथी दिल्ली जा रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था और काफी देर रात को छोड़ा गया।1
- कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ चोर 70 हजार रुपये नगद और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए हैं।1
- जंतर मंतर में लाठीचार्ज होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस समय जंतर मंतर पर लाठीचार्ज की इस घटना से जुड़ी बेहद अहम जानकारी मिल रही है।1