Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीग लाइव पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- jay jay shree ram 🚩🚩 jay gau mata ki 🙏♥️ namha parvati Pate har har Mahadev jay gopal1
- दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई लोग हुए घायल मथुरा जिले की छाता तहसील क्षेत्र से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां गांव मझौई में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेत की मेड यानी जमीन की सीमा को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के करीब 10 से 12 लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और दो युवक—किशोर और विजय सिंह—को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी इस संघर्ष में चोटें आई हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई लोग हुए घायल मथुरा जिले की छाता तहसील क्षेत्र से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां गांव मझौई में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेत की मेड यानी जमीन की सीमा को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के करीब 10 से 12 लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और दो युवक—किशोर और विजय सिंह—को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी इस संघर्ष में चोटें आई हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गंभीर रूप से घायल दो युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस खूनी संघर्ष ने एक बार फिर छोटे-छोट दिया है। मीडिया से बात करते हुए बताया के रिपोर्टर विजय शर्मा4
- मथुरा वृंदावन चार धाम से मदिरा मांस मुक्त पद यात्रा आज एटा के कुरावली पहुंची इस का अंतिम पड़ाव सीएम श्री आदित्य नाथ योगी जी कार्यालय लखनऊ में होगा1
- मथुरा: बरेली-जयपुर हाईवे पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर मथुरा। जनपद के थाना महावन क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बरेली-जयपुर हाईवे पर चिंताहरण महादेव मंदिर कट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के गांव विसाहुली निवासी रमेशचन्द्र ने थाना महावन में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र विमल अपनी कार संख्या UP80 FW 4751 से मथुरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान चिंताहरण महादेव मंदिर कट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विमल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को तत्काल मथुरा स्थित न्यूरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने इस मामले में थाना महावन पर मुकदमा संख्या 124/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।1
- 🌿 भारतीय जड़ी-बूटी (ताकत बटी) पाउडर 🌿 महिलाओं की सेहत का प्राकृतिक समाधान आज के समय में कई महिलाएँ लिकोरिया (सफेद पानी), बार-बार सफेद पानी आना, चिपचिपा डिस्चार्ज, कमर दर्द, शरीर में कमजोरी, थकान, खून की कमी और अंदरूनी कमजोरी जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं। भारतीय जड़ी-बूटी (ताकत बटी) पाउडर एक विशेष आयुर्वेदिक मिश्रण है, जिसे देसी जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, कमजोरी दूर करता है और धीरे-धीरे पुरानी से पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। ✨ मुख्य फायदे: ✔ सफेद पानी (लिकोरिया) की समस्या में राहत ✔ शरीर की अंदरूनी कमजोरी को दूर करना ✔ खून की कमी को सुधारने में मदद ✔ कमर दर्द और थकान में लाभ ✔ शरीर को अंदर से ताकत और ऊर्जा देना 💯 90 दिन का विशेष कोर्स नियमित रूप से 90 दिन तक सेवन करने पर शरीर में साफ बदलाव महसूस होता है और पुरानी समस्या पर असर दिखने लगता है। 🥛 सेवन करने की विधि: सुबह खाली पेट एक ढक्कन (डबकन) दवाई का पाउडर गाय के दूध के साथ लें। दवाई दिन में एक ही बार लें और लेने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी न खाएँ-पीएँ। ⚠ ध्यान रखें: हल्का भोजन करें, ज्यादा तला-भुना और खट्टा कम खाएँ, और दवाई का कोर्स बीच में न छोड़ें। 🌸 एक स्वस्थ महिला ही एक खुशहाल परिवार की पहचान होती है 🌸 आज ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें – प्राकृतिक तरीके से।1
- मथुरा के राल गांव में मिट्टी खनन ठेकेदार से रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे की धमकी देने के आरोप में फर्जी पत्रकारों व उनके साथियों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनके खिलाफ पहले भी रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। यह घटना यूपी में अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर सवाल उठाती है।4
- डीग - खबर , 6 मई :- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस उपअधीक्षा के सीताराम बेरवा नए गांव में ग्रामीणों को दी हेलमेट पहनने की अपील अमर दीप सेन डीग भरतपुर रेंज आईजी के निर्देशन में चलाये जा रहे जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीग पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा के सुपरविजन में सदर थाना विजय सिंह मीणा गाँव अऊ में जन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सदर थाना अंतर्गत चौकी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा व ग्रामीणों सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ! वहीं जन जागरूकता कार्यक्रम में पहुँचकर पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा के अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत रूप से समझाइस की वहीं सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने अभियान के तहत गोद लिये गाँव अऊ में आमजन से समझाइश करते हुए गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग करने और शराब पीकर व ओवर स्पीड में गाड़ी नहीं चलाने तथा हेलमेट खरीदने की अपील की ! वहीं सीओ बैरवा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में डीग जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4 मई से 31 मई तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत गोद लिये गाँव में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी के साथ जागरूक किया जायेगा ! वहीं इस दौरान स्थानीय गाँव अऊ के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र सार्थक व कवि चंद्रभान शर्मा चंचल द्वारा कविता के माध्यम से आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी ! बाईट - सीताराम बैरवा, सीओ - डीग4
- छाता बार ने नबागत न्यायिक अधिकारियों का किया स्वागत सम्मान समारोह। मंगलवार को छाता बार एसोसिएशन के द्वारा हाल ही में आए नवागत न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में तहसील सभागार छाता में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छाता बार के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल ,सचिव सुनील कुमार पांडे, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह अन्य अधिवक्ताओं ने नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी, जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल न्यायिक अधिकारियों का गर्मजोशी से राधा कृष्ण की तस्वीर, माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को ब्रज की पावन भूमि पर सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जब आपको इस धर्म नगरी में सेवा का अवसर मिला है, तो यह सुनिश्चित करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि आपकी कलम से हर पीड़ित बृजवासी को उचित और सुलभ न्याय मिले।" छाता मथुरा छाता बार ने नबागत न्यायिक अधिकारियों का किया स्वागत सम्मान समारोह। मंगलवार को छाता बार एसोसिएशन के द्वारा हाल ही में आए नवागत न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में तहसील सभागार छाता में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छाता बार के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल ,सचिव सुनील कुमार पांडे, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह अन्य अधिवक्ताओं ने नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी, जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल न्यायिक अधिकारियों का गर्मजोशी से राधा कृष्ण की तस्वीर, माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को ब्रज की पावन भूमि पर सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जब आपको इस धर्म नगरी में सेवा का अवसर मिला है, तो यह सुनिश्चित करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि आपकी कलम से हर पीड़ित बृजवासी को उचित और सुलभ न्याय मिले।" इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनसामान्य के विश्वास को बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में एडवोकेट होती लाल तिवारी, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ,करण कुमार रोहिंडीश्वर शर्मा ,अशोक कुमार अजय सिंह गिरधारी लाल पचोरी,रेवती रमन शर्मा ,जितेंद्र कुमार विनोद तिवारी , किशन सिंह एडवोकेट,शिखा, मंजू , लक्ष्मी पूजा सहित कई प्रमुख अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्टर विजय शर्मा4
- उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने के आरोपी दुष्यंत को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, पर यह मुठभेड़ अब सवालों के घेरे में है। घायल दुष्यंत ने दावा किया कि उसे मुठभेड़ की जगह से नहीं, बल्कि हरियाणा के होडल से हिरासत में लिया गया था। इस विरोधाभासी बयान से मथुरा पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।4