logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार आगर मालवा। कोतवाली पुलिस द्वारा 2 किलो 655 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए एक आरोपी कमल सिंह पिता रमेश चंद्र आंजना को गिरफ्तार किया गया, आरोपी बड़ौद थाना अंतर्गत काचरिया गांव का निवासी है, आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए अफीम का परिवहन कर रहा था जिसे पुलिस द्वारा आगर बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी के समीप से दबोचा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जप्त कि। जानकारी के मुताबिक आरोपी अफीम आगर विक्रय करने के लिए जा रहा था, जिसे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।

17 hrs ago
user_Arif Khan
Arif Khan
Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार आगर मालवा। कोतवाली पुलिस द्वारा 2 किलो 655 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए एक आरोपी कमल सिंह पिता रमेश चंद्र आंजना को गिरफ्तार किया गया, आरोपी बड़ौद थाना अंतर्गत काचरिया गांव का निवासी है, आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए अफीम का परिवहन कर रहा था जिसे पुलिस द्वारा आगर बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी के समीप से दबोचा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जप्त कि। जानकारी के मुताबिक आरोपी अफीम आगर विक्रय करने के लिए जा रहा था, जिसे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जावदी मंदिर चोरी का खुलासा करने पर पुलिस का मंदिर समिति ने स्वागत कर पुलिस के लिए की ₹11000 के इनाम की घोषणा
    1
    जावदी मंदिर चोरी का खुलासा करने पर पुलिस का मंदिर समिति ने स्वागत कर पुलिस के लिए की ₹11000 के इनाम की घोषणा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • मोहन बड़ोदिया - भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया कि, वर्तमान समय में असमय हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से तहसील क्षेत्र के कई किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, जिससे कृषि लागत तक निकलना मुश्किल हैं। अतः निवेदन हैं कि विधिवत सर्वे किया जाकर किसानों को राहत राशि सहित बीमा दिलवाया जाएं। कई क्षेत्र में फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, दूसरी और शासन स्तर पर समर्थन विक्रय करने को विवश रहते हैं। अतः जल्द से जल्द समर्थन मूल्य खरीदी प्रारंभ की जाए, ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कलमोदिया,जिला महामंत्री मुकेश पाटीदार,जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,तहसील अध्यक्ष शंकर कुम्भकार,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार,तहसील उपाध्यक्ष अशोक फौजी,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार सहित परिसीमन के किसान मौजूद रहे
    1
    मोहन बड़ोदिया - भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया कि, वर्तमान समय में असमय हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से तहसील क्षेत्र के कई किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, जिससे कृषि लागत तक निकलना मुश्किल हैं। अतः निवेदन हैं कि विधिवत सर्वे किया जाकर किसानों को राहत राशि सहित बीमा दिलवाया जाएं। कई क्षेत्र में फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, दूसरी और शासन स्तर पर समर्थन विक्रय करने को विवश रहते हैं। अतः जल्द से जल्द समर्थन मूल्य खरीदी प्रारंभ की जाए, ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कलमोदिया,जिला महामंत्री मुकेश पाटीदार,जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,तहसील अध्यक्ष शंकर कुम्भकार,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार,तहसील उपाध्यक्ष अशोक फौजी,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार सहित परिसीमन के किसान मौजूद रहे
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • काजीखेड़ी महिदपुर के पास tuv ओर ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हुई जिसमें ट्रैक्टर के परछे उड़े भविष्य दर्पण न्यूज समाचार पत्र मांगीलाल सोलंकी संवाददाता भविष्य दर्पण न्यूज 📞9179300480📞
    1
    काजीखेड़ी महिदपुर के पास tuv ओर ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हुई जिसमें ट्रैक्टर के परछे उड़े 
भविष्य दर्पण न्यूज समाचार पत्र 
मांगीलाल सोलंकी
संवाददाता भविष्य दर्पण न्यूज 
📞9179300480📞
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Tailor महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाजापुर। जिले में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन इंग्लिश विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष व्यवस्था रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। वहीं शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, समयपालन तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रशासन की सख्ती के चलते परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बना रहा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
    4
    शाजापुर। जिले में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन इंग्लिश विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष व्यवस्था रही।
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। वहीं शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, समयपालन तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रशासन की सख्ती के चलते परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बना रहा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by BALVAN SINGH BR
    1
    Post by BALVAN SINGH BR
    user_BALVAN SINGH BR
    BALVAN SINGH BR
    Voice of people Shajapur, Madhya Pradesh•
    1 day ago
  • सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।
    1
    सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जावदी मंदिर चोरी का खुलासा करने पर मोहन बड़ोदिया पुलिस का हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान
    1
    जावदी मंदिर चोरी का खुलासा करने पर मोहन बड़ोदिया पुलिस का हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया घटना दोपहर करीब 11:00 से 12:00 के बीच की हुई घायल बुजुर्ग की पहचान ग्राम मंगलिया निवासी मांगीलाल रावत के रूप में हुई है मांगीलाल अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए बाइक से अपने गांव से मोहन बड़ोदिया जा रहे थे निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलते उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मांगीलाल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मांगीलाल को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर रेफर किया गया वर्तमान में उनका इलाज जारी है
    1
    मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया घटना दोपहर करीब 11:00 से 12:00 के बीच की हुई घायल बुजुर्ग की पहचान ग्राम मंगलिया निवासी मांगीलाल रावत के रूप में हुई है मांगीलाल अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए बाइक से अपने गांव से मोहन बड़ोदिया जा रहे थे निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से  चलते उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मांगीलाल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मांगीलाल को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर रेफर किया गया वर्तमान में उनका इलाज जारी है
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाजापुर के ग्राम उकावता की एक पुरानी बावड़ी में नर नीलगाय गिर गई। ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचना दी। पुलिस कन्ट्रोल ने रेस्क्यू एक्पर्ट हरीश पटेल को इसकी जानकारी दी। रेंजर पुष्पलता मोर्य के निर्देश पर डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय ने रेस्क्यू दल रवाना किया। रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल के साथ दुलेसिंह, सुधीर, विनोद, राजेश, मुकेश, गोपाल, सतीश ने रेस्क्यू कर नीलगाय की प्राण रक्षा कर उसे जंगल मे हाँका लगाकर सुरक्षित छोड़ दिया
    4
    शाजापुर के ग्राम उकावता की एक पुरानी बावड़ी में नर नीलगाय गिर गई। ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचना दी। पुलिस कन्ट्रोल ने रेस्क्यू एक्पर्ट हरीश पटेल को इसकी जानकारी दी। रेंजर पुष्पलता मोर्य के निर्देश पर डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय ने रेस्क्यू दल रवाना किया। रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल के साथ दुलेसिंह, सुधीर, विनोद, राजेश, मुकेश, गोपाल, सतीश ने रेस्क्यू कर नीलगाय की प्राण रक्षा कर उसे जंगल मे हाँका लगाकर सुरक्षित छोड़ दिया
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.