आगरा में युवती के धर्म परिवर्तन और बंधक बनाने का आरोप थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवती को कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराकर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और थाने लेकर पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। थाना खंदौली क्षेत्र की रहने वाली युवती को अप्रैल 2024 में आरिफ नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उस समय युवती के परिजनों ने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दबाव में समझौता हो गया। युवती ने कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान भी दे दिए थे। आरोपी युवक युवती को फरीदाबाद ले गया था, जहां दोनों पिछले लगभग 21 महीनों से साथ रह रहे थे। आरोप है कि इस दौरान युवक युवती के साथ लगातार मारपीट करता था और किसी को बताने पर उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देता था। करीब दो माह पहले दोनों ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। मंगलवार सुबह फिर से मारपीट होने पर युवती ने किसी तरह अपने पिता और मामा को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजन बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घर के बाहर हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी आरिफ को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए थाने ले आए। थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है और पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने आरोपी युवक से शादी की थी और दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे थे। हालिया विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, बंटी शर्मा, दिनेश, कृष्णकांत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- gaon ki ladai kis tarah Se lathiyan barsaye Ja Rahe Hain1
- समाजवादी पार्टी मोनू अहमद 261 सेक्टर प्रभारी / सह अध्यक्ष पूरा मुफ्ती पुरानी बाजार प्रयागराज1
- आगरा में खारी नदी पर एक शमशान लाश पाई गई इस मामले पर पुलिस ने छानबीन जारी रखी है1
- #dubagga Ande ki chauki#1
- स्थान: सिंधी बाजार, आगरा समस्या: नाला और नालियां बंद (Choke) होने के कारण भीषण जलभराव मुख्य जानकारी: ताजनगरी के प्रमुख व्यापारिक केंद्र सिंधी बाजार में आज स्थिति नारकीय बनी हुई है। क्षेत्र का मुख्य नाला पूरी तरह से चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जलभराव इतना अधिक है कि दुकानों के अंदर पानी घुसने की नौबत आ गई है, जिससे व्यापारियों का लाखों का सामान खराब होने का डर सता रहा है। अधिकारियों के लिए सीधा सवाल: क्या नगर निगम की टीम ने मानसून पूर्व या रूटीन सफाई कार्य की अनदेखी की है? सैकड़ों दुकानदारों और रोजाना आने वाले हजारों ग्राहकों की स्वास्थ्य सुरक्षा का जिम्मेदार कौन है? स्थानीय व्यापारियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक मशीनरी मौके पर क्यों नहीं पहुंची1
- दो लोगों से परेशान कालोनी के लोगों ने घरों पर लगायें मकान बिकाऊ के पोस्टर1
- समाजवादी पार्टी मोनू अहमद 261 सेक्टर प्रभारी / सह अध्यक्ष पूरा मुफ्ती पुरानी बाजार प्रयागराज1
- हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि जब भी हमारे संतों और समाज के प्रहरियों पर संकट आएगा, तो पूरा हिंदू समाज एक साथ खड़ा होगा। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और डॉ. उदिता त्यागी जी के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्रों के खिलाफ पिंकी चौधरी ने खुलकर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि हिंदू धर्मगुरुओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस वीडियो में देखें: पिंकी चौधरी ने हिंदू एकता के लिए क्या बड़ा आह्वान किया? यति नरसिंहानंद जी और डॉ. उदिता त्यागी जी के समर्थन में उठाए गए कदम। हिंदू संगठनों के बीच समन्वय और भविष्य की रणनीति।1
- आगरा से करीब 30 किलोमीटर दूर एक ऐसा गांव, जहां ज़िंदगी और मौत के बीच बस एक दीवार का फासला है। छह पोखर गांव की ये तस्वीरें सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। किरावली तहसील के अछनेरा स्थित छह पोखर गांव में करीब 15 मुस्लिम परिवार अपने ही घरों में अपनों को दफनाने को मजबूर हैं। वजह—गांव में कब्रिस्तान का न होना। चूल्हे के पास कब्र, बच्चों के खेल के बीच मौत की खामोश मौजूदगी। ग्रामीण कहते हैं, ज़मीन हमारी नहीं, कब्रिस्तान नहीं—तो मजबूरी में अपनों को घर में ही सुपुर्द-ए-खाक करना पड़ता है। अब सवाल यही है—क्या इन परिवारों को इंसान की आखिरी जरूरत, 2 गज ज़मीन, भी नसीब नहीं होगी?1