Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुवायां शाहजहांपुर/रजिस्ट्री कार्यालय पुवायां का निरीक्षण किया गया, रजिस्ट्री कार्यालय पुवायां का निरीक्षण किया गया, इस दौरान विभिन्न रजिस्टर, ऑनलाइन एंट्री, गवाहों की स्थिति उनका रिकॉर्ड, प्रतिदिन होने वाले बैनामा, क्रेता, विक्रेता को रजिस्ट्री कार्यालय में जनसुविधाये, साफ सफाई एवं अन्य स्थितियों को गहनता से निरीक्षण किया गया खामियों को तत्काल सही करने का निर्देश दिया गया और सुविधाएं को और बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
पुवायां शाहजहांपुर/रजिस्ट्री कार्यालय पुवायां का निरीक्षण किया गया, रजिस्ट्री कार्यालय पुवायां का निरीक्षण किया गया, इस दौरान विभिन्न रजिस्टर, ऑनलाइन एंट्री, गवाहों की स्थिति उनका रिकॉर्ड, प्रतिदिन होने वाले बैनामा, क्रेता, विक्रेता को रजिस्ट्री कार्यालय में जनसुविधाये, साफ सफाई एवं अन्य स्थितियों को गहनता से निरीक्षण किया गया खामियों को तत्काल सही करने का निर्देश दिया गया और सुविधाएं को और बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरिद्वार। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा किए गए आवाहन के समर्थन में उत्तराखंड से किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु गंगा में संकल्प लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी लोग हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे, जहां संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया गया। गंगा तट पर आयोजित इस संकल्प कार्यक्रम में महंत शुभम गिरी महाराज ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि गंगा, गौ और धर्म की रक्षा के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल एक आंदोलन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का धर्मयुद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां गंगा के समक्ष यह संकल्प लिया कि वे गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। संकल्प लेने के बाद सभी लोग शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि गंगा तट पर लिया गया यह संकल्प केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि सनातन धर्म, गंगा और गौ माता के सम्मान की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन में चल रहे इस आंदोलन को जनसमर्थन मिलना आवश्यक है। किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि गौ माता और गंगा दोनों ही भारतीय कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुई हैं। यदि इनकी रक्षा नहीं की गई तो इसका सीधा प्रभाव पर्यावरण और किसानों की जीवनशैली पर पड़ेगा। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी ने कहा कि संत समाज द्वारा उठाए गए ऐसे मुद्दे केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के भी होते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता और गंगा की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और यह आंदोलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान ने कहा कि युवाओं को भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक अभियानों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा और गौ भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। दंडी स्वामी बद्रीनाथ ने कहा कि गंगा केवल एक जलधारा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार है। संत समाज सदैव धर्म और प्रकृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी, दंडी स्वामी बद्रीनाथ, सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी, बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान, महंत शुभम गिरी महाराज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गंगा भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया और शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।1
- शाहजहांपुर के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के आवाहन पर किसान डाक बंगला स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर तक मार्च किया। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ट्रेड डील का विरोध जताया। तहसील पहुंचकर किसानों ने ट्रेड डील की प्रतिलिपि जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना है कि इस डील से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा, इसलिए किसान यूनियन इसका लगातार विरोध करेगी।1
- किसी की सहायता के लिए सामने आए विधायक रोमी साहनी1
- मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ में सपा नेता कुंवर जयेश प्रसाद को चुनावी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया है। इस संबंध में कुंवर जयेश प्रसाद को भी क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मिले हैं। कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।1
- शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस टाउनशिप के सामने एक भीषण सड़क हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।1
- जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार1
- लालकुआं क्षेत्र में होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम और लालकुआं कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन राणा ने संयुक्त छापेमारी कर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। अचानक चले इस अभियान में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे और करीब 5 हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों को मौके पर ही चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मेन बाजार, स्टेट बैंक के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, घोड़ानाला, वीआईपी गेट और कार रोड सहित कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब पीने-पिलाने वालों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकते नजर आए। अभियान का नेतृत्व कर रहे लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में शराबखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी होटल या ढाबे में शराब पीने-पिलाने की शिकायत मिली तो संचालकों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम के इस संयुक्त अभियान में सब इंस्पेक्टर दीपा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर दयानाथ सती, सब इंस्पेक्टर अंजू जेठी, सब इंस्पेक्टर प्रेम नेगी, हेड कांस्टेबल चन्द्र शेखर मल्होत्रा, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी, तरुण मेहता सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीने-पिलाने वालों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।2