मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुजालपुर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी और कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री हेलीपैड से जन प्रतिनिधियों के साथ बस में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का पालन करते हुए, हेलीपैड से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक बस से यात्रा की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बस में सफर किया, और कारकेट में अनावश्यक रूप से किसी अन्य वाहन को शामिल नहीं किया गया। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ प्रभुलाल जाटव, जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, नगर पालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबिता परमार, श्री अशोक नायक, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री कृपाल मेवाड़ा, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुजालपुर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी और कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री हेलीपैड से जन प्रतिनिधियों के साथ बस में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का पालन करते हुए, हेलीपैड से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक बस से यात्रा की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बस में सफर किया, और कारकेट में अनावश्यक रूप से किसी अन्य वाहन को शामिल नहीं किया गया। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, जिला
पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ प्रभुलाल जाटव, जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, नगर पालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबिता परमार, श्री अशोक नायक, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री कृपाल मेवाड़ा, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapur*मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शुजालपुर हेलीपैड आगमन पर मंत्री, सांसद और जनप्रतिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया ---- मुख्यमं* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/0zRrKu8 hrs ago
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुजालपुर आगमन के साथ ही आज यह क्षेत्र प्रदेश की राजनीति और विकास का केंद्र बन गया है, जहाँ इसे कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री शुजालपुर पहुँच चुके हैं और वे करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयुष चिकित्सालय, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उगली-कमालपुर मार्ग, जटाशंकर बायपास मार्ग और रेलवे ओवरब्रिज सहित अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही, विभिन्न पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री आमजन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डालेंगे। शुजालपुर से ही प्रदेशव्यापी 'कॉलेज चलो अभियान' का भी शुभारंभ किया जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है। मुख्यमंत्री द्वारा मंच से दिया गया यह तंज अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। डॉ. यादव ने अपने बयान में कहा, "हम अभिनंदन लाल, तो तुम टपोरी लाल!" इस टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी काफी तेज हो गई है, जिसमें समर्थक और विरोधी दोनों ही अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। सीएम यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को 'दो कोड़ी का' बताते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के बाद से अब तक ऐसा 'रद्दी अध्यक्ष' नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए यह भी टिप्पणी की कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खुद 40 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे, और यह वही पार्टी है जिसका उम्मीदवार लोकसभा चुनाव से भाग गया था।1
- शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को 'दो कौड़ी का' बताया और उन पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने आजादी के बाद से अब तक इतना 'रद्दी अध्यक्ष' नहीं देखा, जो खुद 40 हजार वोटों से हार गया हो और जिसका उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में मैदान छोड़कर भाग जाए। उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की क्षमताओं और नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।1
- देश की मासूम बच्चियां पीने के पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर कुओं से पानी भरने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दुर्दशा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस स्थिति पर खेद व्यक्त किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में इन बच्चियों का जिक्र नहीं किया। पोस्ट में सरकार के उन दावों पर भी तीखा हमला किया गया, जिसमें कहा जाता है कि उन्होंने हर घर के नल में जल भेजने का काम किया है, जबकि सच्चाई यह है कि कई मासूम बेटियां आज भी अपनी जान हथेली पर रखकर कुओं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।1