logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जुलूस ने बांधा समां कस्बा खीरी, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बा खीरी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक नारों और नातों की गूंज से माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों की मौजूदगी ने जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान “लब्बैक या रसूल अल्लाह” की सदाएं गूंजती रहीं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा खीरी में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल जुलूस ने पूरे कस्बे में समां बांध दिया। कस्बा खीरी की गलियों में अकीदत, मोहब्बत और मिलादुन्नबी की रौनक साफ दिखाई दी।

7 hrs ago
user_Nawaz ahmad Rizvi
Nawaz ahmad Rizvi
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जुलूस ने बांधा समां कस्बा खीरी, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बा खीरी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक नारों और नातों की गूंज से माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों की मौजूदगी ने जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान “लब्बैक या रसूल अल्लाह” की सदाएं गूंजती रहीं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा खीरी में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल जुलूस ने पूरे कस्बे में समां बांध दिया। कस्बा खीरी की गलियों में अकीदत, मोहब्बत और मिलादुन्नबी की रौनक साफ दिखाई दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी की मरकजी मस्जिद में हुई कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत कस्बा खीरी। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित मरकजी मस्जिद में कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत कराई गई। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिद पहुंचे और अदब व एहतराम के साथ कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत की। जियारत के दौरान अकीदतमंदों ने सलातो-सलाम पेश किया और मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-ओ-अमान तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इस दौरान मरकजी मस्जिद में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी की मरकजी मस्जिद में हुई कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत

कस्बा खीरी। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित मरकजी मस्जिद में कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत कराई गई। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिद पहुंचे और अदब व एहतराम के साथ कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत की।
जियारत के दौरान अकीदतमंदों ने सलातो-सलाम पेश किया और मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-ओ-अमान तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इस दौरान मरकजी मस्जिद में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    1
    लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया।
लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कस्ता में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बारावफात, पुलिस रही मुस्तैद ASTv24 digital शाहिद लखाही कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में बारावफात का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक के नेतृत्व में कस्ता चौकी इंचार्ज जयकृष्णा तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने जुलूस एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराया। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।
    1
    कस्ता में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बारावफात, पुलिस रही मुस्तैद
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में बारावफात का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक के नेतृत्व में कस्ता चौकी इंचार्ज जयकृष्णा तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने जुलूस एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराया।
पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में इंडियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े खड़ी बाइक हुई चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थाना खीरी के ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे स्थित इंडियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी *वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद* लखीमपुर खीरी में इंडियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े खड़ी बाइक हुई चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थाना खीरी के ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे स्थित इंडियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी *वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*
    2
    लखीमपुर खीरी में इंडियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े खड़ी बाइक हुई चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना खीरी के ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे स्थित इंडियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी
*वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*
लखीमपुर खीरी में इंडियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े खड़ी बाइक हुई चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना खीरी के ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे स्थित इंडियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी
*वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैगलगंज लखीमपुर खीरी पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन मुलायम सिंह जिला संवाददाता मैगलगंज। गुरुदेवखेड़ा के पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगाए गए छेड़छाड़ व अवैध धर्मांतरण के आरोपों को लेकर आरोप लगाने वाली महिला की बहू ने सामने आकर इन आरोपों का खंडन किया है। बहू ने मीडिया के सामने कहा कि इरफान खान पर लगाए गए आरोप वास्तविकता से परे हैं और उन्होंने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी। बहू के मुताबिक, गर्भावस्था के अंतिम समय में उसकी सास उसे मैगलगंज चौराहे पर छोड़कर चली गई थीं। बाद में उसकी मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बहू का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में इरफान खान ने उसकी मदद की। उसने बताया कि आरोपों में जिस दिन का जिक्र किया गया है, उस दिन इरफान खान उसे मोहम्मदी न्यायालय लेकर गए थे। उसके अनुसार, न्यायालय ने प्रतिमाह 5,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया है। बहू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत विवाद और खुन्नस के चलते इरफान खान को बदनाम करने के लिए गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    मैगलगंज लखीमपुर खीरी पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन 
पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन
मुलायम सिंह जिला संवाददाता 
मैगलगंज। गुरुदेवखेड़ा के पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगाए गए छेड़छाड़ व अवैध धर्मांतरण के आरोपों को लेकर आरोप लगाने वाली महिला की बहू ने सामने आकर इन आरोपों का खंडन किया है। बहू ने मीडिया के सामने कहा कि इरफान खान पर लगाए गए आरोप वास्तविकता से परे हैं और उन्होंने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी।
बहू के मुताबिक, गर्भावस्था के अंतिम समय में उसकी सास उसे मैगलगंज चौराहे पर छोड़कर चली गई थीं। बाद में उसकी मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बहू का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में इरफान खान ने उसकी मदद की।
उसने बताया कि आरोपों में जिस दिन का जिक्र किया गया है, उस दिन इरफान खान उसे मोहम्मदी न्यायालय लेकर गए थे। उसके अनुसार, न्यायालय ने प्रतिमाह 5,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया है।
बहू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत विवाद और खुन्नस के चलते इरफान खान को बदनाम करने के लिए गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Mulayam  Singh
    Mulayam Singh
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *मोहम्मदी के मोहल्ला सरैया से जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदत के साथ जश्ने मीलादुन्नबी के मौके पर उठा,जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ निकला,जुलूस मे नात शरीफ पढी गयी जिसमे अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था,जुलूस मे जगह जगह फल,पानी,शरबत की शबीले लगाई गयी,जुलूस मे उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह,एस.आई. अंजना जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा,जुलूस मे विझुत,नगर पालिका के कर्मचारी साथ-साथ रहे* *मोहम्मदी के मोहल्ला सरैया से जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदत के साथ जश्ने मीलादुन्नबी के मौके पर उठा,जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ निकला,जुलूस मे नात शरीफ पढी गयी जिसमे अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था,जुलूस मे जगह जगह फल,पानी,शरबत की शबीले लगाई गयी,जुलूस मे उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह,एस.आई. अंजना जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा,जुलूस मे विझुत,नगर पालिका के कर्मचारी साथ-साथ रहे*
    1
    *मोहम्मदी के मोहल्ला सरैया से जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदत के साथ जश्ने मीलादुन्नबी के मौके पर उठा,जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ निकला,जुलूस मे नात शरीफ पढी गयी जिसमे अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था,जुलूस मे जगह जगह फल,पानी,शरबत की शबीले लगाई गयी,जुलूस मे उपजिलाधिकारी राजेश  प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह,एस.आई. अंजना जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा,जुलूस मे विझुत,नगर पालिका के  कर्मचारी साथ-साथ रहे*
*मोहम्मदी के मोहल्ला सरैया से जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदत के साथ जश्ने मीलादुन्नबी के मौके पर उठा,जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ निकला,जुलूस मे नात शरीफ पढी गयी जिसमे अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था,जुलूस मे जगह जगह फल,पानी,शरबत की शबीले लगाई गयी,जुलूस मे उपजिलाधिकारी राजेश  प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह,एस.आई. अंजना जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा,जुलूस मे विझुत,नगर पालिका के  कर्मचारी साथ-साथ रहे*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शारदा नहर में नरदवल पूरवा के समीप देखा गया मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल शारदा नहर में नरदवल पूरवा के समीप देखा गया मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल। क्षेत्र के गांव सकतापुर की शारदा नहर के रेलवे पुल के पास नहर किनारे दिखा मगरमच्छ। राहगीरों में मचा हड़कंप। ग्रामीणों के इकठ्ठा होने पर फिर नहर के अंदर चला गया मगरमच्छ।
    1
    शारदा नहर में नरदवल पूरवा के समीप देखा गया मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल
शारदा नहर में नरदवल पूरवा के समीप देखा गया मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
क्षेत्र के गांव सकतापुर की शारदा नहर के रेलवे पुल के पास नहर किनारे दिखा मगरमच्छ। राहगीरों में मचा हड़कंप। ग्रामीणों के इकठ्ठा होने पर फिर नहर के अंदर चला गया मगरमच्छ।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पठानन पुरवा निवासी कलीम(40) की हत्या, खेतों में मिली लाश लखीमपुर खीरी। पठानन पुरवा निवासी कलीम की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पठान पुरवा और लखनिया पुर के बीच खेतों में कलीम का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पढ़ुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक को पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ।
    2
    पठानन पुरवा निवासी कलीम(40) की हत्या, खेतों में मिली लाश 
लखीमपुर खीरी। पठानन पुरवा निवासी कलीम की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पठान पुरवा और लखनिया पुर के बीच खेतों में कलीम का शव बरामद हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना पढ़ुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक को पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर कलीम का शव गन्ने के खेत में मिला लखीमपुर खीरी- पठानपुरवा गांव में कलीम खान का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। कलीम पढ़ुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कलीम पूर्व में रहे कुछ थानेदारों के लिए कथित तौर पर दलाली और मुखबिरी करता था। परिजनों ने कलीम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर कलीम का शव गन्ने के खेत में मिला
लखीमपुर खीरी-
पठानपुरवा गांव में कलीम खान का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।
कलीम पढ़ुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कलीम पूर्व में रहे कुछ थानेदारों के लिए कथित तौर पर दलाली और मुखबिरी करता था।
परिजनों ने कलीम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.