Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरैठा में विद्यालय परिसर से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश। पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरैठा में विद्यालय परिसर से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली सिगरेट, माचिस की तीलियां, गांजा व स्मैक के सेवन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुएं और शराब की बोतलें बरामद हुई। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि मुख्य गेट पर नियमित रूप से ताला नहीं लगाया जाता है।
BIKKU SINGH
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरैठा में विद्यालय परिसर से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश। पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरैठा में विद्यालय परिसर से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली सिगरेट, माचिस की तीलियां, गांजा व स्मैक के सेवन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुएं और शराब की बोतलें बरामद हुई। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि मुख्य गेट पर नियमित रूप से ताला नहीं लगाया जाता है।
More news from बिहार and nearby areas
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन। बिक्कु कुमार पटना- राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना मंडल के मंडल महामंत्री श्रीमती गुड़िया कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया, जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती गुड़िया कुमारी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन की मूल भावना प्रेम, आत्मीयता, परस्पर सम्मान एवं सामाजिक समरसता के रूप में यह उत्सव मनाया जाता है। वहीं अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने रक्षा बंधन उत्सव को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकतम और बेहतर राखी निर्माण हेतु उन सबों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए सुंदर, आकर्षक एवं प्रेरक राखी का निर्माण कर सबको अचंभित कर दिया। वहीं आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों का उत्सव है। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प लेना नहीं बल्कि एक-दूसरे का सम्मान, सहयोग, विश्वास और सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर हर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का संकल्प लेने का उत्सव है। इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।1
- 🚨 आरा के VIP होटल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग हिरासत में; होटल सील आरा। नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक VIP होटल में छापेमारी कर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अचानक होटल में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक को भी गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह होटल नवादा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस की आधिकारिक जांच और पुष्टि के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। #आरा #भोजपुर #AraNews #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews #VIPHotel1
- प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, पटना और बांकीपुर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत PK बोले - यह मीटिंग DGP के साथ हुई पिछली बैठक का फॉलोअप था। बैठक में पटना के राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज देने, स्मार्ट सिटी के तहत नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर निगम के साथ मिलकर पटना की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।1
- Aisa dasa yadi hamesa ya jivan bhar rahega to kya hoga aage kyuki thana pas hi me hai aur 4ghanta se road jam hai1
- जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।1
- गला व्यवसाय से रंगदारी की मांग नहीं देने पर जान से मारने की धमकी आरा। भोजपुर जिले के कुड़वांट नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड स्थित एक गला व्यापारी से 10 लख रुपए रंगदारी की मांग की गई है और नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है घटना को लेकर पुलिस व्यापारी के द्वारा थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के आनाइट के रहने वाले गलत व्यापारी विश्वजीत कुमार की दुकान तेतरिया मोड पर स्थित है जहां की कुछ सामाजिक तत्व के लोग हथियार लेकर उनके दुकान पर पहुंचे और 10 लाख रुपया रंगदारी की मांग करने लगे इसके बाद व्यापारी डर के मारे दुकान बंद कर चले गए उसके बाद जब वह दोबारा अपने दुकान पर शाम को तकरीबन 7:30 बजे के आसपास पहुंचे तो देखा कि दुकान के सामने खड़ी उनकी चैट ट्रक के शीशे तोड़ दिए गए हैं और गाड़ियों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है घटना के बाद पीड़ित व्यापारी का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है बताया जा रहा है कि तकरीबन आधा दर्जन की संख्या में हथियारों से लैस अपराधी उनके दुकान पर पहुंचे और रंगदारी नहीं देने पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है वहीं घटना के बाद स्थानीय उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।4
- axes baink ara dhokha se diya laef isurens, ग्राहक सावधान रहे बैंक मनमानी से1
- 🗳️ जिला बार एसोसिएशन महासचिव पद के लिए विमल किशोर सिंह की अपील जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पद के प्रत्याशी विमल किशोर सिंह ने अधिवक्ताओं एवं मतदाताओं से अपील की है कि आगामी 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि क्रमांक संख्या 5 पर अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें एक बार सेवा करने का अवसर प्रदान करें। 🙏 आपका एक वोट, सेवा और विश्वास के नाम। क्रमांक संख्या – 5️⃣ 🗳️ विमल किशोर सिंह महासचिव पद के प्रत्याशी, जिला बार एसोसिएशन1