बलिया डीएम सख्त: गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू की सेवा समाप्त* *डीएम की जनसुनवाई में खुला मामला, आशा बहू बर्खास्त; अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल की जांच के आदेश* बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें एक आशा बहू पर कमीशन के लालच में गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन कराने का आरोप लगा। थाना हल्दी क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी मदन यादव पुत्र किशुन यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी गर्भवती पुत्री कृति को गांव की आशा बहू बिंदु देवी पत्नी मोतीलाल गुप्ता 5 मार्च 2026 को हल्दी चट्टी स्थित सत्यम डायग्नोसिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड और खून की जांच कराने ले गई थी। जांच के बाद आशा बहू ने बताया कि बच्चा उल्टा है और गंदा पानी पी लिया है, इसलिए उसे बलिया अस्पताल दिखाना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी इंदू देवी ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल जाने की बात कही, लेकिन आशा बहू ने जल्द बाजी का हवाला देते हुए निजी वाहन से शहर चलने को कहा। आरोप है कि वह गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय अस्पताल रोड स्थित खुशी हॉस्पिटल में भर्ती करा दी, जहां 5 हजार रुपये जमा कराकर ऑपरेशन से बच्चे का जन्म कराया गया। मदन यादव का आरोप है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने आशा बहू से सरकारी अस्पताल न ले जाने का कारण पूछा तो उसने अस्पताल में छुट्टी होने की बात कही। वहीं खुशी हॉस्पिटल द्वारा अब इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार गरीब है और इतनी राशि देने में असमर्थ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आशा बहू बिंदु देवी को तत्काल बुलाकर पूछताछ की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी से कराई गई जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशा बहू बिंदु देवी की सेवा समाप्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। साथ ही सत्यम अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच कराने और रजिस्ट्रेशन न पाए जाने पर उसे सील करने के निर्देश दिए। खुशी हॉस्पिटल की भी जांच कर मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गरीब मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- कई सुप्रीम कोर्ट के वकील यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर, अधिकारी के साथ परिचय देने का मौका मिला...1
- 🎓 Chapra’s Best School – Birla Open Minds International School, Chapra अब बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दिल्ली या बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं। Chapra में ही शुरू हुआ इंटरनेशनल स्तर का स्कूल – Birla Open Minds International School. आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षक और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन वातावरण। 📍 Admission Open Now ☎️ 9031609851, 9031609852 #BirlaOpenMindsChapra #ChapraBestSchool #BestSchoolInChapra #ChapraEducation #BBNMedia1
- Post by एनामुल हक1
- पीठाधीश्वर शब्द से हुआ बिहार भोजपुर के आरा के आयरन देवी में तना तनी खींचा खींची चालू साथी साथ सफल डीपी और कानपुर ब्राह्मण में श्री जंग टारगेट पर है पत्रकार पाठक जी विष्णु एवं पीठाधीश्वर मनोज बाबा एवं उनके भाई लोग समाज में किनके किनके इज्जत है पॉडकास्ट पर सामना सामी होगा बहुत जल्द 17 3 2026 को महाशिवरात्रि के मौके पर आर्य पर में संजय बाबा या उनके पुत्र कुमार गौरव साथ ही साथ पीठाधीश्वर महंत मनोज बाबा और उनके 2 भाई विकास उर्फ़ महंत भीम बाबा सोशल मीडिया पर हमारा फ्लावर ज्यादा है मां का आशीर्वाद हम पर ज्यादा है ऐसा ऐसा बात बोलकर शर्मसार कर रहे हैं माँ के देnधरती को बहुत जल्द दोनों रोज रूबरू होंगे पाठक जी के पॉडकास्ट चैनल के साथ दोनों लोग एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी कंपीटीटर शब्द का जो उपयोग करते हैं आमना और सामना आर या पार विद्वत्ता किस्मे है ये आर या पार में मुलाकात होगी इनका पल्ला भारी है वह देखने को मिलेगा मैं अवगत करा दूं कि चैनल न्यूज़ 91 न्यूज़ बिहार 24 सोशल मीडिया प्रमोटर एवं क्रिएटर किंग एवं किंग मेकर पाठक जी विष्णु स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकार1
- आरा के धनुपरा में द स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट खुले और शुद्ध वातावरण में हर सुविधा के साथ लोगों के लिए उपलब्ध है। यहां ठहरने और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। होटल का शांत माहौल और अद्भुत नजारा लोगों को खास अनुभव देता है।इस होटल में लग्जरी रूम और एसी रूम की सुविधा उपलब्ध है, जहां शहर के अन्य होटलों की तुलना में किफायती दरों पर बेहतर व्यवस्था दी जा रही है।यहां बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है।तो देर किस बात की, जब भी आप आरा आएं, एक बार जरूर विजिट करेंद स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट।प्रोपराइटर: एडवोकेट मनोज कुमार सिंह1
- 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h3
- दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास सिंह द्वारा क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को दोपहर के समय निशुल्क नेत्र जांच अस्पताल एवं परामर्श का शुभारंभ उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष कौशल किशोर गिरी के साथ किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जिला सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है गरीबों के लिए विशेष छूट और आयुष्मान से इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध है क्षेत्र के लोगों को पटना दिल्ली लखनऊ गोरखपुर इलाज करने के लिए किसी भी गंभीर बीमारी का अब जाने का जरूरत नहीं है.अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था की गई है.#siwan #mmch2
- 🌟 Hello Kids Pre-School of Excellence – जहां बचपन खिलता है और भविष्य बनता है! 🌈 आपके शहर छपरा में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बेहतरीन शुरुआत — Hello Kids Pre-School of Excellence के साथ। यहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि खेल-खेल में सीखने, सोचने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। 🎨 रंग-बिरंगी क्लासरूम 📚 मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम 👩🏫 अनुभवी और स्नेही टीचर्स 🧩 एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग 🛝 सुरक्षित और खुशहाल माहौल यहां हर बच्चा सीखता है आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता, ताकि आगे की पढ़ाई की मजबूत नींव बन सके। 👨👩👧👦 अभिभावकों का भरोसा – बच्चों का उज्ज्वल भविष्य 📌 आज ही अपने बच्चे का एडमिशन कराएं और दें उसे एक शानदार शुरुआत। ✨ Hello Kids – Learning with Fun! #HelloKids #PreSchool #KidsEducation #PlaySchool #FutureBeginsHere #BestPreSchool #AdmissionOpen #EarlyEducation 🌟👶📚1