सम्मान के साथ विदाई - कासगंज पुलिस के 11 कर्मी सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित सम्मान के साथ विदाई - कासगंज पुलिस के 11 कर्मी सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित कासगंज ! जनपद पुलिस में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर 11 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण किन्तु भावुक विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में एक निरीक्षक, सात उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी तथा एक महिला आरक्षी शामिल हैं। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है, जो हमेशा प्रेरणादायक रहेगी। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मियों में निरीक्षक चतर सिंह राजौरा, उपनिरीक्षक उदय सिंह चाहर, पूरन सिंह, सत्यपाल सिंह, दुष्यंत कुमार, जितेंद्र सिंह (एलआईयू), दीपक कुमार, अब्दुल बसीम, मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, चालक कम्बोद तथा महिला आरक्षी राजकुमारी शामिल हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिससे माहौल भावुक हो उठा। समारोह के दौरान साथियों ने सेवानिवृत कर्मियों के अनुभवों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उनके नए जीवन की सफलता की कामना की!

- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट1
- कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।2
- 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं1
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1