logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा मंत्री 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में होंगे शामिल विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में करेंगे उद्घाटन मंडी।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 20 फरवरी को मंडी प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटमार्स के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे। सांयकाल में शिक्षा मंत्री सेरी मंच, मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड का शुभारम्भ करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री 20 फरवरी की सायं मंडी में रात्रि विश्राम करेंगे तथा 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

7 hrs ago
user_Manish Rajput
Manish Rajput
Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
7 hrs ago
85e8b989-5b23-45f7-b0e8-54afbce45afa

शिक्षा मंत्री 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में होंगे शामिल विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में करेंगे उद्घाटन मंडी।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 20 फरवरी को मंडी प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटमार्स के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे। सांयकाल में शिक्षा मंत्री सेरी मंच, मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड का शुभारम्भ करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री 20 फरवरी की सायं मंडी में रात्रि विश्राम करेंगे तथा 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Har har Mahadev
    1
    Har har Mahadev
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी गौ धन की सेवा करना है Himachal Update 24 News Himachal update Bhajan Bhakti #कुल्लू #kullu #mandishivratri
    1
    गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के  सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी  गौ धन की सेवा करना है 
Himachal Update 24 News 
Himachal update Bhajan Bhakti 
#कुल्लू #kullu #mandishivratri
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है। ​2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ। ​2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। ​सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली। ​वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं। ​प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।
    1
    रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है।
​2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ।
​2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया।
​सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली।
​वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं।
​प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Upgrade your kitchen with a sink that blends style and functionality ✨ From sleek stainless steel to modern matte finishes, the right sink can transform your entire space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Upgrade your kitchen with a sink that blends style and functionality ✨ From sleek stainless steel to modern matte finishes, the right sink can transform your entire space.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रदेश सरकार पर हमलावार हुए भाजपा विधायक प्रकाश राणा, बोले- आप कर्ज लेकर घी पी रहे, हम आपके साथ क्यों चलें?
    1
    प्रदेश सरकार पर हमलावार हुए भाजपा विधायक प्रकाश राणा, बोले- आप कर्ज लेकर घी पी रहे, हम आपके साथ क्यों चलें?
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    2
    हमीरपुर
नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    1
    बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • जोगिंदर नगर के सत्यम बरवाल ने अपनी पहली कोशिश में ही JEE Mains की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। सत्यम ने JEE Mains की परीक्षा में 99.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। सत्यम के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सत्यम ने बातचीत में बताया कि वे रोजाना लगभग 18 घंटे की पढ़ाई करते रहे जिसका रिजल्ट आज सबके सामने आया है। वहीं, सत्यम दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश भर में 10वें स्थान पर रहे थे। सत्यम ने कहा कि मेहनत, अनुशासन व लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
    1
    जोगिंदर नगर के सत्यम बरवाल ने अपनी पहली कोशिश में ही JEE Mains की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। सत्यम ने JEE Mains की परीक्षा में 99.08 प्रतिशत  अंक प्राप्त किये हैं। सत्यम के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सत्यम ने बातचीत में  बताया कि वे रोजाना लगभग 18 घंटे की पढ़ाई करते रहे जिसका रिजल्ट आज सबके सामने आया है। वहीं, सत्यम दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश भर में 10वें स्थान पर रहे थे। सत्यम ने कहा कि मेहनत, अनुशासन व लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.