ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल मैहर । प्राथमिक शाला करतहा का भवन अचानक भरभराकर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन लगभग 10 से 15 साल पुराना ही था, लेकिन इतनी कम अवधि में भवन का ढह जाना भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य तौर पर किसी भी सरकारी भवन की आयु कई दशकों तक होती है, लेकिन यहां बना स्कूल भवन मात्र 15 साल भी सुरक्षित नहीं रह सका। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिन्होंने इस भवन का निर्माण किया, क्या उनके अपने घर भी केवल 15 साल तक ही चलते हैं? यह वही भवन था जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने आते थे। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।

- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मैहर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- सतना के मैहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी बुकिंग नंबर लेकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।2
- मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने NH 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मुआवजे और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- *रीवा-* चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे कार सवार, रिंग रोड स्थित जोरी गांव देर रात की घटना।1
- सतना जिले के मैहर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ में सोमवार को प्रातःकालीन दर्शन और दिव्य श्रृंगार आरती संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने जय माई की उद्घोष के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।3
- मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार जी के नेतृत्व में जोरदार पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का भव्य स्वागत किया गया सतना में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार ने सैकड़ों युवा साथियों के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव Nilanshu Chaturvedi का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर युवा साथियों में भारी उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया, स्वागत में मुख्य रूप से सतना जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री मशहूद अहमद शेरू जी , किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे जी,जिला महामंत्री विनीत सिंह जी, मृगेंद्र सिंह मंटू जी , जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बागरी, विजय सिंह टीकर, देवेश त्रिपाठी जी, सरपंच राहुल सिंह श्रवण चतुर्वेदी , भोलू सिंह , विष्णु पांडे सोहन बारी, धर्मेंद्र रजक हिलौंधा,आनंद रजक ,रोहित बागरी,छोटू बागरी,सुधांशु चतुर्वेदी, सुज्जू सिंह,रहीस सिंह,निहाल तिवारी,हीरालाल अहिरवार,विपिन रजक,एवं सैकड़ो साथी उपस्थित रहे ,,1
- नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।1
- PM Modi | पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें, भारत के पास तेल के कुएं नहीं हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है और हमारे पास तेल के बड़े-बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम की जरूरत है। पीएम ने साथ ही कहा कि हमें आज संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें।1
- सतना के ककलपुर ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंचायत के अधिकारियों पर सही काम न करने का आरोप लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अब इस मामले में जांच की मांग उठ रही है।4