logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव के द्वितीय दिन हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम **** जसवंतनगर। श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव के द्वितीय दिन मंगलवार को अयोध्यापुरी महावीर वाटिका में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। प्रातःकाल शांति जाप मंत्र, भगवान आदिनाथ का अभिषेक, पूजन एवं याग मंडल विधान संगीतमय संपन्न हुआ। इसके पश्चात बाहर से पधारे विद्वानों के द्वारा स्वाध्याय कराया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित जैन समूह ने लिया। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान जीवन की समस्याओं पर आधारित एक विद्वत संगोष्ठी प.जेपी दोषी, और अच्युतकांत के निर्देशन मे सम्पन्न हुई, जिसमें विद्वानों ने भेद विज्ञान, कर्म सिद्धांत तथा जीवन और धर्म की यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान जीवन की समस्याओं के समाधान बताए। महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए बाल संस्कार क्लास का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा दी गई।संध्या के समय कुबेर की व्यथा और नृत्य हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में “अपनी नजरों का उल्टा चश्मा” नामक व्यवहारिक शिक्षा पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के सभी कलाकार स्थानीय रहे और उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से जैन धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिवकांत आराध्य जैन सिमरैया परिवार की सर्वत्र प्रसंशा हो रही है. ******* बॉक्स मे कार्यक्रम आयोजक एवं सौधर्म इंद्र ने बताया कि जैन धर्म के सिद्धांतों का पूर्ण पालन करते हुए महोत्सव में किसी भी प्रकार की बिजली चोरी नहीं की जा रही है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे व्यवस्था पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बनी रहे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान शुद्ध देशी घी से निर्मित अत्यंत शुद्ध भोजन (परम शुद्ध आहार) की व्यवस्था की गई है।

17 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
b2ffad4b-a30e-46a5-9c48-a9dd8ba607cb

1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव के द्वितीय दिन हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम **** जसवंतनगर। श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव के द्वितीय दिन मंगलवार को अयोध्यापुरी महावीर वाटिका में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। प्रातःकाल शांति जाप मंत्र, भगवान आदिनाथ का अभिषेक, पूजन एवं याग मंडल विधान संगीतमय संपन्न हुआ। इसके पश्चात बाहर से पधारे विद्वानों के द्वारा स्वाध्याय कराया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित जैन समूह ने लिया। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान जीवन की समस्याओं पर आधारित एक विद्वत संगोष्ठी प.जेपी दोषी, और अच्युतकांत के निर्देशन मे सम्पन्न हुई, जिसमें विद्वानों ने भेद विज्ञान, कर्म सिद्धांत तथा जीवन और धर्म की यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान जीवन की समस्याओं के समाधान बताए। महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए बाल संस्कार क्लास का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा दी

ffdabc2b-cba2-494d-bcb3-91adc9818549

गई।संध्या के समय कुबेर की व्यथा और नृत्य हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में “अपनी नजरों का उल्टा चश्मा” नामक व्यवहारिक शिक्षा पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के सभी कलाकार स्थानीय रहे और उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से जैन धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिवकांत आराध्य जैन सिमरैया परिवार की सर्वत्र प्रसंशा हो रही है. ******* बॉक्स मे कार्यक्रम आयोजक एवं सौधर्म इंद्र ने बताया कि जैन धर्म के सिद्धांतों का पूर्ण पालन करते हुए महोत्सव में किसी भी प्रकार की बिजली चोरी नहीं की जा रही है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे व्यवस्था पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बनी रहे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान शुद्ध देशी घी से निर्मित अत्यंत शुद्ध भोजन (परम शुद्ध आहार) की व्यवस्था की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    1
    जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    1
    अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    4
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by अंकित कुमार पत्रकार
    1
    Post by अंकित कुमार पत्रकार
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    9 hrs ago
  • दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    1
    दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं
प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं
इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया
सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    18 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    1
    वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें
    user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    Graphic designer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
    1
    जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.