Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया का माफिया मंजूर ख़लीफ़ा को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार। मासूम लड़कियों को बहला फुसलाकर धकेलता था देह व्यापार के धंधे में !! देखिए वीडियो
Expose sitamarhi
सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया का माफिया मंजूर ख़लीफ़ा को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार। मासूम लड़कियों को बहला फुसलाकर धकेलता था देह व्यापार के धंधे में !! देखिए वीडियो
More news from बिहार and nearby areas
- महाराष्ट्र में एक महिला हनी ट्रक में करीब 20 लख रुपए की उगाही कर रही थी पुलिस ने दर्द पहुंचा1
- चोरौत के वर्मा गांव में भीषण चोरी: 10 घरों के ताले टूटे, 12 लाख की संपत्ति साफ; थानाध्यक्ष मोनी कुमारी जांच में जुटीं बिहार के चोरौत पश्चिमी पंचायत स्थित वर्मा गांव में बुधवार देर रात चोरों के गिरोह ने 10 घरों को निशाना बनाकर गहने, कपड़े और नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, जिसकी जांच थानाध्यक्ष मोनी कुमारी कर रही हैं। चोरी की मुख्य वारदातों में महुआ टोल के सीताशरण राय के बेटे नागेन्द्र के घर से सोने-चांदी के जेवर व 70 हजार नगद (कुल 5 लाख रुपये) गायब हुए, जबकि पड़ोसी मोहन महतो और रामचन्द्र महतो के यहाँ से भी 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी गए; वहीं उमेश राउत के दिल्ली में रहने वाले भाइयों—गणेश राउत और गुड्डू राउत—के बंद मकान से कीमती सामान, वार्ड 13 में आज़ाद हुसैन उर्फ लड्डू के नए घर से कपड़े व मोबाइल, और प्रमोद झा की पान की गुमटी से पेट्रोल, कोल्डड्रिंक व नगदी चुरा ली गई, जिसके अलावा उमेश पूर्वे, परमेश्वर राउत, बेचन राय और बाला राय के घर भी इस चोरी की घटना से प्रभावित हुए।1
- Lucknow vidhansbha palace is beautiful space some vigit heare4
- शिवहर में बड़ी बरदात की साजिश नाकाम।1
- 60 किलोमीटर का सफर, 12 घंटे में जलाभिषेक का संकल्प लेकर अरेराज रवाना हुए डाक बम पकड़ीदयाल। नगर पंचायत पकड़ीदयाल सहित दुबरबना, सिसहनी, सिरहा और खैरवा छपरा गांव से बुधवार की रात नवयुवक डाक बम कांवरियों की टोली बाबा सोमेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए अरेराज रवाना हुई। करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग 12 घंटे के अंदर बाबा सोमेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाने का संकल्प लेकर कांवरियों ने पैदल यात्रा शुरू की। पकड़ीदयाल नगर पंचायत हाई स्कूल परिसर में जल बोझी के लिए बड़ी संख्या में डाक बम कांवरिया एकत्रित हुए। रवाना होने से पहले आचार्य अमरेश त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आह्वान किया। पूजा के बाद कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया और जयघोष के साथ अरेराज के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम में विधायक राणा रणधीर सिंह भी पहुंचे और डाक बम कांवरियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कांवरियों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक राणा रणधीर सिंह ने कहा कि पकड़ीदयाल से अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। डाक बम कांवरियों ने लगातार पैदल चलकर निर्धारित समय के अंदर बाबा सोमेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवरियों और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। अरेराज में उमड़ा आस्था का सैलाब बताया जा रहा है कि अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ की नगरी में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर करीब 3 लाख कांवरिया और डाक बम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा सोमेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा अरेराज ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। मौके पर बड़ी संख्या में डाक बम कांवरिया, ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सीतामढ़ी के परिहार में महिला मुखिया बोली चप्पल से मारूंगी कोई बचाएगा मिजाज फ्रेश कर देंगे, वीडियो वायरल1
- जीवछ नदी को गंदगी मुक्त बनाने की मुहिम स्वच्छता के लिए प्रशासन से आम जन तक साथ-साथ मधुबनी ने दिखाई जीबछ के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान में उमड़ी जन भागीदारी *स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है : डीडीसी* ~~~~~~~~~~~~~~~ मधुबनी, सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जीवछ नदी को पुनर्जीवित करने एवं मुक्ति धाम कायाकल्प अभियान को लेकर मधुबनी में भव्य एवं व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगर निगम मधुबनी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर जीवछ नदी की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीआरडीए निदेशक सैय्यद सरफराजुद्दीन, राघवेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, जिला समन्वयक एलएसबीए संजीव कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता साथी, सफाई कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देखते ही देखते नदी घाट एवं आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले लोगों से गुलजार हो उठा। पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने एक साथ स्वच्छता का मोर्चा संभाला और श्रमदान करते हुए जीवछ नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त तुषार कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। शपथ के बाद सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए नदी, उसके घाटों, सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी में फैली जलकुंभी, विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष, गंदगी एवं अन्य कूड़ा-कचरा को बाहर निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों के सामूहिक श्रमदान से नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। पूरे अभियान के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचता नजर आया। सेवा संकल्प को जनसंकल्प बनाने की दिशा में बढ़े कदम ~~~~~~~~~~~~~~~ सेवा संकल्प अभियान के तहत जीवछ नदी को पुनर्जीवित एवं स्वच्छ रखने के लिए नदी तट पर हस्ताक्षर पटल लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और जीवछ नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम स्थल पर नदी घाट के किनारे बनाया गया आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। अभियान में शामिल लोगों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वच्छता एवं सेवा संकल्प के संदेश के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि जीवछ नदी मधुबनी की प्राकृतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से नदी एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हम जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद भी जनसहयोग से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता निरंतर बनी रहे। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जीवछ नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नदी को स्वच्छ रखने के इस अभियान से निरंतर जुड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान में उपस्थित पदाधिकारियों, स्वच्छता साथियों, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों ने ग्लव्स, मास्क, स्वच्छता अभियान को प्रेरित करने वाली टी-शर्ट एवं टोपी पहनकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वच्छता, सेवा संकल्प एवं जनभागीदारी का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जीवछ नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रति मधुबनी की सामूहिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।2
- https://www.instagram.com/reel/DdrCN0iTGAs/?stkn=MXRnYnloanJ1cndrbA==1
- मानव तस्करी और देह व्यापार का मास्टरमाइंड मंजूर खलीफा गिरफ्तार। देश के विभिन्न राज्यों से लड़कियों को फुसलाकर धकेलता था देह व्यापार में। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीतामढ़ी, किशनगंज और अन्य जिलों से देश के अलग-अलग राज्यों की मासूम लड़कियों को झांसा देकर लाता था और जबरन देह व्यापार के गंदे दलदल में धकेल देता था।1