Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिसर्च स्काॅलर प्रवीण जैन का पेपर प्रजेंटेशन के लिए सम्मान किया गया रिसर्च स्कॉलर प्रवीण जैन का सम्मान ****************************** कोटा। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा में हाल ही में आयोजित संभागीय पुस्तकालयों अध्यक्षों की संभागीय सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ - साथ रिसर्च स्कॉलर एवं मीडिया कर्मी प्रवीण जैन का पेपर प्रजेंटेशन के लिए सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार 24 अगस्त को प्रदान किया गया। जैन ने 4 विषयों में एम.ए. किया है और समाजशास्त्र विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।
Journalist Harish Yadav
रिसर्च स्काॅलर प्रवीण जैन का पेपर प्रजेंटेशन के लिए सम्मान किया गया रिसर्च स्कॉलर प्रवीण जैन का सम्मान ****************************** कोटा। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा में हाल ही में आयोजित संभागीय पुस्तकालयों अध्यक्षों की संभागीय सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ - साथ रिसर्च स्कॉलर एवं मीडिया कर्मी प्रवीण जैन का पेपर प्रजेंटेशन के लिए सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार 24 अगस्त को प्रदान किया गया। जैन ने 4 विषयों में एम.ए. किया है और समाजशास्त्र विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।
More news from Kota and nearby areas
- independence day bharat ka swantratra divas Aakash institute rajasthan best for neet and jee1
- कोटा में नगर निकाय चुनाव के पहले कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस देहात.1 अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व अन्य नेताओं ने किया स्वागत कोटा में नगर निकाय चुनाव के पहले कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व अन्य नेताओं ने किया स्वागत1
- स्काटलैंड यू के विश्व का अकेला अजूबा द फाॅलकिर्क व्हील-अख्तर खान "अकेला " द फॉलकिर्क व्हील — स्कॉटलैंड यू के विश्व का अकेला वोह अजूबा, जहां एक तरफ नहर काफी निचले स्तर पर ओर दूसरी तरफ काफी ऊंचाई पर , बीच में पहाड़ी, दोनों तरफ की नहरों में क्रूज जहाज़ सवारियों सहित, माल सहित परफेक्ट शॉर्टकट आवागमन के लिए यह अजूबा लिफ्ट अनोखी है, जो निचली नहर से पूरे क्रूज शिप को सवारियों सहित लिफ्ट अप कर दूसरी तरफ ऊंचाई वाली हर तक क्रूज को पहुंचा देता है। द फॉलकिर्क व्हील (The Falkirk Wheel) स्कॉटलैंड के फॉलकिर्क क्षेत्र में स्थित दुनिया का अनोखा घूमने वाला नाव-लिफ्ट (rotating boat lift) है। इसे नहरों के बीच नावों को ऊँचाई पर पहुँचाने के लिए बनाया गया है। इसका निर्माण पूरा: 2002 में किया जाकर, उद्घाटन: महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने 24 मई 2002 को किया। ऊँचाई का अंतर: लगभग 24 मीटर (79 फीट) यह Forth & Clyde Canal को Union Canal से जोड़ता है। इसका विशाल पहिया लगभग 35 मीटर (115 फीट) ऊँचा है। इसमें एक साथ नावें पानी से भरे दो बड़े गोंडोला/कैसन में ऊपर-नीचे होती हैं। यह सामान्य लॉक (lock gate) की तरह पानी के कई स्तरों से नाव को धीरे-धीरे नहीं उठाता। पूरा विशाल पहिया घूमता है और एक तरफ की नाव को लगभग 24 मीटर ऊपर, जबकि दूसरी तरफ की नाव को नीचे ले आता है। दोनों तरफ पानी और नावों का भार लगभग संतुलित रखा जाता है, इसलिए इसे घुमाने में अपेक्षाकृत कम ऊर्जा लगती है। रोचक बात: यह है कि फॉलकिर्क व्हील का डिज़ाइन आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ स्कॉटलैंड की पुरानी नहर-व्यवस्था को जोड़ने का शानदार उदाहरण है। यहाँ पर्यटक स्वयं नाव की यात्रा करके इस घूमते हुए लिफ्ट का अनुभव कर सकते हैं,, अख़्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 98290863392
- ऑल इंडिया सीरत कमेटी के चेयरपर्सन और ईद मिलादुन्नबी के चेयरपर्सन जनाब नियाज अहमद निक्कू के नेतृत्व में 1:30 पर चमन होटल से एक विशाल जलसा शुरू होगा जो शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ हाजिरे की दरगाह पर एक धार्मिक सभा में समाप्त हुआ जिसमें कई मुस्लिम समाज के मौलाना तकरीर पड़ेंगे।1
- बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कम ऋण-जमा अनुपात वाले बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश कोटा, 25 अगस्त। जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप कौर द्वारा बैंकिंग गतिविधियों तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण, कृषि एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र, ऋण-जमा अनुपात, सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित प्रगति पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए कम ऋण-जमा अनुपात वाले बैंकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने इन बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने तथा जिले में उपलब्ध बैंकिंग संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्षिक ऋण योजना में लगभग 45 प्रतिशत उपलब्धि पर बैंकर्स का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी अवधि में उपलब्धि को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा अन्य पात्र क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ऋण प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा पात्र आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में बैंकों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने पर भी जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा बैंकिंग प्रतिनिधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विशेष रूप से कहा कि सभी बैंकर्स किसानों को किसान पहचान-पत्र बनवा कर, फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फसल बीमा का लाभ लेने के लिए किसान पहचान-पत्र आवश्यक है, इसलिए बैंकर्स किसानों को इसकी जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को किसान पहचान-पत्र बनवाने के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक के दौरान अग्रणी बैंक कार्यालय की पुस्तिका वार्षिक साख योजना का विमोचन भी जिला कलक्टर पीयूष समारिया द्वारा किया गया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ निहार शर्मा, सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख गौरव त्यागी, नाबार्ड के डीडीएम रामप्रसाद शर्मा, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आर.पी. मीणा, एसबीआई के सीएम आर पी मीना सीएफएल से कैलाश सोलंकी, आरसेटी से हनुमान बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया,डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य तथा आईसीडीएस विभाग से सहायक निदेशक मनोज मीणा सहित विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।2
- चित्तौड़गढ़ में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। चित्तौड़गढ़, 25 अगस्त 2026। आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को मध्य नजर रखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस लाइन का जाप्ता, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ का जाप्ता, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एमबीसी का जाप्ता शामिल रहा। फ्लैग मार्च गोल प्याऊ से प्रारंभ होकर पावटा चौक, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए पुनः गोल प्याऊ तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट एवं संदेशों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह या भ्रामक संदेश को सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड नहीं करें तथा ऐसी किसी भी सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान शहर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने जिलेवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।2
- Anthe the biggest talent exam Aakash institute rajasthan1
- बिहार के पटना में सड़कों पर उतरे नर्सिंग छात्र, लाठीचार्ज बिहार: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के बाद अब नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज: बिहार स्वास्थ्य विज्ञान और आर्यभट्ट नॉलेज विवि में जमकर तोड़फोड़: पुलिस और छात्रों में मारपीट, 3 पुलिसवाले जख्मी...1