नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद महिला की हालत बिगाड़ने,,,, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | बुढ़ाना महिला नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने का दावा; एसडीएम को दी शिकायत, बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना में संचालित एक महिला नर्सिंग होम को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। मंडी निवासी रवि पाल ने उपजिलाधिकारी बुढ़ाना को लिखित शिकायत देकर प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और उपचार में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को रवि पाल अपनी पत्नी प्रीति रानी को प्रसव के लिए नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया। शिकायत में मेरठ में उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्रसव के बाद बच्चेदानी और पेशाब की थैली से संबंधित गंभीर समस्या सामने आई तथा अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। साथ ही, बिना पर्याप्त जानकारी एवं कथित पूर्व जांच के ऑपरेशन किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर रवि पाल ने उपजिलाधिकारी बुढ़ाना से नर्सिंग होम के संचालन और पूरे प्रकरण की जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि सीएमओ मुज़फ्फरनगर, मुख्यमंत्री कार्यालय और महिला आयोग को भी भेजे जाने का उल्लेख है। महत्वपूर्ण नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना-पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित नर्सिंग होम/चिकित्सकों का पक्ष सामने नहीं आया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।1
- 📱 इंस्टाग्राम की ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी! 😲💍 आजमगढ़ के अहरौला में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदली और मामला थाने तक पहुंच गया। युवती शादी करना चाहती थी, जबकि युवक शादी से इनकार कर रहा था। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग और पंचायत कराई गई। इसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हुए और बाबा पालदास मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। 💐 बताया गया कि समझौते के अनुसार तीन वर्ष के भीतर युवक पक्ष बारात लेकर सामाजिक रीति-रिवाज से विधिवत विवाह करेगा। आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करके बताइए। #Azamgarh #Ahraula #InstagramLove #ViralNews #UPNews #AzamgarhNews #SocialMedia #MarriageNews1
- अतरौलिया: रास्ते और आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल #Atraulia #Azamgarh #AtrauliaNews #AzamgarhNews #UPNews1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में मरीजों का तांता — ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सीएमएस डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया निरीक्षण1
- DEVLA Ka Video hai. DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye video.1
- ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन1
- अहरौला: इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में हुई शादी #InstagramFriendship #LoveMarriage #TempleMarriage #ViralNews #CMNewsNetwork1