बीदर पूजा में मचा बवाल, पुराने विवाद में खूनी संघर्ष… तलवार-लाठी से हमला, एक की मौत बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में बीदर त्योहार के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। पुराने विवाद को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता और भाई समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। परिजनों के मुताबिक घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके में बीदर त्योहार के दौरान परिवार के लोग पूजा के लिए बैठे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि हथियारों से परिवार के लोगों पर हमला किया गया। इस हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर, बड़े भाई रवि कुमार राठौर सहित विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद में करीब 13 से 15 लोग शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और हमले में शामिल संदिग्धों को लेकर जांच कर रही है।

- बिलासपुर में जबरिया चंदा वसूली के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बिलासपुर में जबरिया चंदा वसूली के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। CCTV में कथित चंदा वसूली से जुड़ी घटना कैद होने की बात सामने आई है। व्यापारियों ने 23 सितंबर को सुबह से दोपहर तक प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चंदा सिर्फ स्वेच्छा से देंगे।1
- बिल्हा विधानसभा में संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर से जब बिल्हा विधानसभा में संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर से जबर बैठक का किया गया आयोजित रविवार की रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ग्राम एवं बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा अधिक से अधिक छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक मनोज कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू ने संगठन की विचारधारा, स्थानीय मुद्दों एवं छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। बिल्हा खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सचिव पद का दायित्व ग्राम हिर्री के मनहरण साहू को दिया गया। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाली ने कहा कि संगठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पहचान, भाषा, संस्कृति एवं स्थानीय हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। इसके लिए संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। — छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, बिलासपुर1
- छत्तीसगढ़ में सड़कों की हाल बता रहीं हैं कि सड़कों पर कितना विकास हुआ है1
- करतला में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर, 113 की जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित सहायक उपकरण वितरित कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया उत्साहवर्धन, सद्भावना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत1
- बिलासपुर जिला अस्पताल पर उठे सवाल, अव्यवस्थाओं को लेकर घेराव बिलासपुर जिला अस्पताल पर उठे सवाल, अव्यवस्थाओं को लेकर घेराव1
- बिलासपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई है। बिलासपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने फॉल्स सीलिंग में लीकेज, बंद सुविधा कक्ष, दिव्यांग टॉयलेट और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर से अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर कमियां दूर करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।1
- कोरबा पुलिस की निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे . बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में - निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर थाना दीपक & बाकीमोंगरा में डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई, वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त कोरबा पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। माननीय न्यायालयों के निर्देशों, एनजीटी की गाइडलाइन तथा कोलाहल अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में— ➡️ थाना दीपका क्षेत्र में 02 डीजे संचालकों 1.नवरतन कुमार (निवासी-कसई पाली) & 2. रवि कुमार (निवासी-धुरेना) द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। ➡️ थाना बाकी मोंगरा क्षेत्र में 01 डीजे संचालक भूवन पाल ( निवासी कुरैना) के विरुद्ध निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की गई। ➡️ कार्रवाई के दौरान डीजे के साउंड सिस्टम/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त किया गया है। ➡️ संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्त डीजे उपकरणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कोरबा पुलिस की स्पष्ट अपील कोरबा पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों एवं आयोजन समितियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि निर्धारित ध्वनि सीमा एवं माननीय न्यायालय/एनजीटी के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे उपकरण जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोरबा पुलिस — कानून व्यवस्था एवं आमजन की शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।1
- नारायणपुर पुल के नीचे नदी में गोवंश के काटे सिर मिलने से हड़कंप1
- आकाशीय बिजली की कहर , तीन व्यक्तियों की मौत , तीन घायल1