Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बदेरा पुलिस पर फिर गंभीर आरोप, पैर तोड़ कांड के बाद अब हाथ तोड़ने का मामला चर्चा में* मैहर जिले की बदेरा पुलिस पर लगे पैर तोड़ कांड का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हाथ तोड़ने का नया मामला सामने आ गया है। शनिवार को एक पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट से उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित के बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है
मीडिया
*बदेरा पुलिस पर फिर गंभीर आरोप, पैर तोड़ कांड के बाद अब हाथ तोड़ने का मामला चर्चा में* मैहर जिले की बदेरा पुलिस पर लगे पैर तोड़ कांड का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हाथ तोड़ने का नया मामला सामने आ गया है। शनिवार को एक पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट से उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित के बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले के नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर उमरिया के पास की है। सोमवार रात करीब 12 बजे, एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थान: नेशनल हाईवे-43, जगतपुर उमरिया के पास। समय: सोमवार रात, लगभग 12:00 बजे। हताहत: बाइक सवार 4 युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु। पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, चारों युवक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। हादसे के वक्त कार की गति इतनी अधिक थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। नोट: रात के समय हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सुरक्षा मानकों (जैसे हेलमेट और सीटबेल्ट) का विशेष ध्यान रखें।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)1
- भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली निकली। हवाई पट्टी मोड़ से शुरू हुई रैली सर्किट हाउस, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर पहुंची 👆1
- *विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया के निवास पर फागुन गीतों की महफिल* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन - भाजपा विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया के निवास पर फागुन गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत केमार के कलाकारों ने लाइव गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक जी ने गीत गाने वालों के बीच बैठकर एंजॉय किया और ककलपुर की टीम ने भी फागुन गीतों से माहौल को रंगीन बनाया। विधायक जी ने आनंद लेते हुए नगरिया बजाई, ग्रामीणों ने ठुमके लगाए और माहौल खुशनुमा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।3
- रामपुर बाघेलान ग्राम पंचायत सज्जनपुर में सरपंच द्वारा पक्ष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग अन्यथा आंदोलन की चेतावनी।1
- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत में जनसुनवाई लगाई जाती है जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाता है इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत सकरिया जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह पटवारी श्रीकोंनदर रोजगार सहायक लोकेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया गया समस्याओं का निदान किया गया।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी अपने सेवादारों से परेशान। कहा कि वह गुरु का भोकाल देखकर सेवादार बन रहे हैं और कुछ लौंडे, लौंडियाबाजी के चक्कर में बन रहे हैं।* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो मे पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने चेलों पर बरसते हुए कहते हैं- हमारे यहां के सेवादारों की टोन बहुत खराब है। बात करने का तरीका बहुत घटिया है। ऐसे बात करते हैं, जैसे एहसान जता रहे हों। ऐसे धक्का देते हैं, जैसे ये आर्मी वाले हों। इनकी मानसिकता ऐसी हो गई है कि हमारे पीठ देते ही ये खुद गुरु बन जाते हैं। बात भी सही है कि चाय से ज्यादा केतली गरम होती है। इन्हें गुरु दिख ही नहीं रहा है। इन्हें गुरु के आस-पास का भौकाल दिख रहा है। इनकी नजर गुरु पर थोड़े है। इनकी नजर इस पर है कि इनका गुरु सीधा पीएम से जुड़ा है। सीएम से सीधी बात होती है। आधे सेवादार तो इसलिए बन रहे हैं, क्योंकि यहां बढ़िया माल-पानी है। कुछ लौंडे लौंडियाबाजी के चक्कर में चेले बन रहे हैं। कुछ माताएं और बच्चियां भी विचित्र होती हैं, हमसे मिलने के बहाने उनसे मिलने आती हैं। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने चेलों और सेवादारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें सबकी सच्चाई पता है। उन्होंने कहा कि कई लोग बिना उनसे मिले ही उनके नाम का इस्तेमाल कर सेवादार बन गए हैं। शास्त्री ने कहा कि आधे से ज्यादा लोग उनके नाम का सहारा लेकर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जैसे वे भक्तों की पर्ची निकालकर सच बताते हैं, वैसे ही जरूरत पड़ी तो सेवादारों की सच्चाई भी सबके सामने ला सकते हैं। हालांकि ये वायरल वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है।1
- रामपुर बाघेलान में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली निकली। सतना हवाई पट्टी मोड़ से शुरू हुई रैली सर्किट हाउस, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर पहुंची1
- *आस्तित्व पब्लिक वेलफेयर सोसायटी बेला में विश्व महिला दिवस व रंग पंचमी कार्यक्रम सफलतापूर्वक हूआ सम्पन्न* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बघेलान बेला- विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत बेला के अस्तित्व पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी बेला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक जी विक्रम सिंह विक्की भैया रहे एवं साथ ही सतना जिले के श्रीमान डीएसपी श्री मनोज दीक्षित जी विधायक जी ने कहा प्रेम और सौहार्द का संगम बताते हुए मात्र शक्तियों को होली की बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही सतना डीएसपी सर ने परिवार न टूटने ना बचाने की मूल मंत्र बताते हुए बहुत ही रोचक जानकारी दी - विश्व महिला दिवस और रंग पंचमी का जश्न एक साथ मनाया गया - इस कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रसाद साहू के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विधायक प्रतिनिधि विद्याधर तिवारी जी,श्री राज नारायण सिंह जी, जनपद सदस्य (खुटहा) प्रजेश द्विवेदी, सुरजीत सिंह जी प्रदीप चौरसिया (झिन्ना) बेला चौकी प्रभारी इंद्रवली सिंह रामप्रसाद साहू,रामदत्त दहिया अशोक साहू,मनीष पाठक, ध्रुवराज सिंह, राजू चौबे, हरिनाथ द्विवेदी खुटहा दिनेश साकेत, सौरव वर्मा, अमन,सौरभ सेन, राहुल द्विवेदी धनराज, हेम कुमार गुप्ता, शंकर साकेत, संगीता विश्वकर्मा, रेखा सोनी, निर्मला सिंह, माधुरी,करुणा, किरण, मधु,सुनीता, रानी, विमला, पूजा, एवं संदीप वर्मा जी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य ग्रामीण जन और महिला शक्ति उपस्थिति रही1